कर्नाटक के चर्चित प्रज्ज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव बांटने के आरोप में दो लोगों नवीन गौड़ा और चेतन को गिरफ्तार किया है। जेडीएस कार्यकर्ता पूर्णचंद्र ने नवीन गौड़ा और अन्य के खिलाफ हासन के सीईएन स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रज्ज्वल रेवन्ना की तस्वीरों और...
पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक के चर्चित प्रज्ज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव बांटने के आरोप में दो लोगों, नवीन गौड़ा और चेतन को गिरफ्तार किया है। जेडीएस कार्यकर्ता पूर्णचंद्र ने नवीन गौड़ा और अन्य के खिलाफ हासन के सीईएन स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सांसद प्रज्वल रेवन्ना की तस्वीरों और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और उन्हें पेन ड्राइव और सीडी के जरिए वितरित किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे हाईकोर्ट आये थे। इसके बाद एसआईटी के अधिकारी उन्हें उठाकर पूछताछ के लिए ले गए। उन्होंने कथित तौर पर पेन ड्राइव वितरित की थी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते हुए वीडियो थे। उल्लेखनीय है कि मामले में कर्नाटक राज्य महिला आयोग द्वारा हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने 28 अप्रैल को मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था। 33 वर्षीय प्रज्ज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं। कथित तौर पर मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए और एसआईटी के सामने पेश होने के लिए भेजे गए समन में शामिल नहीं हुए। यौन शोषण मामले में इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है और एक अदालत ने फरार सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वहीं, सोमवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें प्रज्ज्वल ने कहा कि वह 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होंगे। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि वह प्रज्वल के भारत लौटने और जांच में सहयोग करने के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, सही या गलत के बारे में ज्यादा चर्चा किए बिना मैं बस इतना कहना चाहता हूं.
..आप एक जन प्रतिनिधि हैं, आपको इसका साहसपूर्वक सामना करना चाहिए। पिछले डेढ़ साल में कई शंकाएं सामने आई हैं। प्रज्ज्वल को इसे खत्म करना होगा और जांच में शामिल होना होगा। वह विशेष जांच दल के सामने पेश होने को भी तैयार हो गये हैं। मैं इसका स्वागत करता हूं।
Karnataka Home Minister G Parameshara Prajwal Revanna News Prajwal Revanna Latest News प्रज्वल रेवन्ना भारत कर्नाटक मंत्री जी परमेश्वर सांसद प्रज्वल रेवन्ना Karnataka Prajwal Revanna Hd Revanna India News In Hindi Latest India News Updates प्रज्वल रेवन्ना एसआईटी कर्नाटक प्रज्वल रेवन्ना एचडी रेवन्ना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Prajwal Revanna Scandal: Karnataka के यौन शोषण मामले पर Priyanka Gandhi की प्रतिक्रियाPrajwal Revanna Scandal: Karnataka के यौन शोषण मामले पर Priyanka Gandhi की प्रतिक्रिया
Read more »
प्रज्वल रेवन्ना का खुलासा करने वाला मलेशिया में क्या कर रहा? कुमारस्वामी ने उठाए सवालयौन शोषण वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गुरुवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया।
Read more »
Prajwal Revanna Case: SIT की हिरासत में एचडी रेवन्ना, प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है CBIPrajwal Revanna Case: प्रज्ज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। बंगलूरू के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
Read more »
Prajwal Revanna: अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस; गृह मंत्री ने दी जानकारीPrajwal Revanna: अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस; गृह मंत्री ने दी जानकारीKarnataka scandal Updates Prajwal Revanna Blue corner notice Home Minister Parameshwara
Read more »
प्रज्वल रेवन्ना को भारत वापस लाने के लिए जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस क्या है? ExplainedPrajwal Revanna Blue Corner Notice: कर्नाटक (Karnataka) के गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा यौन शोषण के मामलों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है.
Read more »
‘प्रज्वल ने मेरे कपड़े उतरवाए, मेरी मां से रेप किया’, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल कांड में नया खुलासाPrajwal Revanna sexual harassment case: कर्नाटक के हसान लोकसभा से सांसद और जेडीएस प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
Read more »
