Brazil Plane Crash News: ब्राजील में उड़ान भरने के कुछ समय बाद प्लेन क्रैश हो गया. इसकी सूचना मिलने के बाद जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो दंग रह गई. उसे मौके से 133 करोड़ रुपये की खास चीज बरामद हुई.
Worlds Largest Hub of Cocaine Supply: ब्राजील में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है. वहां पर दूरदराज के तटीय इलाके में एक छोटा विमान क्रैश हो गया. जब बचावकर्ता मौके पर पहुंचे वहां का नजारा देखकर दंग रह गए.
उन्हें क्रैश हुए प्लेन से करीब 200 किलो कोकेन बरामद हुई. यह ड्रग्स नकली SpaceX पैकेजिंग में लिपटी हुई थी. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जांच अधिकारियों का मानना है कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, जिसका ज्यादा गहराई से जांच की जरूरत है. जॉम्बिया में रजिस्टर्ड था क्रैश प्लेन स्थानीय मीडिया G1 Globo की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश की यह घटना ब्राजील के अलागोआस क्षेत्र में कोरूरीपे के पास हुई. यह एक खूबसूरत लेकिन सुनसान तटीय इलाका है. वह विमान जाम्बिया में रजिस्टर्ड था, लेकिन पिछले दो साल से ब्राजील में ऑपरेट हो रहा था. दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन को ऑस्ट्रेलिया का पायलट टिमोथी जे. क्लार्क चला था, जो इस घटना में मारा गया. जांच के दौरान पुलिस को विमान में अतिरिक्त ईंधन टैंक मिले, जिससे लगता है कि इसे लंबी दूरी की उड़ान के लिए तैयार किया गया था. हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि विमान कहां से उड़ा था या उसे कहां जाना था. 16 मिलियन डॉलर की कोकेन बरामद जांच कर रही पुलिस ने बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 90 लाख ब्राजीलियाई रियाल आंकी है. कोकेन को जब्त करने के बाद कोरूरीपे के इंटीग्रेटेड पब्लिक सिक्योरिटी सेंटर में भेज दिया गया है. US में हर साल अरबों डॉलर गंवाकर भारत लौट आते हैं IT प्रोफेशनल? ये समझौता छीन रहा गाढ़े पसीने की कमाई पुलिस का कहना है कि यह विमान संभवत अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के रास्ते में अलागोआस को एक स्टॉपओवर के रूप में इस्तेमाल कर रहा था. जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या पायलट को ब्राजील के हवाई रास्तों की पहले से जानकारी थी. इतनी बड़ी मात्रा में कोकेन बरामद होने के बाद फेडरल पुलिस भी हैरान है. उसने बयान जारी करके कहा, हम इस मामले की गहराई से जांच करेंगे ताकि ड्रग्स के मालिक का पता लगाया जा सके और इस अपराध के पीछे के नेटवर्क को समझा जा सके. ड्रग सप्लाई में ब्राजील दूसरे नंबर पर रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में कोकेन का उत्पादन बहुत कम होता है, लेकिन पड़ोसी देश कोलंबिया उसके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. दुनिया का करीब 70% कोकेन अकेले कोलंबिया से सप्लाई किया जाता है. कई बार कोकेन कोलंबिया से ब्राजील भेजी जाती है और फिर वहां से आगे सप्लाई कर दी जाती है. संयुक्त राष्ट्र की 2016 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया के बाद ब्राजील अफ्रीका, एशिया और यूरोप जाने वाली कोकेन खेपों का सबसे बड़ा प्रस्थान बिंदु है. अब प्लेन क्रैश में 200 किलो कोकेन मिलने के बाद इस बात की फिर से पुष्टि हो गई है कि ब्राजील अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में एक अहम कड़ी है. ऐसे में पुलिस अब इस मामले को सुलझाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए जोर-शोर से सक्रिय हो गई है.
Brazil News In Hindi Brazil Plane Crash Cocaine Recovered News World's Largest Hub Of Cocaine Supply World News In Hindi ब्राजील न्यूज हिंदी में ब्राजील न्यूज ब्राजील प्लेन क्रैश कोकेन बरामद न्यूज दुनिया में कोकेन सप्लाई का सबसे बड़ा हब हिंदी में दुनिया की खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उठता धुआं और जलते टुकड़े....घने जंगल में क्रैश हुआ रूसी विमान, 50 लोगों की मौत; सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला videoRussia Plane Crash Video: रूसी पैसेंजर विमान 24 जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसका वीडियो सामने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 40 शवों की पहचान पर संदेह: ब्रिटिश परिवार DNA की पुष्टि के इंतजार में; दावा- भारत से ...Ahmedabad Air India Plane crash UK families await update on DNA-matched remains
Read more »
BMW Crash Horror का एक-एक राज खोलेंगे 'वो 4 लोग'... हादसे के बाद गगनप्रीत के साथ कार में बैठे शख्स कहां हुए...Delhi Car Accident: दिल्ली बीएमडब्ल्यू सड़क हादसे में आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ था तो उस वक्त कार में पांच लोग सवार थे. कौन थे ये 5 लोगों और हादसे के बाद कहां गए...
Read more »
पुण्यात लिफ्ट कोसळली! थरारक घटनाक्रम CCTV मध्ये कैद; लिफ्टमधल्या सहाजणांचं काय झालं? पाहा VideoPune Lift Crash CCTV: ही लिफ्ट जोरात खाली पडली तेव्हा लिफ्टमध्ये एका चिमुकल्यासहीत तीन महिला आणि दोन पुरुष असे एकूण सहाजण होते. नेमकं घडलं काय पाहा व्हिडीओ...
Read more »
BMW क्रैश केस: नवजोत सिंह का शव ले जाया गया अस्पताल, पत्नी ने स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे दी अंतिम विदाईBMW Crash Case: दिल्ली में बीएमडब्लू कार हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह का शव आज पोस्टमार्टम के बाद वेंकटेश्वर अस्पताल लाया गया. यहीं पर नवजोत की पत्नी संदीप कौर ने अस्पताल में स्ट्रेचर पर ही लेटकर उन्हें अंतिम विदाई दी.
Read more »
BMW Crash Horror: बेटे के बर्थडे पर की जा रही पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह का 14 सितंबर को एक बीएमडब्ल्यू हादसे में निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन भी था। आरोपी गगनप्रीत कौर को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की ओर से जमानत याचिका दायर की गई है जिस पर 17 सितंबर को सुनवाई...
Read more »
