Pehowa Tirth: सरस्वती नदी के किनारे बसा पिहोवा तीर्थ पितृ कर्मों के लिए प्रसिद्ध है. मान्यता है कि यहां श्राद्ध और पिंडदान करने से आत्माओं को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ करने पहुंचते हैं और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेते हैं.
Pehowa Tirth: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित पिहोवा तीर्थ को बहुत ही प्राचीन और पवित्र स्थान माना जाता है. यह तीर्थ सरस्वती नदी के किनारे बसा हुआ है और खासतौर पर पितरों के श्राद्ध और पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है.
मान्यता है कि यहां हर साल चैत्र चौदस के मौके पर बड़ा मेला लगता है, जिसमें देशभर से लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करने आते हैं. वामन पुराण के अनुसार, पिहोवा में स्नान करने से गंगा, यमुना, नर्मदा और सिंधु में स्नान करने जितना पुण्य मिलता है. और पढ़ेंपौराणिक कथाओं में बताया गया है कि इस स्थान का नाम राजा पृथु के नाम पर पड़ा. कहा जाता है कि उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद यहीं सरस्वती नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार और पिंडदान किया था. मान्यता है कि यहां स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है. यह भी कहा जाता है कि यहां मृत्यु होने पर जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है. महाभारत, पद्म पुराण, भागवत पुराण और वामन पुराण जैसे ग्रंथों में पिहोवा तीर्थ को अत्यंत पवित्र स्थल बताया गया है.इसी तीर्थ स्थल पर हुआ था भीष्म पितामह का अंतिम संस्कारपिहोवा तीर्थ को पितरों की शांति और मोक्ष से जुड़ा बेहद पवित्र स्थान माना जाता है. मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण और पांडव यहां आए थे और युद्ध में मारे गए वीरों के लिए पिंडदान किया था. कहा जाता है कि भीष्म पितामह का अंतिम संस्कार भी इसी स्थान पर हुआ था और उन्हें यहीं मोक्ष की प्राप्ति हुई. तभी से लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए इस तीर्थ पर आकर श्राद्ध और तर्पण करते हैं. Advertisement पिहोवा तीर्थ से है भगवान ब्रह्मा और भगवान कार्तिकेय का भी है संबंधधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र स्थान पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. महाभारत में भी इसका उल्लेख मिलता है कि इस क्षेत्र की पावन भूमि पर बैठकर सृष्टि का निर्माण हुआ था. वामन पुराण में भी इस तीर्थ का महत्व बताया गया है. मान्यता है कि भगवान इंद्र ने भी यहां आकर अपने पितरों का पिंडदान किया था.इसके अलावा कई ऋषि-मुनियों और राजाओं से जुड़ी कथाएं भी इस स्थान को और अधिक पवित्र बनाती हैं. कहा जाता है कि महर्षि विश्वामित्र ने इसी भूमि पर कठोर तपस्या कर विशेष सिद्धि प्राप्त की थी. राजा ययाति ने भी यहां कई यज्ञ किए थे. साथ ही यह भी मान्यता है कि भगवान कार्तिकेय अपने गणों के साथ इस तीर्थ में निवास करते हैं.---- समाप्त ----
Pehowa Significance Pind Daan Place India Shraddh Rituals Pehowa Saraswati River Pilgrimage Bhishma Pitamah Cremation Place Hindu Pilgrimage Haryana Ancestral Rituals India Vaman Puran Pehowa Moksha Place India Kartikeya Temple Pehowa Religious Places Kurukshetra पिहोवा तीर्थ कुरुक्षेत्र पिहोवा का महत्व पिंडदान स्थल भारत श्राद्ध कर्म पिहोवा सरस्वती नदी तीर्थ भीष्म पितामह अंतिम संस्कार स्थल हरियाणा धार्मिक स्थल पितृ तर्पण स्थान वामन पुराण पिहोवा मोक्ष प्राप्ति स्थान भगवान कार्तिकेय पिहोवा कुरुक्षेत्र तीर्थ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tirth Darshan Yojana: 27 मार्च से फिर से शुरू हो रही है यह योजना, सीएम साय ने की घोषणा, जानें किन लोगों को मिलेगा लाभTirth Darshan Yojana: सीएम साय मंगलवार को जशपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि तीर्थ दर्शन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हम सबका परम सौभाग्य है कि मायाली में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करने आए हैं। सीएम ने कहा कि राज्य में 27 मार्च से फिर से तीर्थदर्शन योजना शुरू की...
Read more »
संभल में 68 तीर्थ, 19 कुओं की हो रही तलाश: हजार साल पुराने नक्शे से खोज; लोग बोले- मंदिरों पर कोई कब्जा नहींUttar Pradesh Sambhal Hindu Tirth Project Status [Ground Report]. Follow Sambhal Jama Masjid Dispute, ASI Survey Latest News, and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
तीर्थ दर्शन योजना में विधायक पत्नी, बीजेपी नेता के नाम: राजगढ़ में कांग्रेस बोली- शायद यही सबसे गरीब; विधायक...Madhya Pradesh (MP) Tirth Darshan Yojana List Politics Update; राजगढ़ में तीर्थ दर्शन योजना के हितग्राहियों में विधायक हजारीलाल दांगी की दो पत्नियों और बीजेपी पदाधिकारी इंद्रा मूंदड़ा के नाम भी शामिल हैं।
Read more »
शिवाजी पार्कवरील भाषणाचा ट्रेलर? 'तुम्ही जनतेच्या बाजूने आहात की...'; ठाकरेंच्या सेनेकडून सरकारवर हल्लाबोलUddhav Thackeray Shivsena Dasara Melava At Shiv tirth: मुंबईच्या शिवतीर्थावर महाराष्ट्राच्या राजधानीतून हिंदुहृदयसम्राटांनी वर्षानुवर्षे हा विचारांचा वन्ही चेतवून देशाला जाग आणली.
Read more »
खरगोन के 200 लोग फ्री में करेंगे रामेश्वर-मदुरई तीर्थयात्रा, सरकार उठाएगी पूरा खर्च, जानें कब और कैसे?Free Tirth Yatra in MP: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब जिले के 200 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम और मदुरई की फ्री तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी, जिसमें रहना, खाना और यात्रा का खर्च सरकार उठाएगी.
Read more »
Pehowa Tirth: पिहोवा तीर्थ जहां भीष्म पितामह को मिली थी मुक्ति, पुराणों में बताया गया है महत्वPehowa Chaitra Chaudas Mela: पिहोवा तीर्थ स्थल पितरों के श्राद्ध और पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है। पिहोवा तीर्थ के बारे में यह भी कहा जाता है कि जिन लोगों की अकाल मृत्यु होती है उनके लिए भी श्राद्ध तर्पण यहां करने से मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है। यहां पिंडदान करना अधिक फलदायी माना गया...
Read more »
