तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 लोगों की जान चली गई। एक टिपर ट्रक और सरकारी बस की टक्कर में कई यात्री मारे गए, जिनमें महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को एक टिपर ट्रक और सरकारी बस के बीच हुई टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक का मलबा बस पर गिरने से दोनों वाहनों के दोनों ड्राइवरों समेत कई यात्रियों ने वहीं दम तोड़ दिया। मरने वालों में 13 महिलाएं और दस माह की बच्ची शामिल हैं, जबकि 22 अन्य घायल हैं। कांग्रेस शासित तेलंगाना सरकार ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों के स्वजनों को कुल सात लाख रुपये और घायलों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के निकटतम स्वजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला अधिकारी ने बताया कि 72 लोगों को लेकर सोमवार की सुबह सरकारी बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। यह दुर्घटना चेवेला के पास हुई, जब टिपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की बस से टक्कर मारी। अधिकारियों ने बस के मलबे को साफ कर यात्रियों को बाहर निकालने के लिए तीन जेसीबी मशीनें तैनात की। बस का आधा हिस्सा मलबे से भरा था, जिससे यात्री अंदर फंस गए थे। बचाव दल को शवों को निकालने के लिए बस को काटना पड़ा। फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। गवाहों के अनुसार, पहले छह पंक्तियों में बैठे यात्री मलबे के नीचे दब गए क्योंकि टिपर ट्रक बस में घुस गया। पूरा मलबा बस पर गिरा जिससे टक्कर की तीव्रता बढ़ गई। टिपर ट्रक विपरीत दिशा से आया था। जो लोग चालक के पीछे बैठे थे, वे नहीं निकल सके। चेवेला के सरकारी अस्पताल के डाक्टर ने कहा कि दुर्घटना के पीडि़तों को फ्रैक्चर, चेहरे, पेट और पैर की चोटें आई हैं। उन्हें हैदराबाद के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। राज्य की सहायता और राहत कार्य तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोनाम प्रभाकर ने चेवेला के सरकारी अस्पताल का दौरा किया और मृतकों के स्वजनों को 5 लाख रुपये और टीजीएसआरटीसी से बीमा राशि का 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। सरकार घायलों को भी 2 लाख रुपये देगी। मुख्यमंत्री ए.
रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार घायलों को चिकित्सा सहायता व मृतकों के परिवारों को अंतिम संस्कार में सहायता देगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर कहा, ''तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस दुर्घटना में कई जानों का नुकसान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।'' वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर इस दुर्घटना में हानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,''मैं प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'' यह भी पढ़ें: उत्तर से दक्षिण तक सड़क पर मौत का तांडव, 10 दिनों में 60 से ज्यादा मौत; तेज रफ्तार या लापरवाही का कहर?
Rangareddy Bus Accident Bus Truck Collision Telangana Accident Deaths Road Accident Compensation Telangana Government Relief Rangareddy District TSRTC Bus Accident India Road Safety Accident Investigation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तूफान मोन्था का असर खत्म, अब बारिश नहीं ठंड बढ़ेगी: राजस्थान-MP में बारिश होगी; हिमाचल के 2 शहरों में तापमान...IMD Weather Rainfall Snowfall Photos Update; MP Rajasthan Himachal Cold Wave Alert
Read more »
पीएम मोदी 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च करेंगे: साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव का भी इनॉगरेशन; रिसर्च ...Prime Minister Narendra Modi Delhi ESTIC 2025 Inauguration Speech Photos Update; Follow PM Modi, RDI Scheme Launch Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
मेंहदी सजाए बैठी रही दुल्हन, सिपाही दूल्हा नहीं आया: मेरठ में खाना, स्टेज, मेहमान सब तैयार था, भाई बदहवास ह...20 lakh rupees were not received and the wedding procession did not come.;20 लाख रुपए नहीं मिले नहीं आई बारात
Read more »
Telangana Bus-Truck Collision: 20 Killed, Several Injured In Accident; Aid AnnouncedTelangana Bus-Truck Accident: A TGSRTC bus and a truck collided near Khanapur Gate in Telanganas Rangareddy district, leading to 20 deaths and several injuries.
Read more »
Smriti Mandhana: রেকর্ড গড়ে বিশ্বকাপে হাতেই এবার বিয়ের পিঁড়িতে সেনসেশন স্মৃতি! পাত্র কে, কবে বিয়ে... সব ফাঁস...After World Cup Win, Smriti Mandhana wedding is fixed with composer Palash Mucchal on November 20
Read more »
Cow Smuggling: পুলিসের পোশাক পরে চলছিল পাচার! লরি উল্টে মৃত কমপক্ষে ২০ গোরুAt least 20 cows died in an accident in Egra during smuggling
Read more »
