महाराष्ट्र के बाद बिहार चुनाव ने बहुत कुछ साफ कर दिया है. 2024 के बाद BJP खत्म हो रही है वाला नरेटिव पूरी तरह टूट चुका है. बिहार की जीत ने पीएम मोदी और भाजपा दोनों को नया मोमेंटम दे दिया है. अब 2029 की लड़ाई यहीं से शुरू होती है और BJP पहले से ज्यादा आक्रामक, ज्यादा संगठित और ज्यादा मैदान-तैयार दिख रही है.
2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो तरह-तरह की बातें चलने लगीं. किसी ने कहा, ‘मोदी मैजिक अब फीका पड़ रहा है!’ तो कोई बोला- ‘पीएम मोदी का करिश्मा ढलने लगा है!’ सोशल मीडिया पर #PostModiEra तक ट्रेंड करने लगा था.
कांग्रेस से लेकर बाकी विपक्ष को लगा कि ये वही मौका है, जब वे बीजेपी को उसके अपने किले में पीछे धकेल सकते हैं. लेकिन 2024 के बाद जो हुआ… उसने विपक्ष की यह थ्योरी पलट कर रख दी. पहले महाराष्ट्र, और अब बिहार- दोनों जगह बीजेपी और एनडीए ने ऐसी जीत दर्ज की कि सारा नरेटिव ही बदल गया. जो लोग कह रहे थे कि बीजेपी का दौर खत्म हो गया, अब वही पूछ रहे हैं कि ये आखिर हो क्या रहा है? बिहार विजय ने पूरा का पूरा समीकरण बदल दिया, साथ में बीजेपी का फ्यूचर भी तय कर दिया. 2024 लोकसभा में BJP सबसे बड़ी पार्टी तो रही, लेकिन उम्मीद से कम सीटें आने के बाद विपक्ष ने पूरा नरेटिव सेट किया कि मोदी की लहर खत्म, जनता बदलाव चाहती है, BJP अब ग्रोथ मोड में नहीं है. कई इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स ने भी लिखा कि पीएम मोदी की ‘अजेय छवि’ को झटका लग गया है. द गार्जियन ने लिखा था कि मोदी का औरा थोड़ा कम हुआ है. लेकिन असल गेम मैदान में पलटने वाला था. महाराष्ट्र में पहला झटका एनसीपी में टूट, शिवसेना में बंटवारा और इन सबके बाद कहा जा रहा था कि BJP का भी नुकसान होगा. लेकिन क्या हुआ? मुंबई से विदर्भ तक बीजेपी-शिंदे-फडणवीस-पवार गठबंधन ने ऐसा क्लीन स्वीप किया कि विपक्ष की ‘मोदी फेल’ वाली भाषा वहीं हिल गई. ये पहला संकेत था कि बीजेपी की जड़ें अभी कमजोर नहीं हुईं. और फिर आया बिहार का ‘तूफान’ बिहार का चुनाव तो बिल्कुल ब्लॉकबस्टर निकला. एनडीए की सीटें 200 के पार जाती दिखीं. BJP अकेले दम पर पहली बार बिहार की सबसे ताकतवर पार्टी बनकर उभरी. मतलब 2024 के बाद कोई गिरावट नहीं, बल्कि रिवर्स स्विंग! सबसे बड़ी बात, जो लोग मोदी मैजिक को खारिज कर रहे थे, वही लोग चंद सीटों पर सिमट गए. इतनी सीटें भी नहीं आईं कि सब मिलाकर विधानसभा में विपक्ष की सीट भी हासिल की जा सके. एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? बिहार की राजनीति पर बारीकी से नजर रखने वाली नीरजा चौधरी ने कहा, बिहार की जीत बीजेपी को लंबी अवधि की राजनीतिक स्थिरता देती है. 2024 के बाद का नैरेटिव पूरी तरह रीसेट हो गया है. एग्जिट पोल्स करने वाली Axis My India के मालिक प्रदीप गुप्ता ने कहा, महिलाओं और युवाओं का भारी झुकाव NDA की जीत की सबसे बड़ी वजह बना. अमिताभ तिवारी ने कहा, 2024 के बाद BJP को डाउन बताने वाले अब चुप हैं. बिहार ने दिखा दिया कि जमीन पर पार्टी अभी भी सबसे संगठित मशीन है. अब आगे BJP का भविष्य क्या दिख रहा है? बिहार की जीत के बाद BJP सिर्फ आत्मविश्वास में नहीं, बल्कि एग्रेसिव मोड में है. बीजेपी का अगला बड़ा टारगेट ईस्ट इंडिया है. बिहार जीत के बाद बीजेपी का पूर्व की ओर विस्तार आसान हो गया. पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर पार्टी और जोर लगाएगी. BJP ने समझ लिया है कि साथ मिलकर चलो, वरना नुकसान होगा. इसलिए उसने गठबंधन राजनीति अब मजबूरी नहीं, रणनीति है, इस फार्मूले को अपना लिया है. नीतीश की वापसी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. 2024 में सीटें कम होने से पार्टी ने सीख ली है कि पीएम मोदी के चेहरे के साथ संगठन, स्थानीय चेहरे, डेवलपमेंट का मॉडल का कॉम्बिनेशन ही जीत का असली फार्मूला होने वाला है. 2024 में BJP को सबसे बड़ा शॉक युवा मतदाताओं से ही मिला था. बिहार ने दिखाया कि पार्टी ने यह गैप भरना शुरू कर दिया है. पार्टी बड़ी संख्या में युवाओं को अपने पाले में करने में कामयाब रही है. सोशल मीडिया पर दोबारा आक्रामक खेल शुरू. 2024 के बाद गलत नैरेटिव तेजी से फैला. अब बीजेपी ने इसका जवाब देना शुरू कर दिया है. पॉजिटिव मैसेज के साथ स्ट्रांग डिजिटल टीम मैदान में है. हर सवाल का जवाब देने को तत्पर है.
