OpenAI CEO Sam Altman बुधवार को भारत पहुंचे और नई दिल्ली में केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत की महत्वकांक्षी परियोजना AI ईकोसिस्टम बनाने पर चर्चा हुई।
ChatGPT मेकर OpenAI CEO Sam Altman बुधवार को भारत में पहुंचे, इसके बाद नई दिल्ली में उनकी मुलाकात भारत सरकार में केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई. यहां दोनों के बीच भारत की महत्वकांक्षी परियोजना AI ईकोसिस्टम बनाने पर चर्चा हुई.
AdvertisementIT मंत्री ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस मुलाकात की जानकारी शेयर की. Sam Altman ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना भी की. अश्विनी वैष्णव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि भारत भी खुद का AI मॉडल तैयार करने प्लानिंग कर रहा है. IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव बीते सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारत के AI मिशन के बारे में बता चुके हैं. मंत्री ने कहा है कि भारत खुद के लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम कर रहा है और ये 10 महीने में तैयार हो जाएगा.भारत में AI Stack को तैयार करेंगे दोबारा बुधवार की मीटिंग पर लौटते हैं, Sam Altman के साथ आयोजित मीटिंग का उद्देश्य भारत के AI Stack को विकसित करने पर है, जिसमें GPUs, मॉडल और ऐप्स को तैयार करना शामिल हैं. इस चर्चा के बाद IT मिनिस्टर ने Sam Altman के सहयोग के बारे में बताया और कहा कि Sam Altman भारत के साथ पार्टनरशिप करने को तैयार हैं. Advertisementभारत ने कम कीमत में हासिल किए बड़े मुकाम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की कम लागत वाले सफल प्रोजेक्ट के बारे में बताया. उन्होंने देश में कम लागत वाले अंतरिक्ष मिशन का जिक्र किया, जिसमें 2023 में चंद्रयान का भी जिक्र किया है. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के इनोवेशन की मदद से भारत अन्य देशों की तुलना में कम कीमत लागत से AI मॉडल तैयार करने में मदद मिलेगी. यह भी पढ़ें: 'ChatGPT और DeepSeek का इस्तेमाल ना करें कर्मचारी...', केंद्र सरकार ने दी चेतावनीकई सेक्टर में यूजफुल साबित होगा मंत्री ने आगे कहा कि नई तकनीक का लाभ उठाकर कई नेशनल चैलेंज्स को सॉल्व किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने स्टार्टअप कम्युनिटी से भारत के AI भविष्य को आकार देने में भाग लेने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार अलग-अलग इंडस्ट्रीज AI इनोवेशन को प्रमोट करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह भी पढ़ें: DeepSeek ने लॉन्च किया नया प्रोडक्ट Janus-Pro, जानिए कैसे ऑटोमैटिक बनेंगी इमेज? Sam Altman ने भारत और भारतीयों की तारीफ Sam Altman ने OpenAI के लिए भारत को जरूरी बताया और कहा कि भारत के पास ग्लोबल मार्कट में AI लीडर बनने का पावर है. उन्होंने आगे बताया कि भारत तेजी से AI टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करता है. बीते एक साल में भारत में OpenAI का यूजरबेस तीन गुना तक बढ़ गया है. उन्होंने भारत के AI सिस्टम बनाने के प्रयास की सराहना भी की. ये भी देखें
AI OPENAI SAM ALTMAN INDIA TECHNOLOGY
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OpenAI CEO Sam Altman पर बहन ने लगाए दुष्कर्म के आरोपOpenAI के CEO Sam Altman पर उनकी बहन Annie Altman ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। Annie ने दावा किया है कि साल 1997 से 2006 तक Sam Altman ने उसके साथ दुष्कर्म किया था जब वह 12 साल की थी। Sam Altman ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और उन्हें बेबुनियादी बताया है।
Read more »
OpenAI CEO Sam Altman अमेरिकी सरकार के साथ बंद दरवाजों के मीटिंग30 जनवरी को, OpenAI के CEO सैम अल्टमैन अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बंद दरवाजों वाली बैठक कर सकते हैं. यह बैठक AI एजेंट्स पर ध्यान केंद्रित कर सकती है और OpenAI के Operator एजेंट्स का प्रदर्शन दे सकती है.
Read more »
भारतीय बजट: चुनौतियाँ और अवसरयह लेख भारतीय बजट के महत्व, उस पर पड़ने वाले प्रभाव और आने वाले वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने के लिए आवश्यक चुनौतियों पर चर्चा करता है।
Read more »
Sam Altman का भारत दौरा, OpenAI के साथ नए AI मिशन की तैयारीChatGPT मेकर Sam Altman जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं. यह दौरा भारत सरकार के AI मिशन और DeepSeek जैसे भारतीय AI प्लेटफॉर्म को लेकर हो सकता है.
Read more »
Sam Altman का भारत दौरा, DeepSeek के बाद AI उद्योग में मची है खलबलीOpenAI के CEO Sam Altman का भारत दौरा की जानकारी सामने आई है। DeepSeek की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और भारत में अगले 10 महीनों के भीतर अपना जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा के बीच यह दौरा AI उद्योग में मची खलबली का कारण बन सकता है।
Read more »
ChatGPT निर्माता Sam Altman भारत पहुंचे, अश्विनी वैष्णव से मुलाकातOpenAI के CEO Sam Altman बुधवार को भारत पहुंचे और नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। दोनों के बीच भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना AI आर्थिकी तंत्र बनाने पर चर्चा हुई।
Read more »
