OPS, NPS और UPS में किसी एक को चुनने का विकल्प, पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर हड़ताल करेंगे कर्मचारी

Panchkoola-General News

OPS, NPS और UPS में किसी एक को चुनने का विकल्प, पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर हड़ताल करेंगे कर्मचारी
HaryanaHaryanaHaryana United Pension Scheme
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 28 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के लिए यूनाइटेड पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने का फैसला किया है जिसका कर्मचारी संघ विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना ओपीएस को चुनने का विकल्प मांग रहे हैं। ओपीएस और यूपीएस में कई महत्वपूर्ण अंतर हैं जैसे कि पेंशन के लिए वेतन से कटौती रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और मेडिकल सुविधाएं। कर्मचारी संघों ने नौ जुलाई को...

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में पहली अगस्त से कर्मचारियों के लिए यूनाइटेड पेंशन स्कीम लागू होगी। प्रदेश सरकार इसे कर्मचारी हित में बड़ा कदम बता रही है, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि कभी भी यूपीएस की मांग नहीं की। सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना , नई पेंशन योजना और यूपीएस में किसी एक को चुनने का विकल्प दे। हकीकत सामने आ जाएगी कि कर्मचारी क्या चाहते हैं। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हितधारकों से बातचीत किए बिना यूपीएस लागू करने का फैसला किया है। यह तरीका बिल्कुल अनुचित है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों को जनवरी 2006 से लागू एनपीएस और यूपीएस चुनने का विकल्प तो दिया है, लेकिन साथ में ओपीएस चुनने का विकल्प भी देना चाहिए। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और केंद्र एवं राज्य कर्मचारी संघों के फेडरेशनों द्वारा नौ जुलाई को हड़ताल का एलान किया गया है। पीएफआरडीए एक्ट रद कर पुरानी पेंशन बहाली इस हड़ताल की प्रमुख मांग है। कर्मचारी नेता ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति सहित सभी राज्य के सभी कर्मचारी संगठनों को नौ जुलाई की हड़ताल में शामिल होकर सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। ओपीएस और यूपीएस में बड़ा अंतर -ओपीएस में पेंशन के लिए कर्मचारी के वेतन से कोई कटौती नहीं होती। केवल जीपीएफ की कटौती होती है और इसे सरकार देश के विकास के लिए खर्च कर सकती हैं। वहीं, यूपीएस में कर्मचारी के वेतन से 10 प्रतिशत और सरकार से 18.

5 प्रतिशत कटौती होगी। इस राशि को सरकार खर्च नहीं कर सकती, बल्कि इसका निजी क्षेत्र में निवेश करना होगा -ओपीएस में 20 लाख तक की रिटायरमेंट ग्रेच्युटी है, जबकि यूपीएस में रिटायरमेंट पर सेवा के प्रत्येक छह माह की सेवा के लिए 1/10 का भुगतान किया जाएगा। -ओपीएस में अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत डीए पेंशन राशि मिलती है। यूपीएस में पिछले 12 महीने के औसत वेतन का 50 प्रतिशत डीए मिलेगा, लेकिन कर्मचारी के वेतन से हर महीने दस प्रतिशत कटौती भी होगी। ओपीएस में पेंशनर्स व आश्रित को मेडिकल सुविधा मिलती है, परंतु यूपीएस के पेंशनर्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Haryana Haryana Haryana United Pension Scheme Haryana Employees Protest Old Pension Scheme New Pension Scheme United Pension Scheme Employee Pension Schemes Haryana Government Pension Benefits Employee Strike Haryana News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आधी रात को तंग करते थे लोग, बचने के लिए स्टाफ को कमरे में सुलाती थी एक्ट्रेस, बोलीं- मुश्किल...आधी रात को तंग करते थे लोग, बचने के लिए स्टाफ को कमरे में सुलाती थी एक्ट्रेस, बोलीं- मुश्किल...बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर आउटसाइडर काम करने और मुश्किलों का सामना करने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है.
Read more »

सरकार की UPS योजना से बदलेगा NPS का खेल: तय पेंशन, ब्याज समेत मिलेगा टॉप-अपसरकार की UPS योजना से बदलेगा NPS का खेल: तय पेंशन, ब्याज समेत मिलेगा टॉप-अपकेंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू की है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी. UPS NPS के तहत आने वाले कर्मचारियों को गारंटीड पेंशन देगी, जिससे रिटायर्ड जीवन में अनिश्चितता कम होगी.
Read more »

हिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोहिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोअल कायदा की यमन शाखा के कमांडर ने एक वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क को धमकी दी है।
Read more »

हीरोइन बनने की थी ख्वाहिश, मां की जिद्द पर सुनीता ने सुपरस्टार से की थी शादी, संभाला घरहीरोइन बनने की थी ख्वाहिश, मां की जिद्द पर सुनीता ने सुपरस्टार से की थी शादी, संभाला घरसुनिता आहूजा ने हाल ही में अपनी और गोविंदा की 38 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की.
Read more »

पूर्णिया में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, 7 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोपपूर्णिया में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, 7 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोपपूर्णिया में दहेज को लेकर एक और दुखद घटना सामने आई है, जहां मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई.
Read more »

नई नौकरी ज्‍वाइन करने वालों को एनपीएस मिलेगा या यूपीएस, सरकारी जॉब लेने वाले पहले ही जान लें इसकी सच्‍चाईनई नौकरी ज्‍वाइन करने वालों को एनपीएस मिलेगा या यूपीएस, सरकारी जॉब लेने वाले पहले ही जान लें इसकी सच्‍चाईUPS vs NPS : सरकार ने पुराने कर्मचारियों को तो यूपीएस और एनपीएस में से किसी एक का चुनाव करने का मौका दिया है, लेकिन नए कर्मचारियों के लिए पेंशन की क्‍या व्‍यवस्‍था है. अगर कोई 1 अप्रैल, 2025 को नौकरी ज्‍वाइन करता है तो उसे किस तरह की पेंशन योजना में रखा जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:25:40