OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी PAK कंटेंट बैन, भारत का एक और एक्शन

ओटीटी प्लेटफॉर्म News

OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी PAK कंटेंट बैन, भारत का एक और एक्शन
ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाएंगे पाकिस्तानी ड्रामा शोजपाकिस्तानी पॉडकास्ट्समाहिरा खान
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तानी मीडिया पर पूरी तरह रोक लगाते हुए, नेशनल सिक्योरिटी की बात को ध्यान में रखते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है.

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया, जिससे वहां खौफ का माहौल बना हुआ है. भारत पाक के बीच टेंशन बढ़ती ही जा रही है. पहले वहां के कलाकारों पर बैन तो लगा ही था, अब एक और बड़ा एक्शन हुआ है.

Advertisementओटीटी से हटाए जाएं पाकिस्तानी ड्रामा शोज, पॉडकास्ट्सपाकिस्तानी मीडिया पर पूरी तरह रोक लगाते हुए, नेशनल सिक्योरिटी की बात को ध्यान में रखते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि इंडिया में जो भी पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्म, गाने, पॉडकास्ट या अगर कोई स्ट्रिमिंग मीडिया कॉन्टेंट चल रहा है तो उसे तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए. अगर किसी ने सब्सक्रिप्शन के अंतरगत इसे लिया हुआ है तो उसके लिए भी इसे हटा दिया जाए. पाकिस्तान से जुड़ा कोई भी कॉन्टेंट इंडिया में कोई कन्ज्यूम नहीं करेगा. पाकिस्तानी कॉन्टेंट को पूरी तरह बायकॉट किया जाएगा. पाकिस्तानी एक्टर्स पर लगा बैन, इंस्टाग्राम किया गया ब्लॉकभारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के काम करने को लेकर सरकार ने बैन लगा दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, जब पहलगाम आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी. उसके बाद पाकिस्तान के सभी सिंगर्स और एक्टर्स को इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया गया था. भारत में किसी भी पाक एक्टर की पोस्ट दिखाई नहीं देगी, ये अपडेट आई थी. हालांकि, इसपर भी पाकिस्तानी सेलेब्स ने नाराजगी जताई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो हानिया आमिर ने तो इंस्टाग्राम पर दूसरा अकाउंट तक बना लिया है, जिससे भारतीय फैन्स उनकी पोस्ट्स देख सकें और उनका दिल न टूटे. Advertisement 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 9 आतंकी ठिकाने हुए ढेरपीएम मोदी ने बीते हफ्ते से लगातार हो रही बैठकों में यह स्पष्ट किया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया था, जिसके बाद कई परिवार उजड़ गए थे. ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था कि आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता.'ऑपरेशन सिंदूर' जब सक्सेसफुल हुआ तो भारत में हर किसी ने 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगाए. साथ ही सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन को लेकर खूब पोस्ट्स शेयर कीं. वीडियोज और फोटोज शेयर किए. वहीं, बॉर्डर के उस पार पाकिस्तानी सेलेब्स के बीच आक्रोश देखा गया. माहिरा खान से लेकर फवाद खान और सिंगर जीशान अली तक ने पाकिस्तानी जिंदाबाद के नारे लगाए और इंडिया को लेकर खरी-खरी बात लिखी. जिसकी बाद सभी खूब ट्रोल भी हुए. पर अभी 'ऑपरेशन सिंदूर' थमा नहीं है. इंडिया लगातार पाकिस्तान को जवाब दे रहा है. धीरे-धीरे युद्ध की स्थिति दोनों देशों के बीच पैदा होती नजर आ रही है. अब एक और बड़ा कदम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाएंगे पाकिस्तानी ड्रामा शोज पाकिस्तानी पॉडकास्ट्स माहिरा खान हानिया आमिर फवाद खान Pakistani Drama Shows Discontinued From Ott Platf Ott Ott Platforms Pakistani Pahalgam Terror Attack Mahira Khan Fawad Khan Hania Aamir Iqra Aziz Operation Sindoor Pm Modi Prime Minister Narendra Modi Ott Platform Remove Pakistani Drama Shows Bollywood News In Hindi Bollywood News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PAK पीएम पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक; तनाव के बीच शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल बैनPAK पीएम पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक; तनाव के बीच शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल बैनPM Shehbaz Sharif Youtube Account: पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक कर रहा है. इसके तहत पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल बैन कर दिया है.
Read more »

पाकिस्तान पर एक और 'डिजिटल स्ट्राइक', भारत में PAK पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब अकाउंट ब्लॉकपाकिस्तान पर एक और 'डिजिटल स्ट्राइक', भारत में PAK पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब अकाउंट ब्लॉकPahalgam Attack भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ Shehbaz Sharif YouTube channel block का यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किए गए चैनल पर लिखा गया है गया राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया...
Read more »

भारत सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, IMF आतंक पोषित पाकिस्तान को देने वाले बेलआउट पैकज की समीक्षा करेभारत सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, IMF आतंक पोषित पाकिस्तान को देने वाले बेलआउट पैकज की समीक्षा करेIndian government's action against Pakistan, IMF should review the bailout package given to terror-sustaining Pakistan, भारत सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन
Read more »

Pahalgam Terror Attack: भारत का पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर लगाई रोकPahalgam Terror Attack: भारत का पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर लगाई रोकPahalgam Terror Attack: India takes another action against Pakistan, now bans entry of Pakistani weapons । भारत का पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब पाकिस्तानी जहारों के प्रवेश पर लगाई रोक । देश
Read more »

पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब बिलावल भुट्टो और पूर्व पीएम इमरान खान का X अकाउंट भारत में बैनपाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब बिलावल भुट्टो और पूर्व पीएम इमरान खान का X अकाउंट भारत में बैनभारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया है। पीपीपी पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान को गहरा झटका लग सकता है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ समेत पाकिस्तानी सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट भी बंद किया जा चुका...
Read more »

पाकिस्तान पर एक और एक्शन, भारत के हमले में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम तबाहपाकिस्तान पर एक और एक्शन, भारत के हमले में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम तबाहभारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को गंभीर नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी एयर डिफेंस को ड्रोन हमलों में गंभीर नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान चीनी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करता है और पाकिस्तान के पास 80 प्रतिशत से ज्यादा चीनी हथियार...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:33:23