PhonePe HDFC Credit Card: फोनपे एचडीएफसी बैंक को-ब्रांडेड रुपे क्रेडिट कार्ड भारतीय उपभोक्ताओं की उभरती वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है. यह खास तौर पर फोनपे प्लेटफॉर्म पर यूपीआई खर्च पर लाभ भी प्रदान करता है.
PhonePe ने लॉन्च किया पहला क्रेडिट कार्ड, 10% तक मिलेगा रिवॉर्ड, यूपीआई मर्चेंट्स पर भी होगा इस्तेमालPhonePe ने फिनटेक की दुनिया में एक नया कदम बढ़ाते हुए अपना पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इस कार्ड के जरिए ग्राहकों को 10% तक का रिवॉर्ड मिलेगा, जिससे डिजिटल भुगतान के साथ-साथ बचत भी होगी.
आंखों में नजर आते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, अनदेखी पड़ सकती है दिल पर भारी!किडनी को 'सुपरहीरो' बनाएंगे ये 7 कमाल के फूड्स, गुर्दे के सारे टॉक्सिंस अपने आप निकल जाएंगे बाहर!कोल्हापुर के पास बसे इन हिल स्टेशनों पर मिलता है जन्नत वाला फील! आज ही बना लें घूमने का प्लान PhonePe ने फिनटेक की दुनिया में एक नया कदम बढ़ाते हुए अपना पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने HDFC बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. फोनपे एचडीएफसी बैंक को-ब्रांडेड रुपे क्रेडिट कार्ड भारतीय उपभोक्ताओं की उभरती वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है. यह खास तौर पर फोनपे प्लेटफॉर्म पर यूपीआई खर्च पर लाभ भी प्रदान करता है. फोनपे में उपभोक्ता भुगतान की चीफ बिजनेस ऑफिसर सोनिका चंद्रा ने कहा,"हम एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी में अपने पहले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं. यह लॉन्च हमारे उपयोगकर्ताओं को नए वित्तीय समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. यह कार्ड फोनपे ग्राहकों को उनके नियमित खर्चों पर मूल्य प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे उन्हें बिल भुगतान, रिचार्ज और यात्रा बुकिंग जैसी चुनिंदा श्रेणियों में 10 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे."इस कार्ड को देशभर में करोड़ों यूपीआई मर्चेंट्स के यहां आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा. उन्होंने कहा,"हमें विश्वास है कि एचडीएफसी बैंक के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी, इस कार्ड से मिलने वाले लाभों के साथ मिलकर लाखों भारतीयों के लिए क्रेडिट कार्ड के अनुभव को फिर से परिभाषित करेगी." एचडीएफसी बैंक और फोनपे के बीच रणनीतिक साझेदारी क्रेडिट कार्ड को सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए उनके संबंधित बैंकिंग और फिनटेक बैकग्राउंड का भी लाभ उठाती है. ये कार्ड 'अल्टीमो' और 'यूएनओ' वेरिएंट में उपलब्ध हैं. इनमें रिचार्ज, बिल भुगतान, यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग, किराने का सामान और कैब जैसी लोकप्रिय कैटेगरी में रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाएंगे. ये कार्ड यूपीआई के साथ भी सहजता से काम करते हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपने दैनिक खर्चों का भुगतान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं, साथ ही यूपीआई क्यूआर पर बड़े मर्चेंट नेटवर्क के माध्यम से कार्ड पर दिए जाने वाले रिवॉर्ड पॉइंट भी कमा सकेंगे.एचडीएफसी बैंक के पराग राव, जो पेमेंट्स, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर फाइनेंस और मार्केटिंग के कंट्री हेड हैं, ने बताया,"भारत के सबसे बड़े कार्ड जारीकर्ता के तौर पर, हम लगातार अपने ग्राहकों के लिए प्रभावी और उनकी जरूरतों के हिसाब से ऑफर बनाने की कोशिश करते हैं. हमारा लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आसानी से क्रेडिट पहुंच सके. फोनपे के साथ मिलकर यह कार्ड डिजिटल रूप से सक्रिय ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जो तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. इससे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना और भी फायदेमंद होगा और यह ज्यादा जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकेगा, खासकर यूपीआई के जरिए. यूपीआई अब भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा बन गया है."'अल्टीमो' वेरिएंट ग्राहकों को महत्वपूर्ण रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करता है, जैसे फोनपे ऐप पर बिल पेमेंट, रिचार्ज, ट्रैवल बुकिंग और पिनकोड ऐप पर खर्च करने पर 10% रिवॉर्ड पॉइंट, और बड़े ऑनलाइन मर्चेंट्स पर 5% रिवॉर्ड पॉइंट शामिल हैं. उपयोगकर्ताओं को कार्ड का उपयोग करके सभी यूपीआई स्कैन और भुगतान लेनदेन पर 1 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेंगे और हर तिमाही में दो बार डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा भी दी जाएगी.
Phonepe Credit Card Phonepe Credit Card Benefits Phone Pe First Credit Card
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपीएससी ने लॉन्च किया नया आवेदन पोर्टल, उम्मीदवारों को होगा फायदा; समय की भी होगी बचतसंघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने बुधवार को नया आवेदन पोर्टल लांच किया है जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन भरने और दस्तावेज अपलोड करने में सुविधा प्रदान करना है। साथ ही सभी आवेदकों को https//upsconline.nic.
Read more »
मुफ्त में मिलेंगे क्रेडिट कार्ड, मोदी सरकार इन लोगों को देने जा रही बड़ा तोहफामोदी सरकार जल्द ही लाखों लोगों को मुफ्त क्रेडिट कार्ड का तोहफा देने जा रही है। इसके साथ 10,000 रुपये का गारंटी फ्री लोन भी मिलेगा।
Read more »
निजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलाननिजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान
Read more »
रोज सुबह पी लें गुड़ और अजवायन का पानी, शरीर को मिलेंगे चमत्कारी फायदेअजवायन का इस्तेमाल जहां मसाले के तौर पर होता है तो वहीं, गुड़ को चाय से लेकर कुछ मीठा बनाने तक तमाम चीजों में इस्तेमाल किया जाता है.
Read more »
अमेरिका ने ईरान पर जिस B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से किया हमला उसकी कीमत जानते हैं? एक घंटे का खर्च इतना कि खरीद लेंगे BMW कारIran Israel War: अमेरिका ने ईरान पर परमाणु ठिकानों पर लड़ाकू विमान से हमला किया है। बताया जा रहा है कि इसमें अमेरिका ने B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया है।
Read more »
1 जुलाई को लॉन्च होगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला Nothing Phone 3, जानें कीमत1 जुलाई को लॉन्च होगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला Nothing Phone 3, भारत में इस कीमत पर मिलेगा 16GB RAM वाला स्मार्टफोन
Read more »
