ओप्पो भारत में जल्द ही Find X9 सीरीज लॉन्च करने वाला है, लेकिन उससे पहले Find X8 प्रो की कीमत में कटौती की गई है। क्रोमा पर यह फोन 13,000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इसमें शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और आकर्षक डिजाइन है। फोन में मीडियाटेक 9400 चिपसेट और 50MP का क्वाड कैमरा सेटअप...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो अगले महीने भारत में Find X9 सीरीज लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है, लेकिन नए मॉडल के आने से पहले ही कंपनी ने मौजूदा मॉडल की कीमतों में कटौती कर दी है। हालांकि ये डील ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रोमा पर देखने को मिल रही है जहां ओप्पो फाइंड X8 प्रो भारी डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। ओप्पो का ये फाइंड X8 प्रो पावरफुल कैमरा से लैस है। फोन में लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिजाइन भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये डील मिस नहीं करनी चाहिए। आइये इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. Oppo Find X8 Pro डिस्काउंट ऑफर ओप्पो ने इस पावरफुल फोन को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि अभी आप क्रोमा की वेबसाइट पर, यह प्रीमियम स्मार्टफोन सिर्फ 86,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि डिवाइस पर सीधे 13,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशन ओप्पो के इस शानदार डिवाइस में आपको 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में दमदार मीडियाटेक 9400 चिपसेट भी दिया गया है जिसके साथ ही 5,910mAh की बैटरी है। फोन में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। Oppo Find X8 Pro के कैमरा फीचर्स फोटोग्राफी में तो ये फोन काफी शानदार है जहां क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। डिवाइस में 50MP का Sony LYT808 प्राइमरी सेंसर मिलता है। साथ ही डिवाइस में 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन में 6x ऑप्टिकल जूम और 120x तक का डिजिटल जूम वाला 50MP का Sony IMX858 सेंसर और 50MP का सैमसंग अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें- सर्दियों में फ्रिज ऐसे चलाएं कि बिजली भी बचे और सालों तक न हो खराब!
Oppo Find X9 Series Oppo Discount Offer 5G Smartphone Smartphone Camera Mediatek 9400 Chipset Croma Discount Premium Smartphone Sony LYT808 Sensor Wireless Charging
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Oppo के इस फोन पर मिल रहा फ्लैट 13 हजार का डिस्काउंट, शानदार कैमरे के साथ आता हैOppo अगले महीने भारत में अपनी Find X9 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इससे पहले, Oppo Find X8 Pro पर Croma पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये प्रीमियम स्मार्टफोन अब 13,000 रुपये की सीधी छूट के साथ मिल रहा है। इसमें दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते...
Read more »
13000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X8 Pro, मिलते हैं 50MP के चार कैमरे; चेक करें ऑफर डिटेल्सOppo अपने Find X9 सीरीज के लॉन्च से पहले Find X8 Pro की कीमत में कटौती की है। क्रोमा पर यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस फोन में शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन है। इसमें 6.
Read more »
Oppo Reno 15: గుడ్న్యూస్.. 200 MP కెమెరాతో Oppo రెనో 15 సిరీస్ త్వరలోనే లాంచ్..Oppo Reno 15 Pro 5G Price: ఒప్పో రెనో 15 స్మార్ట్ ఫోన్ను మార్కెట్లోకి అద్భుతమైన ఫీచర్లతో అందుబాటులోకి తీసుకురాబోతోంది. ఇది ప్రీమియం ఫీచర్లతో విడుదల కాబోతున్నట్లు తెలుస్తోంది. అయితే, విడుదలకు ముందే ఈ మొబైల్కు సంబంధించిన స్పెసిఫికేషన్స్ లీక్ అయ్యాయి..
Read more »
पाकिस्तान के सिंध में 13 लाख बच्चे मजदूरी करने को मजबूरपाकिस्तान के सिंध में 13 लाख बच्चे मजदूरी करने को मजबूर
Read more »
POCO M7 Pro 5G Vs Realme P3 Lite 5G: ಕೇವಲ 15 ಸಾವಿರಕ್ಕೆ ಸಿಗುವ ಅತ್ಯುತ್ತಮ ಮೊಬೈಲ್ ಯಾವುದು?Realme P3 Lite 5G ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ನ ಕ್ಯಾಮೆರಾದ ವಿವರಗಳನ್ನ ನೋಡುವುದಾದರೆ, ಇದು ಹಿಂಭಾಗದಲ್ಲಿ 32MP ಸಿಂಗಲ್ ಕ್ಯಾಮೆರಾದೊಂದಿಗೆ ಬರುತ್ತದೆ. ಇದರೊಂದಿಗೆ ಮುಂಭಾಗದಲ್ಲಿ 8MP ಸೆಲ್ಫಿ ಕ್ಯಾಮೆರಾ ಕೂಡ ಲಭ್ಯವಿದೆ.
Read more »
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 21 नक्सलियों ने हथियार छोड़े, 13 महिलाएं भी शामिलछत्तीसगढ़ के बस्तर में बड़ा सरेंडर: 21 नक्सलियों ने हथियार छोड़े, 13 महिलाएं भी शामिल
Read more »