BJP Future Outlook Bihar Election Result Impact BJP Landslide Victory Modi Strategy 2025 West Bengal 2026 Elections BJP Vs TMC Battle Mamata Banerjee Challenge BJP Expansion Plan NDA Political Roadmap Modi 50 Percent Formula BJP Election Momentum Bengal Political Strategy Bihar To Bengal Shift
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंत्रियों के टिकट कटे, नए चेहरों पर भरोसा... बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातेंbihar assembley election 2025, Nand Kishore Yadav denied ticket, ratnesh kushwaha bjp candidate, ratnesh kushwaha given ticket, bjp list, new bjp list, bjp first list, patna news, bihar news
Read more »
Opinion: महिलाएं ही तय करेंगी बिहार में फिर से नीतीश या युवा तेजस्वी की सरकार! Exit Pole के अनुमानों पर महा...बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में अगर एनडीए की फिर से सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है तो इसकी सबसे बड़ी वजह महिलाओं के लिए नीतीश कुमार के किए काम हैं. एग्जिट पोल्स के अनुमानों ने हर सियासी खेमे की बेचैनी बढ़ी है. एनडीए के नेता भी एग्जिट पोल्स के अनुमान से संतुष्ट नहीं हैं. सबको अनुमान से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है.
Read more »
Opinion: महिलाएं ही तय करेंगी बिहार में फिर से नीतीश या युवा तेजस्वी की सरकार! Exit Pole के अनुमानों पर महा...बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में अगर एनडीए की फिर से सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है तो इसकी सबसे बड़ी वजह महिलाओं के लिए नीतीश कुमार के किए काम हैं. एग्जिट पोल्स के अनुमानों ने हर सियासी खेमे की बेचैनी बढ़ी है. एनडीए के नेता भी एग्जिट पोल्स के अनुमान से संतुष्ट नहीं हैं. सबको अनुमान से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है.
Read more »
Opinion : 2020 का सितारा 2025 में क्यों डगमगा गया, पिता लालू यादव के 'साये' में कैसे फंस गए तेजस्वी यादव?Bihar Election Result : बिहार की राजनीति में चेहरे बदलते हैं, उम्मीदें बदलती हैं, लेकिन जनता का फैसला हमेशा अपने समय का सच बता जाता है. तेजस्वी यादव भी इस चुनाव में नई उम्मीद का चेहरा बन सकते थे, पर उनकी यात्रा वहीं अटक गई जहां से बिहार नया बदलाव चाहता था. बिहार की पुरानी - 'डर वाली राजनीति' की कहानी...
Read more »
Opinion: मृदुल तिवारी के लिए 'बिग बॉस' ने चली 'अश्वत्थामा हतो हतः' वाली चाल, मेकर्स को चुल्लू भर पानी की जरूरत'बिग बॉस 19' के घर के अंदर हाल के दिनों में कुछ ऐसा हुआ जो किसी के गले से नीचे नहीं जा रहा है। मेकर्स की करतूत अब लोगों को महाभारत युद्ध' वाली चाल की तरह नजर आ रही है जहां अश्वत्थामा मारा गया कहकर द्रोणाचार्य का ध्यान भटकाने की कोशिश की गई थी ताकि उन्हें परास्त किया जा सके। अब इस काम के लिए मेकर्स को अवॉर्ड तो नहीं बल्कि चुल्लू भर पानी जरूर दी...
Read more »
Opinion: RJD के MY में लगा डेंट, भरभराकर गिरी सीटें; करारी हार के बाद तेजस्वी के लिए क्या है आगे की राह?Bihar Election Result 2025: साल 2010 में आरजेडी 22 सीटों से बढ़कर 2015 में 80 सीटों पर पहुंच गई थी, तो इसकी वजह जदयू के साथ उसका मज़बूत सामाजिक गठजोड़ था, जिसमें कांग्रेस भी एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रही थी. 2
Read more »
