पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में खत्म हो गई है। शनिवार को पोप फ्रांसिस को दफना दिया गया। पोप के अंतिम संस्कार में दुनिया भर की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें विभिन्न देशों
पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में खत्म हो गई है। शनिवार को पोप फ्रांसिस को दफना दिया गया। पोप के अंतिम संस्कार में दुनिया भर की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजा शामिल थे। अंतिम संस्कार की रस्में सेंट पीटर्स स्कवायर में की गईं। रस्मों के बाद कैदी और प्रवासी पोप के पार्थिव शरीर को ताबूत में लेकर बेसिलिका में ले जाया गया, जहां उन्हें दफन कर दिया गया। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए। कई राष्ट्राध्यक्ष और राजा पोप के अंतिम संस्कार में हुए शामिल गौरतलब है कि पोप के अंतिम संस्कार की रस्मों में पोप फ्रांसिस ने ही बीते साल बदलाव किए थे। वेटिकन ने कहा है कि इन बदलावों का मकसद पोप को एक पुजारी के रूप में दर्शाना था न कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान के रूप में। पोप फ्रांसिस ने बतौर पोप अपने 12 साल के कार्यकाल में कई अहम बदलाव किए और वेटिकन चर्च को सभी के लिए सुलभ बनाने की कोशिश की। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ ही प्रिंस विलियम और स्पेन के राज परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये भी पढ़ें- Pope Francis : राष्ट्रपति मुर्मू ने दी पोप को श्रद्धांजलि; ट्रंप-जेलेंस्की समेत कई और राष्ट्राध्यक्ष भी आएंगे पहले लैटिन अमेरिकन मूल के पोप, पोप फ्रांसिस का बीते सोमवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। पोप फ्रांसिस बीते लंबे समय से बीमार थे और कुछ समय पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने रोम पहुंचे हैं। पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। मई में शुरू होगी नए पोप को चुनने की प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते में नए पोप को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी कुछ कार्डिनल द्वारा वेटिकन सिटी का संचालन किया जा रहा है, जिनमें सबसे प्रमुख कार्डिनल हैं जियोवानी बटिस्टा रे। नए पोप को चुनने के लिए सिस्टीन चैपल में होने वाले मतदान का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी भी कार्डिनल जियोवानी बटिस्टा रे के कंधों पर ही होगा। ये भी पढ़ें- Pope Francis : लियोनार्डो डिकैप्रियो से लेकर रसल क्रो तक, इन हस्तियों ने पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि बेसिलिका के साथ एक खास रिश्ता पोप फ्रांसिस को सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में दफनाया जाएगा। पोप बनने से पहले भी पोप फ्रांसिस को सेंट मैरी मेजर बेसिलिका से खास लगाव था। पोप के रूप में अपनी प्रत्येक विदेश यात्रा से पहले और बाद में पोप फ्रांसिस यहां प्रार्थना करने जाते थे। वेटिकन ने कहा कि 40 विशेष अतिथि बेसिलिका के सामने पियाजा पर उनके ताबूत का स्वागत करेंगे, जिनमें हाशिए पर मौजूद लोग, जैसे बेघर लोग और प्रवासी, कैदी और ट्रांसजेंडर लोग शामिल होंगे। पोप को दफनाने की प्रक्रिया निजी होगी, जिसमें कार्डिनल और कुछ करीबी सहयोगी शामिल होंगे। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए इटली ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, जिनमें 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 1500 सैनिकों को तैनात किया गया है। साथ ही तटों पर टारपीडो जहाज और लड़ाकू विमानों के दस्ते तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि ये दुनिया पोप फ्रांसिस को समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद करेगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने लिखा कि 'राष्ट्रपति जी ने भारत के लोगों की तरफ से पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। ये दुनिया समाज के लिए उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद करेगी।' संबंधित वीडियो.
पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में खत्म हो गई है। शनिवार को पोप फ्रांसिस को दफना दिया गया। पोप के अंतिम संस्कार में दुनिया भर की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजा शामिल थे। अंतिम संस्कार की रस्में सेंट पीटर्स स्कवायर में की गईं। रस्मों के बाद कैदी और प्रवासी पोप के पार्थिव शरीर को ताबूत में लेकर बेसिलिका में ले जाया गया, जहां उन्हें दफन कर दिया गया। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए। कई राष्ट्राध्यक्ष और राजा पोप के अंतिम संस्कार में हुए शामिल गौरतलब है कि पोप के अंतिम संस्कार की रस्मों में पोप फ्रांसिस ने ही बीते साल बदलाव किए थे। वेटिकन ने कहा है कि इन बदलावों का मकसद पोप को एक पुजारी के रूप में दर्शाना था न कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान के रूप में। पोप फ्रांसिस ने बतौर पोप अपने 12 साल के कार्यकाल में कई अहम बदलाव किए और वेटिकन चर्च को सभी के लिए सुलभ बनाने की कोशिश की। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ ही प्रिंस विलियम और स्पेन के राज परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये भी पढ़ें- Pope Francis: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी पोप को श्रद्धांजलि; ट्रंप-जेलेंस्की समेत कई और राष्ट्राध्यक्ष भी आएंगे पहले लैटिन अमेरिकन मूल के पोप, पोप फ्रांसिस का बीते सोमवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। पोप फ्रांसिस बीते लंबे समय से बीमार थे और कुछ समय पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने रोम पहुंचे हैं। पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। मई में शुरू होगी नए पोप को चुनने की प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते में नए पोप को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी कुछ कार्डिनल द्वारा वेटिकन सिटी का संचालन किया जा रहा है, जिनमें सबसे प्रमुख कार्डिनल हैं जियोवानी बटिस्टा रे। नए पोप को चुनने के लिए सिस्टीन चैपल में होने वाले मतदान का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी भी कार्डिनल जियोवानी बटिस्टा रे के कंधों पर ही होगा। ये भी पढ़ें- Pope Francis: लियोनार्डो डिकैप्रियो से लेकर रसल क्रो तक, इन हस्तियों ने पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि बेसिलिका के साथ एक खास रिश्ता पोप फ्रांसिस को सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में दफनाया जाएगा। पोप बनने से पहले भी पोप फ्रांसिस को सेंट मैरी मेजर बेसिलिका से खास लगाव था। पोप के रूप में अपनी प्रत्येक विदेश यात्रा से पहले और बाद में पोप फ्रांसिस यहां प्रार्थना करने जाते थे। वेटिकन ने कहा कि 40 विशेष अतिथि बेसिलिका के सामने पियाजा पर उनके ताबूत का स्वागत करेंगे, जिनमें हाशिए पर मौजूद लोग, जैसे बेघर लोग और प्रवासी, कैदी और ट्रांसजेंडर लोग शामिल होंगे। पोप को दफनाने की प्रक्रिया निजी होगी, जिसमें कार्डिनल और कुछ करीबी सहयोगी शामिल होंगे। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए इटली ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, जिनमें 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 1500 सैनिकों को तैनात किया गया है। साथ ही तटों पर टारपीडो जहाज और लड़ाकू विमानों के दस्ते तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि ये दुनिया पोप फ्रांसिस को समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद करेगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने लिखा कि 'राष्ट्रपति जी ने भारत के लोगों की तरफ से पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। ये दुनिया समाज के लिए उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद करेगी।' संबंधित वीडियो
Pope Funeral Pope Francis Funeral Vetican City New Pope World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News पोप फ्रांसिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अर्जेंटीना के जॉर्ज कैसे बने ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु, जानिए पोप फ्रांसिस की पूरी कहानीPope Francis Passes Away: 88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन | BREAKING NEWS
Read more »
Pope Francis के बाद कौन बनेगा सबसे बड़ा पादरी ? लिस्ट में शामिल हैं ये 5 नामPope Feancis: पोप फ्रांसिस ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. पोप फ्रांसिस ईसाइयों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दी श्रद्धांजलिपोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी.
Read more »
पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार आज: ताबूत सील किया गया; वेटिकन के बाहर दफनाया जाएगा शवVatican City Catholic Church Pope Funeral LIVE News Update. Follow Pope Francis Latest News and Italy PM Giorgia Meloni, Italy Vatican City Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
Pope Francis Funeral: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, दो लाख लोग होंगे शामिलपोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई है। शनिवार को पोप फ्रांसिस को दफनाया जाएगा। पोप के अंतिम संस्कार में दुनिया भर की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं, जिनमें विभिन्न
Read more »
Pope Francis Funeral: वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार, दुनियाभर के बड़े नेताओं ने नम आंखों से दी विदाईपोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार सेंट पीटर्स स्क्वायर में हुआ। पोप फ्रांसिस को हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी। बीच सेंट पीटर्स स्क्वायर में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सेंट पीटर्स स्क्वायर पहुंचने वाले लोगों की आंखें इस दौरान नम देखी...
Read more »
