हैकर्स ने एक रिटायर्ड कर्नल के साथ साइबर ठगी की है। ठगी के जरिए 28 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। हैरानी की बात ये है कि हैकर्स ने इसके लिए कोई OTP नहीं लिए, बल्कि सीधे एक APK फाइल भेजी, जिसे कर्नल ने डाउनलोड किया था।
अक्सर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ये सलाह देते हैं कि मोबाइल पर ये OTP अनजान या संदिग्ध लोगों के साथ साझा न करें। ऐसा करने पर आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। लेकिन एक रिटायर्ड कर्नल के साथ तो बिना OTP शेयर किए ही ठगी हो गई। मामला जरा हैरान करने वाला है, लेकिन हैकर ्स ने चालाकी से रिटायर्ड सेना अधिकारी के 28.
87 लाख रुपये चपत कर दिए। महज एक APK फाइल डाउनलोड करवाकर उन्होंने इस साइबर ठगी को अंजाम दिया। चलिए, समझते हैं कि हैकर्स ने इस ठगी को कैसे अंजाम दिया और आप ऐसी ठगी के शिकार होने से कैसे बच सकते हैं।APK फाइल भेजी और कहा इंस्टॉल करें द 420 की रिपोर्ट बताती है कि नोएडा के सेक्टर-28 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल गोपाल कैनाल को 7 नवंबर को फोन आया। कॉल करने वाला खुद को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का अधिकारी बताया। उसने गैस कनेक्शन रिन्यू करने की बात कही। फिर व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी और कहा कि इसे खोलकर इंस्टॉल करें। कर्नल को शक नहीं हुआ और उन्होंने फाइल खोल दी। अगले दो दिन, यानी 7 से 9 नवंबर तक कोई संदिग्ध मैसेज, कॉल या गतिविधि नहीं हुई। इससे लगा कि सब ठीक है।बिना OTP के लगाई चपत 10 नवंबर को कर्नल के फोन पर अचानक 13 बैंक अलर्ट आए। इनमें 7 IMPS ट्रांसफर थे। IMPS का मतलब इमीडिएट पेमेंट सर्विस होता है। यह बैंक की एक सर्विस है जिससे आप तुरंत पैसे भेज सकते हैं। पैसे कुछ सेकंड में दूसरे खाते में पहुंच जाते हैं। दिन-रात, छुट्टी में भी काम करता है। IMPS के लिए ओटीपी जरूरी होता है, लेकिन रिटायर्ड कर्नल को कोई ओटीपी नहीं आया। ठगों ने क्रेडिट कार्ड भी इस्तेमाल किया और लिमिट खत्म कर दी। जब तक कर्नल को पता चला, तब तक 28.87 लाख रुपये निकल चुके थे।साइबर एक्सपर्ट ने क्या बताया? साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया कि WhatsApp से आई APK फाइल में स्पाइवेयर था। इससे ठगों को फोन पर कंट्रोल मिल गया। - ठगों को फोन का पूरा एडमिन एक्सेस मिला।- बैंक से जुड़ी सिम क्लोन कर ली।- सभी SMS अलर्ट और OTP ठगों के फोन पर जाने लगे।- विक्टिम के फोन पर कोई मैसेज नहीं आया।- ठगों को इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और बाकी सर्विसेज का पूरा कंट्रोल मिला।ऐसे बच सकते हैं आप - WhatsApp पर आने वाली कोई भी APK फाइल इंस्टॉल न करें, खासकर अंजान सोर्स से आने वाली तो बिल्कुल भी इंस्टॉल न करें।- कोई सरकारी एजेंसी या यूटिलिटी सर्विस वेरिफिकेशन के लिए APK नहीं मांगती।- अगर SMS अलर्ट अचानक बंद हो जाएं या फोन का नेटवर्क बिना वजह चला जाए, तो सिम क्लोनिंग हो सकती है।- सभी बैंकिंग ऐप्स पर बायोमेट्रिक लॉक लगाएं और पासवर्ड समय-समय पर बदलें।- अगर सिम बिना वजह डीएक्टिवेट लगे, तो तुरंत टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करें।
APK File Hack OTP Hack Hackers Stole Cyber Hackers Hackers Cyber Attack हैकर हैकर्स की ठगी OTP के बिना साइबर ठगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' 28 नवंबर को होगी रिलीजअभिनेत्री फातिमा सना शेख और विजय वर्मा अभिनीत फिल्म 'गुस्ताख इश्क' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन विभु पुरी ने किया है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस का पहला प्रयास है।
Read more »
बिना OTP भेजे ही रिटायर्ड कर्नल का मोबाइल हैक, ठगों ने उड़ाए 28.87 लाख, नोएडा में 'सिम क्लोनिंग' वाला नया फ्रॉडNoida Cyber Fraud News: नोएडा में रिटायर्ड कर्नल से एपीके फाइल भेजकर 28.87 लाख की साइबर ठगी हुई।
Read more »
चेन्नई एयरपोर्ट पर 28 किलो हाई-ग्रेड गांजा जब्त, फुकेट से लाई जा रही थी करोड़ों की हाइड्रोपोनिक वीड; दो महिलाएं गिरफ्तारचेन्नई हवाई अड्डे पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो महिलाओं से 28 किलो से अधिक हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। जांच में पता चला कि गांजा फुकेट से लाया जा रहा था और इसे चेन्नई में सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार महिलाओं में एक रियल एस्टेट ऑपरेटर और एक पूर्व हाउस मेड शामिल हैं। NCB मामले की जांच कर रही...
Read more »
28 हजार फर्मों की जांच के बाद छह फर्जी कंपनियों पर एफआईआर!28 हजार से ज्यादा फर्मों की जांच के बाद छह फर्जी फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने धोखाधड़ी का पता चलने पर यह कार्रवाई की। अब इन फर्मों के दफ्तरों में जाकर दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह कार्रवाई धोखाधड़ी करने वाली फर्मों के लिए एक सख्त संदेश...
Read more »
124 रन भी नहीं बना पाई टीम इंडिया, अपनी ही पिच पर निकला दम, 28 साल बाद बना ये बेहद शर्मनाक रिकॉर्डसाउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए लो-स्कोरिंग टेस्ट मैच को 30 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा.
Read more »
हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की कल रोहड़ू में स्थापित होगी प्रतिमा, 28 साल यहीं से लड़ा था चुनावशिमला के रोहड़ू में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई नेता शामिल होंगे। वीरभद्र सिंह ने रोहड़ू से ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी और वे लंबे समय तक यहां के विधायक रहे। यह उनकी तीसरी प्रतिमा है, इससे पहले ठियोग और रिज मैदान में भी प्रतिमाएं लगाई गई...
Read more »
