Oppo का ये नया टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,050mAh बैटरी और 12.1-इंच डिस्प्ले से है लैस; जानें कीमत

Oppo Pad Air 5 News

Oppo का ये नया टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,050mAh बैटरी और 12.1-इंच डिस्प्ले से है लैस; जानें कीमत
Oppo Pad Air 5 LaunchOppo Pad Air 5 PriceOppo Pad Air 5 Specifications
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 53%

Oppo Pad Air 5 को चीन में लॉन्च किया गया है। ये Pad Air लाइनअप का लेटेस्ट एडिशन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक फर्म Oppo ने गुरुवार को चीन में अपने Pad Air लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन के तौर पर Oppo Pad Air 5 लॉन्च किया है। ये नया टैबलेट अभी कंपनी में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे सॉफ्ट लाइट वर्जन के साथ दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Pad Air 5 में 12.

1-इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। ये नया टैबलेट ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट से लैस है, जिसे 10,050mAh की बैटरी के साथ पेयर किया गया है। इसमें सिंगल 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। Oppo Pad Air 5 की कीमत और उपलब्धता Oppo Pad Air 5 की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए CNY 1,899 से शुरू होती है। वहीं, हायर-एंड 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत क्रमशः CNY 2,199 और CNY 2,499 है। दूसरी ओर, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले सॉफ्ट लाइट वर्जन की कीमत क्रमशः CNY 2,399 और CNY 2,699 रखी गई है। नया Oppo Pad Air 5 चीन में 31 दिसंबर को Oppo ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे स्टारलाइट पाउडर और स्पेस ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। Oppo Pad Air 5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स Oppo Pad Air 5 Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसमें 12.1-इंच की LCD स्क्रीन है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 2,800×1,980 पिक्सल रेजोल्यूशन, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 284 ppi पिक्सल डेंसिटी, 540Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 7:5 आस्पेक्ट रेश्यो और 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट देती है। नया Pad Air 5 ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट से लैस है, जो 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसका प्रोससेर Arm Mali-G615 MC2 GPU, 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो, Oppo Pad Air 5 में पीछे की तरफ एक सिंगल 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। ये टैबलेट यूजर्स को रियर कैमरे से 30fps पर 1080p रेजोल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के मामले में, Oppo Pad Air 5 में Wi-Fi 6 और एक USB टाइप-C पोर्ट है। वहीं, सेलुलर वर्जन में 5G, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS कनेक्टिविटी के लिए अतिरिक्त सपोर्ट मिलता है। ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, एक्सेलेरोमीटर और हॉल इफेक्ट सेंसर शामिल हैं। Oppo Pad Air 5 में 10,050mAh की बैटरी है जो 33W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसका डायमेंशन 266.01x192.77x6.83mm है और इसका वजन लगभग 599g है। यह भी पढ़ें: 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ ये नया टैबलेट, मिलेगी Wi-Fi और सेलुलर दोनों कनेक्टिविटी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Oppo Pad Air 5 Launch Oppo Pad Air 5 Price Oppo Pad Air 5 Specifications Oppo Tech News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

14 வயதில் அசத்தும் வைபவ் சூர்யவன்சி.. அவரின் டாப் 10 சாதனைகள் இங்கே!14 வயதில் அசத்தும் வைபவ் சூர்யவன்சி.. அவரின் டாப் 10 சாதனைகள் இங்கே!இளம் வீரர் வைபவ் சூர்யவன்சியின் டாப் 10 சாதனைகள் குறித்து இங்கே பார்க்கலாம்.
Read more »

क्रिकेट के 10 महारिकॉर्ड... जिनका टूटना नामुमकिन, 52 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, किसी ने 10 रन पर दस विकेट ल...क्रिकेट के 10 महारिकॉर्ड... जिनका टूटना नामुमकिन, 52 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, किसी ने 10 रन पर दस विकेट ल...10 unbreakable cricket records: क्रिकेट में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं. इनमें से कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं जबकि कइयों का टूटना अभी बाकी है. कुछ महा रिकॉर्ड एक दिन में या एक पारी में हैं. ब्रायन लारा का 400 रनों का पहाड़ या रोहित शर्मा का वनडे में नाबाद 264 रन की पारी इनमें शामिल है.
Read more »

नाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौतनाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौतनाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौत
Read more »

असंभव: एक पारी में 10 रन देकर झटके 10 विकेट, इस गेंदबाज ने किया क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबाअसंभव: एक पारी में 10 रन देकर झटके 10 विकेट, इस गेंदबाज ने किया क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबाक्रिकेट की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड इतने दुर्लभ होते हैं कि उन पर आपको आसानी से यकीन नहीं होता है. इंग्लैंड के महान लेफ्ट आर्म स्पिनर हेडली वेरिटी के नाम पर एक ऐसा ही वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.
Read more »

Patna Top 10 Goverment school: पटना के इन 10 सरकारी स्कूलों में होती है टॉप की पढ़ाई, एडमिशन मिलना हरेक स्ट...Patna Top 10 Goverment school: पटना के इन 10 सरकारी स्कूलों में होती है टॉप की पढ़ाई, एडमिशन मिलना हरेक स्ट...पटना: साल 2025 खत्म होने को है, वहीं अगले कुछ दिनों में साल 2026 शुरू हो जाएगा. युवा वर्ग जहां नये साल के जश्न की प्लानिंग या एक्स्ट्रा एक्टिविटी में जुट गए हैं. वहीं बच्चों के मम्मी-पापा की टेंशन उनके एडमिशन और स्कूल सलेक्शन को लेकर है. स्कूल गोइंग स्टूडेंट्स के गार्जियन के सामने अच्छे स्कूल का सलेक्शन बड़ी चुनौती होती है.
Read more »

Oppo K13 Turbo 5Gపై దిమ్మతిరిగే క్రిస్మస్ ఆఫర్‌.. ఫ్లిప్‌కార్ట్‌లో రూ.2 వేలకే మీ సొంతం!Oppo K13 Turbo 5Gపై దిమ్మతిరిగే క్రిస్మస్ ఆఫర్‌.. ఫ్లిప్‌కార్ట్‌లో రూ.2 వేలకే మీ సొంతం!Oppo K13 Turbo 5G Christmas Offer: ప్రముఖ ఈ కామర్స్ కంపెనీ ఫ్లిప్‌కార్ట్‌లో Oppo K13 Turbo 5G మొబైల్ క్రిస్మస్ సందర్భంగా అత్యంత తగ్గింపు ధరకు అందుబాటులో ఉంది. దీనిపై స్పెషల్ డిస్కౌంట్ ఆఫర్స్ అందుబాటులో ఉండడమే కాకుండా ఫ్లిప్‌కార్ట్‌ ఎక్స్చేంజ్ బోనస్ కూడా లభిస్తుంది.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:20:32