Premanand Maharaj: व्यापार में उधार-लेनदेन तो चलता ही रहता है, खासकर सोने-चांदी के व्यवसाय में. लेकिन क्या अधूरा कर्ज मोक्ष की राह में बाधा बन सकता है? भक्त के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ा गहन उत्तर दिया.
व्यापार का संसार लेन-देन पर ही टिका है. कभी किसी को उधार देना पड़ता है, तो कभी किसी से लेना भी पड़ता है. यही कारोबार की प्रकृति है. खासकर सोने-चांदी के व्यवसाय में, जहां उधारी का सिलसिला चलता ही रहता है.
चाहो या न चाहो, कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि बिना उधार के व्यापार पर असर पड़ने लगता है.लेकिन इसी के साथ मन को यह चिंता सताती है कि अगर जीवन के अंत तक कोई लेन-देन बाकी रह गया तो क्या होगा? यही सवाल एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा. उसने कहा कि महाराज जी, राधा रानी की कृपा से सब कुछ है, व्यवसाय अच्छा चलता है, पर उधार-लेनदेन के इस चक्र से मन को शांति नहीं मिलती. सुना है कि अगर किसी का कर्ज बाकी रह गया तो आत्मा को फिर जन्म लेना पड़ता है. ऐसे में भगवत् प्राप्ति कैसे होगी?बकाया चुकाना कर्तव्य हैमहाराज जी ने जवाब देते हुए कहा कि व्यापार में लेन-देन कागजों में लिखा जाता है न? तो फिर यह बात केवल तुम्हारे तक सीमित नहीं है. अगर तुम्हारा परिवार है तो तुम्हारी संतानें भी होंगी, जिनका कर्तव्य है कि तुम्हारे जाने के बाद जो भी बकाया रह गया हो, उसे पूरा करें. प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि इसलिए तो शास्त्रों में कहा गया है कि पिता के ऋण का भुगतान पुत्र करे तो पिता का उद्धार होता है. इसलिए याचना की जाती है कि हमारे संतन हों. संतान का सबसे बड़ा धर्म यही है कि वह अपने माता-पिता के अधूरे कार्य पूरे करे. चाहे वह ऋण का भुगतान हो, या पुण्य का कार्य ही क्यों ना हो. Advertisement राधा रानी में रखें श्रद्धामहाराज जी ने आगे समझाया कि संसार में लेन-देन तो चलता ही रहता है. आज जरुरत है तो किसी से उधार ले लिया, कल कमाकर चुका दिया. इसको लेकर इतना भय करने की आवश्यकता नहीं है. राधा रानी की कृपा में जो श्रद्धा रखेगा, उसका कोई कार्य अधूरा नहीं रहेगा. अगर आपकी संतान अच्छी है, तो वह अपने पिता का ऋण चुका कर न केवल उसका उद्धार करेगी बल्कि यह कार्य भी भगवान की पूजा के समान होगा. व्यापार में ईमानदारी जरूरीप्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि भगवत प्राप्ति किसी एक कार्य से नहीं होती, बल्कि जीवन के हर कर्म को भक्ति के भाव से करने से होती है. तुम अपना व्यापार ईमानदारी से करो, किसी का धन मत रखो, और अपनी संतान को भी यही सीख दो कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें. बाकी जो अधूरा रह जाएगा, वह राधा रानी की कृपा से पूरा हो जाएगा. महाराज जी के ये जवाब हमें सीख देते हैं कि कि व्यापार केवल धन कमाने का साधन नहीं, बल्कि एक साधना है, जिसमें ईमानदारी, श्रद्धा और भक्ति से किया गया हर कर्म भगवान तक पहुंचता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Debt Outstanding Loan Peace Of Mind Salvation Liberation Teaching To Children Premanand Ji Maharaj सोने-चांदी का व्यापार ऋण बकाया ऋण मन की शांति मोक्ष मुक्ति बच्चों को शिक्षा प्रेमानंद जी महाराज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Premanand ji Maharaj Health Update: কপালে নেই চন্দন, মুখ ফুলে লাল, প্রেমানন্দ মহারাজের অসুস্থতায় মনখারাপ ভক্তদের, অভিনেতা পারস দিলেন বড় আপডেট...premanand maharaj health update red face no chandan tv actor paras chhabra revealed shocking update
Read more »
संत प्रेमानंद की 5 दिन हो रही डायलिसिस, कितने सीरियस?: मथुरा में ऑन कॉल इलाज कर रहे डॉक्टर बोले- महाराज पर ...Param Pujya Vrindavan Rasik Sant Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj Health Update.
Read more »
ठीक क्या होना है, किडनी खराब हैं, प्रेमानंद चला जाएगा: आज नहीं तो कल, बस राधा नाम रहेगा; महाराजजी ने क्यों ...Param Pujya Vrindavan Rasik Sant Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj Health Update.
Read more »
Premanand Ji Maharaj Health Update: দুটো কিডনিই নষ্ট, আরোগ্যের কিছু বাকি নেই; আমাকে তো যেতে হবেই, আজ না হয় কাল! প্রেমানন্দ মহারাজ...Premanand Ji Maharaj Health Update What disease does Premanand Maharaj Ji have due to which blood has to be filtered daily
Read more »
प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें सीने से लगाकर दरगाह पहुंचे MP के मुस्लिम युवा, चादर चढ़ाकर पहलवान बाबा से मांगी दुआPremanand Maharaj: मध्य प्रदेश के बैतूल में मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इस दौरान मुस्लिम युवाओं के हाथों में संत की तस्वीरें भी थीं.
Read more »
ऐशो-आराम की जिंदगी जीने में क्या गलत है ? Premanand Ji Maharaj ने बताई सच्चाईPremanand Ji Maharaj Video: प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में एक शख्स ने पूछा कि ऐशो-आराम की जिंदगी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
