Oppo जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Pad 5 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और 13,000mAh तक की दमदार बैटरी मिल सकती है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी जल्द ही टैबलेट सेगमेंट में भी नए फ्लैगशिप डिवाइस लाने की तैयारी में है। जी हां Oppo भी अपना नया हाई-एंड टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे कंपनी Pad 5 Pro के नाम से पेश कर सकती है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि ये कंपनी के अब तक का सबसे पावरफुल टैबलेट हो सकता है। ये डिटेल्स Digital Chat Station की एक पोस्ट में सामने आई हैं, जिसमें इस अपकमिंग टैबलेट के कई संभावित स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और ये भी जानते हैं कि Oppo Pad 5 Pro कब तक लॉन्च हो सकता है.
.. Oppo Pad 5 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स नए फ्लैगशिप टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Pad 5 Pro में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा टाइम में डेवलपमेंट में चल रहे सबसे बड़े एंड्रॉयड टैबलेट्स में से एक बन सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि टैबलेट में हाई रेजोल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने पिछले Pad 4 Pro में 2400 × 3392 रेजोल्यूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले दिया गया था, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिला था। पावरफुल चिपसेट परफॉर्मेंस के मामले में भी ये टैबलेट काफी पावरफुल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इस चिपसेट से Pad 5 Pro में फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिल सकती है। जिससे आप गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे भारी काम भी आसानी से कर सकते हैं। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इतना ही नहीं इस टैबलेट में 11,905mAh की रेटेड बैटरी दी जा सकती है, जबकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 13,000mAh तक हो सकती है। टैबलेट में इतनी बड़ी बैटरी के साथ डिवाइस लंबे टाइम तक यूज किया जा सकेगा। साथ ही टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा Pad 5 Pro में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। जबकि पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Pad 5 Pro कब तक हो सकता है लॉन्च? रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये टैबलेट अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कंपनी इसे किसी नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
Oppo Tablet Snapdragon 8 Elite Gen 5 13.2-Inch Display 13000Mah Battery 67W Fast Charging Flagship Tablet Android Tablet Upcoming Oppo Tablet
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड 13 साल से नहीं टूटा, क्रिस गेल ने गेंदबाजों को जमकर तोड़ा...इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए ये 175 रन की नाबाद पारी खेली थी. 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेली गई पारी आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज है.
Read more »
रोते हुए जो बोली हरीश की मां, सुन कलेजा फट जाए: 13 साल से सोते-सोते हो गए बेडसोर, बेटे की तकलीफ देखी नहीं जाती&39;हरीश बचपन में बहुत शरारती था। मैं उसे डांटती तो किसी कोने में जाकर छिप जाता। थोड़ी देर बाद फिर आकर चुपचाप मेरे गले लग जाता। मेरे चेहरे को सहलाने लगता। पहला बच्चा था,
Read more »
13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को दिल्ली एम्स ले गए घरवाले, लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रकिया शुरूHarish Rana Passive Euthanasia Case: 32 साल के हरीश राणा 13 सालों से कोमा की स्थिति में हैं। वह 2013 में चंडीगढ़ में पीजी से गिरकर घायल हो गए थे।
Read more »
आंखों में आंसू, दिल में हिम्मत…13 साल से कोमा में बेटे हरीश राणा को AIIMS ले गए पिता, इच्छा मृत्यु देने की ...भारत के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के हरीश राणा को निष्क्रिया इच्छामृत्यु की अनुमति दी है. कोर्ट ने एम्स नई दिल्ली को इस प्रक्रिया को करने का आदेश दिया है. 13 साल से कोमा में रहने वाले हरीश राणा को शनिवार को दिल्ली के एम्स ले जाया गया. इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे.
Read more »
लोक निर्माण विभाग की 56.08 करोड़ की परियोजनाओं को मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगा निर्माणविधायक विनय वर्मा के प्रयासों से शोहरतगढ़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लोक निर्माण विभाग की 13 परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल गई है।
Read more »
नवीनतम समाचार: जॉली एलएलबी के 13 साल, शेयर बाजार में गिरावट, प्रेम कहानियां और बहुत कुछइस समाचार संकलन में जॉली एलएलबी फिल्म के 13 साल पूरे होने, शेयर बाजार की स्थिति, प्रेम कहानियों, पौधों की देखभाल के टिप्स, व्यंजनों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं और रुझानों को शामिल किया गया है, जैसे कि राजनीतिक बदलाव, तकनीकी विकास, सांस्कृतिक उपलब्धियां, और व्यवसाय जगत की सफलता की कहानियां।
Read more »
