Bhaum Pradosh Vrat Katha: किसी भी माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष तिथि का व्रत किया जाता है और प्रदोष तिथि भगवान शिव को समर्पित है। यह तिथि मंगलवार के पड़ने की वजह से इस प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भौम प्रदोष व्रत में कथा सुनने व कहने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है...
हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष तिथि का व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत की तिथि जब मंगलवार को आती है, तब उसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। भौम प्रदोष व्रत में कथा सुनना व कहना बहुत पुण्यदायी माना जाता है और इस कथा से पूजा भी पूरी होती है। मान्यता है कि भौम प्रदोष व्रत की कथा सुनने व कहने से देवों के देव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत की कथा के बारे में.
..भौम प्रदोष व्रत कथासूतजी बोले- अब मैं मंगल त्रयोदशी प्रदोष व्रत का विधि विधान कहता हूं। मंगलवार का दिन व्याधियों का नाशक है। इस व्रत में एक समय व्रती को गेहूं और गुड़ का भोजन करना चाहिए। इस व्रत के करने से मनुष्य सभी पापों व रोगों से मुक्त हो जाता है इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है। अब मैं आपको उस बुढ़िया की कथा सुनाता हूं, जिसने यह व्रत किया व मोक्ष को प्राप्त हुई। अत्यन्त प्राचीन काल की घटना है। एक नगर में एक बुढ़िया रहती थी। उसके मंगलिया नाम का एक पुत्र था। वृद्धा को हनुमानजी पर बड़ी श्रद्धा थी। वह प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी का व्रत रखकर यथाविधि उनका भोग लगाती थी। इसके अलावा मंगलवार को एक न तो घर लीपती थी और न ही मिट्टी खोदती थी।इसी प्रकार से व्रत रखते हुए जब उसे काफी दिन बीत गए तो हनुमानजी ने सोचा कि चलो आज इस वृद्धा की श्रद्धा की परीक्षा करें। वे साधु का वेष बनाकर उसके द्वार पर जा पहुंचे और पुकारा “है कोई हनुमान का भक्त जो हमारी इच्छा पूरी करे।' वृद्धा ने यह पुकार सुनी तो बाहर आई और महाराज क्या आज्ञा है? साधु वेषधारी हनुमान जी बोले कि 'मैं बहुत भूखा हूं भोजन करूंगा। तू थोड़ी सी जमीन लीप दे।' वृद्धा बड़ी दुविधा में पड़ गई। अंत में हाथ जोड़कर प्रार्थना की- हे महाराज! लीपने और मिट्टी खोदने के अतिरिक्त जो काम आप कहें वह मैं करने को तैयार हूं।साधु ने तीन बार परीक्षा करने के बाद कहा- “तू अपने बेटे को बुला मैं उसे औंधा लिटाकर, उसकी पीठ पर आग जलाकर भोजन बनाऊंगा।” वृद्धा ने सुना तो पैरों तले की धरती खिसक गई, मगर वह वचन हार चुकी थी। उसने मंगलिया को पुकार कर साधु महाराज के हवाले कर दिया। मगर साधु ऐसे ही मानने वाले न थे। उन्होंने वृद्धा के हाथों से ही मंगलिया को ओंधा लिटाकर उसकी पीठ पर आग जलवाई।आग जलाकर, दुखी मन से वृद्धा अपने घर के अंदर जा घुसी। साधु जब भोजन को बुलाकर कहा कि वह मंगलिया को पुकारे ताकि वह भी आकर भोग लगा ले। वृद्धा में आंसू भरकर कहने लगी कि अब उसका नाम लेकर मेरे हृदय को और न दुखाओ, लेकिन साधु महाराज न माने वृद्धा को भोजन के लिए मंगलिया को पुकारना पड़ा। पुकारने की देर थी कि मंगलिया बाहर से हंसता हुआ घर में दौड़ा आया। मंगलिया को जीता जागता देखकर वृद्धा को सुखद आश्चर्य हुआ। वह साधु महाराज के चरणों में गिर पड़ी। साधु महाराज ने उसे अपने असली रूप में दर्शन दिए। हनुमानजी को अपने आंगन में देखकर वृद्धा को लगा कि जीवन सफल हो गया।
भौम प्रदोष व्रत 2023 Bhaum Pradosh Vrat Katha भौम प्रदोष व्रत कथा हिंदी में Bhaum Pradosh Katha In Hindi Mangal Pradosh Vrat Katha Importance Of Bhaum Pradosh Vrat Katha
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Som Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव को है समर्पित, जानें कैसे करें पूजा?प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। प्रत्येक महीने में दो दिन यह व्रत रखा जाता है। इस तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर विधिपूर्वक प्रभु की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती...
Read more »
Som Pradosh Vrat Katha: सोम प्रदोष व्रत कथा, इसके पाठ से आपकी संतान होती है सुखी संपन्न और खुशहालसोम प्रदोष व्रत सभी प्रदोष व्रतों में सबसे शुभ माना गया है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है और जब यह व्रत सोमवार को होता है तो इसकी मान्यता और बढ़ जाती है। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन प्रदोष व्रत रखकर पूजापाठ करना बहुत शुभफलदायी होता है। आइए आपको बताते हैं सोत प्रदोष व्रत की व्रत कथा...
Read more »
Bhaum pradosh 2024: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें भौम प्रदोष का व्रत, इस दिन करें इन चीजों का दानJune pradosh vrat : भौम प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन करें इन चीजों का दान, होगी हर मनोकामना पूरी.
Read more »
Bhaum Pradosh 2024: भौम प्रदोष की पूजा से पहले नोट कर लें सामग्री लिस्ट, नहीं आएगी कोई बाधाहिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्टों का अंत होता है। इस बार प्रदोष व्रत 4 जून दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को पड़ने की वजह से इसे भौम प्रदोष Bhaum Pradosh के नाम से जाना जाता है तो आइए इसकी सामग्री लिस्ट जानते...
Read more »
Bhaum Pradosh Vrat 2024: भौम प्रदोष पर करें इन 2 चीजों का दान, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धिसनातन धर्म में प्रदोष व्रत का दिन बेहद खास होता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से सभी समस्याओं का अंत होता है। इस बार प्रदोष व्रत 4 जून दिन मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार को पड़ने की वजह से इसे भौम प्रदोष Bhaum Pradosh के नाम से जाना जाता...
Read more »
Pradosh Vrat 2024: 3 या 4 जून, भौम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मूहूर्तBhaum Pradosh Vrat 2024: ज्येष्ठ माह का भौम प्रदोष व्रत मंगलवार को रखा जाएगा, इस दिन शिवजी के साथ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
