PoK में बगावत के बाद आज लॉकडाउन का ऐलान, विद्रोह रोकने के लिए पाकिस्तानी फौज तैनात

Pakistan News

PoK में बगावत के बाद आज लॉकडाउन का ऐलान, विद्रोह रोकने के लिए पाकिस्तानी फौज तैनात
Pakistan Occupied KashmirPokProtest In Pok
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

पीओके की अवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने सोमवार (29 सितंबर) को इस कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है. शटर डाउन और चक्का जाम हड़ताल का नाम दिया गया है.

Lockdown in PoK: रविवार की रात को एशिया कप के खिताबी मुकाबले में एक ओर जहां भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है तो वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर अब तक के इतिहास में सबसे बड़े विद्रोह की तैयारी चल रही है.

पीओके की अवामी एक्शन कमेटी ने सोमवार को इस कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है. शटर डाउन और चक्का जाम हड़ताल का नाम दिया गया है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये हड़ताल अनिश्चितकाल तक चल सकती है. ऐसे में पाकिस्तान की सरकार ने बड़े पैमाने पर इस इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी है. देर रात के बाद से यहां पर इंटरनेट भी बैन कर दिया है. PoK में पिछले काफी दिनों से सक्रिय अवामी एक्शन कमेटी हाल के महीनों में तेजी से लोकप्रिय हुई है. ये पीओके में रहने वाले नागरिकों के समाज का एक गठबंधन है. इन लोगों ने कई दशकों से चले आ रहे सियासी हाशिए और आर्थिक उपेक्षा को मुद्दा बनाते हुए इस संगठन को अपने बैनर के नीचे हजारों लोगों को संगठित किया है. इस समूह ने 38-सूत्रीय चार्टर जारी किया है. इसमें कई संरचनात्मक सुधारों की मांग की गई है. इसमें पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित पीओके विधानसभा की 12 विधायी सीटों को समाप्त करने की मांग भी शामिल है. स्थानीय लोगों की सरकार से है ये मांगे स्थानीय लोगों का कहना है कि इन आरक्षित सीटों की मौजूदगी प्रतिनिधि शासन को कमजोर करती है. चार्टर में अन्य प्रमुख मांगों में सब्सिडी वाले आटे की उपलब्धता, मंगला जलविद्युत परियोजना से जुड़ी बिजली दरों को वाजिब बनाना और इस्लामाबाद द्वारा लंबे समय से वादे किए गए लेकिन अधूरे सुधारों को जमीन पर लागू करना शामिल है. यह भी पढ़ेंः 24 घंटे में डूब जाएगी कराची? कैसी होगी हलात, मौसम विभाग ने जारी की डरावनी चेतावनी​ सरकार और सेना दोनों अलर्ट मोड पर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में रखने के लिए पाकिस्तान की सरकार और सेना दोनों अलर्ट पर हैं. शनिवार को अधिकारियों ने पीओके के कई शहरों में फ्लैग मार्च निकाला. इसी बीच सवाल उठ रहा है कि क्या पीओके पाकिस्तान के कब्जे से आजाद हो पाएगा. नागरिक विरोधों को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने कई जगहों पर पाबंदियां लागू की हैं और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है. यह हालात स्थानीय असंतोष और सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाते हैं. प्रमुख शहरों में सेना का फ्लैग मार्च पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बड़ी संख्या में सैनिकों को पीओके भेजा गया है. प्रमुख शहरों में फ्लैग मार्च कराए गए, जबकि शनिवार और रविवार को पुलिस ने इन शहरों में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों को पूरी तरह सील कर दिया. संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट मुदस्सर फारूक ने कहा कि शांति बनाए रखना नागरिकों और प्रशासन, दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है. यह बयान उस समय आया है जब क्षेत्र में विरोध प्रदर्शनों और असंतोष के कारण सुरक्षा स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. यह भी पढ़ेंः बधाई हो पाकिस्तान, हमने एशिया कप जीत लिया, पाकिस्तानी PM ने दी जीत की बधाई?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Pakistan Occupied Kashmir Pok Protest In Pok Lockdown In Pok Violence In Pok पाकिस्तान पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में विरोध प्रदर्शन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PoK में पाकिस्तानी पुलिस की बर्बरता, निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग, सड़कों पर उतरे हजारों लोगPoK में पाकिस्तानी पुलिस की बर्बरता, निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग, सड़कों पर उतरे हजारों लोगपाकिस्तान अपने ही लोगों को मारने की वजह से हाल ही में इंटरनेशनल स्तर पर बदनाम हुआ है. अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस ओपन फायरिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के कोटली में पुलिस ने यह फायरिंग की है.
Read more »

Pok News: PAK के लिए अगले 24 घंटे बहुत भारी, PoK में बगावत पर उतरी जनता; सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनातPok News: PAK के लिए अगले 24 घंटे बहुत भारी, PoK में बगावत पर उतरी जनता; सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनातPoK News in Hindi: पिछले 78 साल से पीओके को जबरन कब्जाकर बैठे पाकिस्तान के लिए 29 सितंबर का दिन बहुत भारी है. पीओके की जनता ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ यलगार का ऐलान कर दिया है. लोगों की जुबान बंद करने के लिए पाकिस्तान ने वहां पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की है.
Read more »

PoK में भारी बवाल, पंजाब-इस्लामाबाद से बुलाई गई पुलिस, सस्ते आटे की मांग कर रही जनताPoK में भारी बवाल, पंजाब-इस्लामाबाद से बुलाई गई पुलिस, सस्ते आटे की मांग कर रही जनताProtests In PoK: पीओके में अवामी एक्शन कमिटी के नेतृत्व में जनता ने 38 सूत्रीय मांगों के लिए शटर-डाउन हड़ताल की है. इस कारण इंटरनेट ब्लैकआउट कर दिया गया है. इस्लाबाद और पंजाब से भारी संख्या में सुरक्षा बल मंगाए गए हैं.
Read more »

इधर एशिया कप में हार, उधर पाक में हाहाकार, PoK में मचा बवाल, पुलिस-सेना के सामने क्यों डटी आवाम?इधर एशिया कप में हार, उधर पाक में हाहाकार, PoK में मचा बवाल, पुलिस-सेना के सामने क्यों डटी आवाम?Pok Massive Protest: एक तरफ पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती क्रिकेट के मैदान पर हुई और दूसरी तरफ उनके ही घर में लोग विद्रोह पर उतर आए. हालात यूं हो गए कि पाकिस्तान की सेना तैनात करनी पड़ गई.
Read more »

दुकान-रास्ते सब बंद, इंटरनेट भी ठप; पाकिस्तान सरकार के खिलाफ क्यों फूटा PoK के लोगों का गुस्सा?दुकान-रास्ते सब बंद, इंटरनेट भी ठप; पाकिस्तान सरकार के खिलाफ क्यों फूटा PoK के लोगों का गुस्सा?पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर PoK में आवामी एक्शन कमेटी AAC ने विरोध प्रदर्शन किया जिससे कई इलाके प्रभावित हुए। PoK के लोग पाकिस्तान सरकार से नाराज हैं और राजनीतिक भेदभाव व आर्थिक उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। AAC ने 38 मांगों का प्रस्ताव रखा है जिसमें कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित सीटों को खत्म करने की मांग शामिल...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:29:59