Poco M7 5G स्मार्टफोन भारत में 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। पोको का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इस फोन की लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने कीमत को लेकर भी हिंट दिया है। पोको का यह फोन 10 हजार रुपये की रेंज में पेश किया...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M7 5G स्मार्टफोन भारत में ऑफिशियल लॉन्च के लिए तैयार है। Xiaomi के सब ब्रांड पोको के एम-सीरीज का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Poco M6 5G को रिप्लेस करेगा। Poco ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपकमिंग स्मार्टफोन Poco M7 5G की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर जानकारी शेयर की है। पोको का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही पोको का यह फोन सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च होगा। यह फोन बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आएगा। Poco M7 5G क्या होगी कीमत? पोको ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि Poco M7 5G स्मार्टफोन भारत में 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के शेयर किए गए पोस्टर से पता चलता है कि पोको का यह फोन ब्लू कलर ऑप्शन में भी आएगा। इस फोन में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही पोको ने बताया कि यह फोन 10 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। Blockbuster feels.
Award-winning performance. It’s time for #TheBigShow 💪#POCOM75G 🤩💜 Launching on 3rd March on #Flipkart Know More: https://t.co/7zDmIgSjCy pic.twitter.com/EOLJe1k2WK— POCO India February 25, 2025 Poco M7 5G की खूबियां Poco M7 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी ने बताया कि इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 12GB तक की रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पोको के इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। इसके लिए Flipkart पर कंपनी ने डेडिकेटेड वेबपेज भी तैयार किया है। अपकमिंग Poco M7 5G स्मार्टफोन Google Play Console पर भी स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही यह फोन गीकबेंच की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 24108PCE2I के साथ स्पॉट किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक पोको का यह फोन Android 14 पर आधारित HyperOS पर रन करेगा। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 613 GPU और 6GB की रैम के साथ रिलीज किया जा सकता है। Poco M7 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Poco M6 5G के मुकाबले बेहतर स्पेक्स के साथ रिलीज किया जा सकता है। पोको एम6 स्मार्टफोन को दिसंबर 2023 में लॉन्च हो सकता है। इसे 10,499 रुपये में पेश किया गया था। Poco M6 5G की खूबियां Poco M6 5G स्मार्टफोन में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया दिया गया, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। पोको के इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M16 और Galaxy M06 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए कब है लॉन्चिंग
Poco M7 5G Price Poco M7 5G Specs Poco M7 5G Price In India Poco M7 5G Launch Date Poco
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Google Pixel 9a की कीमत लीक, दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा स्मार्टफोनGoogle Pixel 9a Leaks: गूगल जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. कंपनी का अगला फोन Pixel 9a होगा, जिसमें दमदार फीचर्स मिलेंगे. ये स्मार्टफोन 48MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप, 13MP के फ्रंट कैमरा और Google Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आएगा. आइए जानते हैं इस फोन की संभावित कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Read more »
50MP कैमरा, 16GB रैम और 5500mAh बैटरी; वनप्लस के दमदार 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौकाOnePlus Nord CE 4 Lite 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस के इस फोन को फिलहाल अमेजन इंडिया से 3000 रुपये तक के डिस्काउंट से खरीदा जा सकता है। OnePlus ने इस स्मार्टफोन को 19999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फिलहाल डिस्काउंट के साथ इस फोन को मात्र 16999 रुपये में खरीदा जा सकता...
Read more »
Samsung Galaxy F06 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 10 हजार रुपये से भी कम होगी कीमतSamsung भारत में नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, इस हैंडसेट का नाम Samsung Galaxy F06 5G है. यह फोन भारत में 12 फरवरी को लॉन्च होगा. इस फोन में बड़ा डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है.
Read more »
क्वालकॉम ने मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसरक्वालकॉम ने नए मध्यम श्रेणी और बजट स्मार्टफोन के लिए Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लॉन्च किया है। यह प्रोसेसर बैटरी परफॉर्मेंस, 5G कनेक्टिविटी और गेमिंग क्षमताओं में सुधार प्रदान करता है।
Read more »
एपल का सबसे सस्ता आईफोन आज लॉन्च होगा: ₹44,000 से कम हो सकती है SE 4 की कीमत, इसमें 48MP कैमरा और 6.1-इंच क...iPhone SE 4 5G Specifications Explained; कीमत ₹44,000 से कम हो सकती है, आईफोन 16 वाला A18 प्रोसेसर, 48MP कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन
Read more »
लो बजट में 8GB RAM वाले स्मार्टफोन: Top 7 Deals15 हजार के अंदर 8GB रैम और बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्टफोन की लिस्ट। इन स्मार्टफोन को Amazon Deals में 15 हजार रुपये से भी कम में उपलब्ध हैं।
Read more »
