Premanand Maharaj On Tulsi Niyam: प्रेमानंद महाराज ने एक भक्त के सवाल का जवाब देते हुए तुलसी तोड़ने और उनपर जल चढ़ाने के नियम बताए. उन्होंने भक्तों को यह भी समझाया कि तुलसी केवल एक पवित्र पौधा ही नहीं, बल्कि भगवान विष्णु की प्रिय है.
Premanand Maharaj On Tulsi Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पूजनीय माना जाता है. यह पौधा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है. वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को घर में लगाने के फायदे बताए गए हैं.
लेकिन तुलसी पूजा के कुछ जरूरी नियम भी हैं. खासतौर से रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने की मनाही है. ऐसे में यह सवाल एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से किया. उन्होंने महाराज से पूछा कि क्या एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना या उन पर जल चढ़ाना सही है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंप्रेमानंद महाराज ने बताई तुलसी की अहमियत प्रेमानंद महाराज के अनुसार तुलसी पौधा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि तुलसी के दर्शन, स्पर्श और उनकी सेवा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. तुलसी की छाया पितरों को तृप्त करती है और इसे घर में लगाने से श्राद्ध कर्म के बराबर कल्याण मिलता है. तुलसी की मंजरी भगवान के चरणों में अर्पित करने वाला व्यक्ति, चाहे वह कितना भी दोषयुक्त क्यों न हो, यमपुरी का भय कभी नहीं महसूस करता. इसके अलावा, तुलसी के काष्ठ में चंदन घिसकर लगाने से संचित पाप जल जाते हैं और वर्तमान पापों का प्रभाव भी कम होता है. एकादशी के दिन तुलसी पर जल चढ़ाने को अधिकांश लोग वर्जित मानते हैं. इसके पीछे शास्त्रीय कारण यह है कि तुलसी में लक्ष्मी जी का वास माना जाता है और एकादशी के दिन लक्ष्मी जी निर्जला व्रत रखती हैं. यदि इस दिन तुलसी पर जल चढ़ाया जाए तो उनका व्रत भंग हो सकता है. इस कारण, पारंपरिक रीति-रिवाजों में इस दिन तुलसी पर जल चढ़ाना उचित नहीं माना जाता. Advertisement प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब हालांकि, प्रेमानंद महाराज के अनुसार एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना और जल चढ़ाना दोनों किए जा सकते हैं. उनके हिसाब से इस दिन तुलसी का स्पर्श, पत्ते तोड़ना या जल अर्पित करना किसी भी तरह पाप नहीं है. किन्तु, एकादशी के ठीक अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर तुलसी का स्पर्श या उसकी सेवा करना उचित नहीं माना जाता. इस दिन तुलसी को स्पर्श करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे उचित नहीं माना जाता.इसके अलावा, द्वादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते या मंजरी तोड़ना निषिद्ध है. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि द्वादशी तिथि पर तुलसी को तोड़ना या स्पर्श करना ब्रह्म हत्या के समान पाप का कारण बनता है. इस दिन तुलसी के पास जाने से बचना चाहिए और यदि प्रणाम करना आवश्यक हो, तो उसे दूर से ही करना चाहिए. शास्त्रों में इस तिथि को तुलसी के प्रति विशेष संवेदनशील और पवित्र माना गया है, इसलिए इस दिन उसकी सेवा या स्पर्श करना वर्जित माना गया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Tulsi Rules Ekadashi Tulsi Tulsi Patta (Tulsi Leaves) Tulsi Puja Water Offering On Tulsi Tulsi Toadna (Plucking Tulsi) Tulsi Worship Guidelines Tulsi Myth Clarification Hindu Rituals Tulsi प्रेमानंद महाराज तुलसी नियम एकादशी तुलसी तुलसी पत्ता (तुलसी के पत्ते) तुलसी पूजा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Premanand Maharaj ने माता कैकेयी का वो सत्य बताया, जो कोई नहीं जानता, कहा...Premanand Maharaj ने माता कैकेयी का वो सत्य बताया, जो कोई नहीं जानता, कहा - नफरत....
Read more »
Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस पर करें ये काम, मिलेगा मां तुलसी का आशीर्वादतुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी जी को लक्ष्मी माता का प्रतीक और भगवान विष्णु की प्रिया माना जाता है। इस दिन तुलसी की विधिवत पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मकता और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
Read more »
Saint Premanand: संत के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लखनऊ से दंडवत यात्रा कर रहा युवक, 119 दिन में पहुंचा मैनपुरी तकउत्तर प्रदेश के मैनपुरी में, एक युवक संत प्रेमानंद के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लखनऊ से दंडवत यात्रा कर रहा है। 119 दिनों में, वह मैनपुरी पहुंचा है। यह यात्रा संत के प्रति उसकी गहरी श्रद्धा और समर्पण को दर्शाती है, क्योंकि वह उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हुए कठिन मार्ग पर आगे बढ़ रहा...
Read more »
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: हमें जीवन में संतुलन बनाने और अपने दोषों को दूर करने के लिए आत्म नि...Acharya Swami Avdheshanand Giri Maharaj Ji Life Lessons स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र / हमें जीवन में संतुलन बनाने और अपने दोषों को दूर करने के लिए आत्म निरीक्षण करना चाहिए
Read more »
क्या परिवार की सुख कामना करने से भगवान के प्रति भक्ति कम हो जाती है? ध्यान से सुनिए प्रेमानंद जी महाराज की ये बातेंPremanand Ji Maharaj: जब एक भक्त ने पूछा कि क्या परिवार के सुख की कामना करने से भक्ति कम होती है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: अगर हम समय पर अवसर पहचानकर लाभ नहीं उठाते हैं, तो लक्ष्य से दूर हो ...Acharya Swami Avdheshanand Giri Maharaj Ji Life Lessons स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र / अगर हम समय पर अवसर पहचानकर लाभ नहीं उठाते हैं, तो लक्ष्य से दूर हो जाते हैं
Read more »
