Premanand Maharaj: क्या राधा रानी को मां कहना होगा उचित? प्रेमानंद महाराज ने दिया उत्तर

Premanand Maharaj Ke Bhajan News

Premanand Maharaj: क्या राधा रानी को मां कहना होगा उचित? प्रेमानंद महाराज ने दिया उत्तर
Premanand Maharaj Ke PravachanPremanand Maharaj JiPremanand Maharaj Ji Ki Katha
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के अनुसार, भक्ति में नियम नहीं, भाव सर्वोपरि होता है. इसी भाव से कोई राधा रानी को किशोरी जी के रूप में पूजता है, तो कोई उन्हें मां कहकर स्नेह जताता है. ये दोनों ही भाव समान रूप से मान्य हैं.

Premanand Maharaj: जब भी हम राधा रानी का नाम लेते हैं, तो मन में अपने आप भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावना जाग उठती है. राधा रानी सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण की प्रेयसी नहीं, बल्कि आध्यात्मिक प्रेम की सर्वोच्च प्रतीक मानी जाती हैं.

कहा जाता है कि राधा रानी के बिना श्रीकृष्ण अधूरे हैं और श्रीकृष्ण के बिना राधा रानी का अस्तित्व नहीं. राधा रानी यानी हमारी श्रीजी, जिन्हें किशोरी जी कहा गया है. उनका स्वरूप प्रेम का साक्षात रूप है, वे सृष्टि की हर शक्ति का आधार हैं. लेकिन कई बार भक्तों के मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या राधा रानी को 'मां' कहा जा सकता है, जैसे हम मां सीता या मां रुक्मिणी कहते हैं? इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ा ही सुंदर उत्तर दिया. राधा रानी हैं मां रूप का प्रतीकइस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि देखा जाए तो रुक्मिणी जी श्रीकृष्ण की पत्नी हैं और उनके 10 पुत्रों का उल्लेख भागवत पुराण में मिलता है, इसलिए उन्हें 'मां' कहना स्वाभाविक है. सीता जी को भी माता कहा जाता है क्योंकि उन्होंने मातृत्व का अनुभव किया और अपनी मर्यादा का पालन करते हुए लोकमाता का स्थान पाया. लेकिन, राधा रानी के संदर्भ में शास्त्रों में कहीं भी संतान का उल्लेख नहीं मिलता. फिर भी, उन्हें 'मां' कहना बिल्कुल गलत नहीं है.प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि, 'राधा रानी का स्वरूप प्रेममयी हैं. वे सृष्टि की प्रत्येक शक्ति का आधार हैं. देवी-देवता, शक्तियां, स्वरूप, सभी उन्हीं से प्रकट हुए हैं. इस दृष्टि की वे आदि शक्ति हैं, और जब सारी शक्तियां उन्हीं से निकलीं, तो उन्हें 'मां' कहना निषेध नहीं बल्कि स्वाभाविक भाव है. राधा रानी को 'मां' कहने का भाव प्रेम से उपजा है, न कि नियमों से. जो भक्त उन्हें किशोरी जी के रूप में पूजते हैं, उनके लिए वे सखा भाव में प्रिय हैं. लेकिन, जो उन्हें माता के रूप में देखते हैं, उनके लिए वे करुणा और स्नेह की मूर्ति हैं. क्योंकि भक्ति में कोई बंधन नहीं होता, वहां भाव ही सर्वोपरि होता है. Advertisement कौन हैं राधा रानी?राधा रानी केवल श्रीकृष्ण की प्रिय नहीं हैं, बल्कि प्रेम की अधिष्ठात्री हैं, वह प्रेम जो सृष्टि को चलाता है. वे वह शक्ति हैं जिनके बिना कृष्ण भी अधूरे हैं. इसलिए संतों ने कहा है, 'राधा बिन श्याम अधूरे, श्याम बिन राधा नहीं.' इसलिए, यदि कोई भक्त उन्हें मां कहता है, तो यह उसका व्यक्तिगत भाव है, और यह पूरी तरह स्वीकार्य है. क्योंकि राधा रानी केवल प्रेम की मूर्ति नहीं, बल्कि वही शक्ति हैं जिनसे हर देवी-शक्ति, हर मातृभाव उत्पन्न होता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Premanand Maharaj Ke Pravachan Premanand Maharaj Ji Premanand Maharaj Ji Ki Katha Premanand Maharaj Ka Satsang Premanand Maharaj Ke Satsang Premanand Maharaj Life Lessons प्रेमानंद महाराज Radha Rani राधा रानी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्यार छिपाने की चीज है, छपाने की नहीं… आजकल की जेनरेशन को जरूर सुननी चाहिए Premanand Maharaj जी की ये बातप्यार छिपाने की चीज है, छपाने की नहीं… आजकल की जेनरेशन को जरूर सुननी चाहिए Premanand Maharaj जी की ये बातPremanand Maharaj Ji: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी अपने सादगी भरे विचारों से लोगों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

पत्नी को पति और बच्चों में से किसका पक्ष लेना चाहिए? ध्यान से सुनिए Premanand Ji Maharaj के अनमोल विचारपत्नी को पति और बच्चों में से किसका पक्ष लेना चाहिए? ध्यान से सुनिए Premanand Ji Maharaj के अनमोल विचारPremanand Ji Maharaj: जब एक भक्त ने पूछा कि पत्नी को किसका पति और बच्चों में से किसका पक्ष लेना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Saint Premanand: सूने पड़े पदयात्रा के रास्ते, संत प्रेमानंद की झलक को भटक रहे श्रद्धालुओं में छाई मायूसीSaint Premanand: सूने पड़े पदयात्रा के रास्ते, संत प्रेमानंद की झलक को भटक रहे श्रद्धालुओं में छाई मायूसीवृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अस्वस्थ होने के कारण पदयात्रा नहीं कर रहे हैं जिससे भक्त निराश हैं। आश्रम ने अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा स्थगित कर दी है लेकिन भक्तों को उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। पदयात्रा मार्ग के व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया है जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया...
Read more »

जो युवा Reels देखने में गंवाते हैं अधिकतर समय, वे ध्यान से सुन लें Premanand Maharaj जी की ये बातजो युवा Reels देखने में गंवाते हैं अधिकतर समय, वे ध्यान से सुन लें Premanand Maharaj जी की ये बातआज के युवाओं का समय सोशल मीडिया पर रील्स देखने में ही निकल जाता है. घंटों स्क्रॉल करने में बीत रहे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

क्या सच में करवा चौथ व्रत से लंबी होती है पति की उम्र? जानें प्रेमानंद महाराज का चौंकाने वाला जवाब!क्या सच में करवा चौथ व्रत से लंबी होती है पति की उम्र? जानें प्रेमानंद महाराज का चौंकाने वाला जवाब!Premananda Maharaj Viral Video: करवा चौथ व्रत श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है. प्रेमानंद महाराज के अनुसार, यह मानसिक और आध्यात्मिक सहारा देता है, लेकिन किसी की निश्चित मृत्यु या आयु नहीं बदल सकता. व्रत का उद्देश्य पति की लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना है.
Read more »

Premanand Ji Maharaj ने प्यार के बारे में युवाओं को बताई कुछ अहम बातें, ध्यान से सुनिए उनके अनमोल विचार!Premanand Ji Maharaj ने प्यार के बारे में युवाओं को बताई कुछ अहम बातें, ध्यान से सुनिए उनके अनमोल विचार!Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि आजकल लोग प्यार नहीं करते, केवल प्यार का नाटक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:01:38