Prestige Air Flip Review: किचन अप्लायंस की कैटेगरी में प्रेस्टीज एक जाना माना नाम है. ब्रांड कई प्रोडक्ट्स ऑफर करता है, जो स्मार्ट किचन बनाने में आपकी मदद करेंगे. ऐसा ही एक प्रोडक्ट कंपनी का एयर फ्रायर है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. आप इसे ग्रिलर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं आपको ये एयर फ्रायर खरीदना चाहिए या नहीं.
हेल्दी कुकिंग हर किसी की जरूरत है और जरूरी भी है. पिछले कुछ वक्त से ऑयल फ्री कुकिंग का ट्रेंड भी चल गया है. हर कोई अपने लिए हेल्दी और बिना तेल का खाना चाहता है. इसकी वजह से एयर फ्रायर काफी पॉपुलर हुए हैं.
कई लोगों को ये भी लगता है कि एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन एक जैसे हैं, लेकिन ये माइक्रोवेव ओवन से काफी अलग हैं. ये गर्म हवा की मदद से खाना को पकाता है. पिछले कुछ दिनों से हम Prestige Air Flip एयर फ्रायर को इस्तेमाल कर रहे हैं. ये दो तरीके से काम करता है. आप इसे एयर फ्रायर और ग्रिलर दोनों की तरह यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं ये प्रोडक्ट किन लोगों के लिए बना है और क्या आपको इसके लिए पैसे खर्च करने चाहिए.डिजाइन और बिल्ड क्वालिटीPrestige Air Flip 4.5L का डिजाइन काफी स्लीक और मॉडर्न है. ये देखने में किसी दूसरे एयर फ्रायर जैसा है, लेकिन ज्यादा प्रीमियम लगता है. ये मैट ब्लैक फिनिश में आता है, जिसकी बास्केट ट्रांसपैरेंट है. इसमें टच कंट्रोल मिलते हैं, जो कई प्रीसेट ऑप्शन्स के साथ आते हैं. इसकी क्षमता 4.5 लीटर की है, जो इसे 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाता है. ट्रांसपैरेंट डिजाइन और ग्लास फिनिश की वजह से इसे साफ रखना ज्यादा आसान है. Advertisement परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजीPrestige ने इसमें 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी दी है. इसकी मदद से खाना हर तरफ से मिलने वाली गर्मी से पकता है. ये गर्म हवा खाने को क्रिस्पी बनाती है. यानी आपको बिना तेल के ही डीप फ्राई का मजा मिलेगा. आप टेम्परेचर को 80 डिग्री सेल्सियस से लेकर 200 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: IZI Go-X Pro Review: फोन को प्रोफेशनल ग्रेड कैमरा सेटअप में बदल देगा ये डिवाइस इसमें आपको मैन्युअली टाइम और टेम्परेचर सेट करने का विकल्प मिलता है. हालांकि, आपको कई प्रीसेट मोड्स मिलेंगे, जिसकी वजह से मैन्युअल सेटअप की जरूरत कम पड़ती है. इसमें आप फ्रेंच फ्राइज से लेकर समोसा तक पका सकते हैं. ये सब कुछ हेल्दी होगा. अच्छी बात है कि इसमें ग्रिलर भी मिलता है. ग्रिलर की मदद से आप बेहतरीन डिश तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एयर फ्रायर में एक सिस्टम दिया गया है. इस सिस्टम की मदद से एयर फ्रायर फ्लिप होकर ग्रिलर बन जाता है. जैसे ही आप इस फ्लिप बटन को ऑन करेंगे, आपको इसमें ग्रिलिंग का मजा मिलेगा. टच पैनल रिस्पॉन्सिव है और इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. आपको अपने पसंद का प्रीसेट मोड चुनना होगा. फैन का शोर सामान्य एयर फ्रायर्स जैसा ही है. डिवाइस ऑटो क ट-ऑफ फीचर के साथ आता है, जिसकी वजह से खाना बहुत ज्यादा पकता नहीं है. ये 1500W की पावर के साथ आता है, जो इसे रेगुलर यूज के लिए परफेक्ट बनाता है. Advertisement यह भी पढ़ें: UBON PB-X106 Power Review: 10,000mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग, क्यों खरीदना चाहिए ये पावर बैंक?बॉटम लाइन Prestige Air Flip एक छोटी फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि, ये प्रीमियम प्राइस पर आता है, जिसकी वजह इसमें मिलने वाला डुअल मोड है. यानी आप इसे ग्रिलर और एयर फ्रायर दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन मिलता है. कई सारे प्रीसेट मोड्स की वजह से ये डिवाइस एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है. हालांकि, इसकी कीमत कई लोगों को ज्यादा लग सकती है. इसका प्राइज 12,499 रुपये है, जो कई लोगों के बजट से बाहर हो जाता है. मार्केट में ज्यादातर एयर फ्रायर्स के मुकाबले ये प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर आता है. अगर आप एक भरोसेमंद और हेल्दी कुकिंग डिवाइस ढूंढ रहे हैं, तो Prestige Air Flip Air Fryer को चुन सकते हैं.आज तक रेटिंग- 9/10---- समाप्त ---- ये भी देखें
Prestige Air Flip Air Fryer Prestige Air Fryer Review Prestige Air Flip Air Fryer Review Prestige Air Fryer Price In India Prestige Air Flip Specifications Prestige Air Fryer Features Air Fryer For Healthy Cooking Compact Air Fryer For Home Use Air Fryer With Digital Controls
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Job-Based US Green Cards At Risk: Will Trump’s New Rules Block Foreign Workers?The United States grants Green Cards to various types of workers. Each category has different rules, and these regulations are now under review.
Read more »
‘We Are Going To Make Everybody Happy,’ Says Trump On Uniting Middle East Leaders For PeaceUS President Trump departed for Israel on Sunday aboard Air Force One, marking the start of a high-stakes diplomatic visit aimed at advancing peace in the Middle East.
Read more »
DGCA Asks Air India To Reinspect Emergency Power Units On Boeing 787 Fleet After Technical IncidentsAviation safety regulator, the Directorate General of Civil Aviation (DGCA), has directed Air India to reinspect the Ram Air Turbine (RAT) system -- an emergency power source -- on all Boeing 787 aircraft.
Read more »
iPhone Air Review: कैसा है सबसे पतला आईफोन? जानिए 1 महीने यूज करने के बाद का एक्सपीरियंसiPhone Air review: सबसे पतले आईफोन की काफी डिमांड है. इसको यूज करते हुए 1 महीना हो चुका है. आइए बताते हैं कैसा रहा मेरा एक्सपीरियंस...
Read more »
Search The Naina Murder Case Review: मर्डर मिस्ट्री का अधूरा सफरWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
ये है देश का पहला AC वाला गवर्मेंट स्कूल, बेंच से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक सब कुछ आधुनिकIndia First Air Conditioned Government School: मलप्पुरम के मुट्टीपडी में देश का पहला वातानुकूलित यानी एसी वाली सरकारी स्कूल तैयार हो गया है. स्कूल में आठ एसी क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी आदि की सुविधा है.
Read more »
