कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली। कोहली पहले ही कुछ मौकों पर इस रिकॉर्ड के करीब थे, लेकिन काफी पास पहुंचकर चूक गए थे। हालांकि, 15 नवंबर को कोहली ने कोई गलती नहीं की और शतक को पूरा किया।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 नवंबर 2023, वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच और वानखेड़े का स्टेडियम। इस दिन सचिन के सामने विराट, विराट, विराट के नारे लग रहे थे। इस भारतीय स्टार खिलाड़ी ने मास्टर ब्लास्टर के आंखों के सामने उनके ही इतिहास को बदल दिया था। उस दिन विराट कोहली ने अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से नया इतिहास लिखा। यह वही तारीख है जब सचिन ने 15 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वर्तमान समय में दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक कोहली ने 291वें मैच में यह ऐतिहासिक कारनामा किया। कोहली के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी और खास थी, क्योंकि जब उन्होंने यह किया तो सचिन तेंदुलकर मैदान में ही मौजूद थे। सचिन तेंदुलकर ने अपने अदभुत करियर में 49 वनडे शतक लगाए थे और अब कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। 106 गेंद पर जड़ा शतक कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली। कोहली पहले ही कुछ मौकों पर इस रिकॉर्ड के करीब थे, लेकिन काफी पास पहुंचकर चूक गए थे। हालांकि, 15 नवंबर को कोहली ने कोई गलती नहीं की और शतक को पूरा किया। 106 गेंदों पर कोहली ने 9 चौकों और एक छक्के के साथ अपने शतक को पूरा किया। रोहित ने दी धुंआधार शुरुआत कोहली जब क्रीज पर आए थे तो भारत को एक धुंआधार शुरुआत मिल चुकी थी। रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 47 रनों की पारी के साथ भारत को आतिशी शुरुआत दिलाई और जब वह आउट हुए तब भारत का स्कोर 8.
2 ओवरों में 71 रन था। कोहली ने पहले थोड़ा सा समय लिया और आंख जमने के बाद अपने शॉट्स लगाए। 59 गेंद में कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया जो आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में उनका पहला अर्धशतक भी था। ये भी बनाया रिकॉर्ड इस पारी में ही कोहली ने सचिन के एक और रिकॉर्ड को भी तोड़ा। वह विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। कोहली ने सचिन के 673 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। वह एक विश्व कप में सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन और शाकिब अल हसन के नाम संयुक्त रूप से था जिन्होंने सात-सात बार यह किया है। यह भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा, विराट कोहली के खेलने पर संशय
ODI World Cup 2023 Semi-Final Most ODI Centuries In Cricket Virat Kohli 50Th Century Record Sachin Tendulkar Century Record Broken Virat Kohli Highest Runs In World Cup Edition Kohli Wankhede Semi-Final Performance Indian Cricket Batting Milestones
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Big Update on SIR in Bengal: এনুমারেশন ফর্ম পেয়েছেন? সোমবারই জমা দেওয়ার শেষ দিন, না হলে লিস্টে নাম থাকবে না! যদিও...The very last day of submitting enumeration form is coming monday
Read more »
Ind vs SA 1st Test Live score: भारत-साउथ अफ्रीका की आज कोलकाता में टक्कर, थोड़ी देर में टॉस, कैसी हो सकती ह...India vs South Africa 1st Test Day 1 लाइव स्कोर ईडन गार्डन्स में शुभमन गिल और तेंबा बवुमा की कप्तानी में रोमांचक मुकाबला देखें.
Read more »
Ind vs SA 1st Test Live score: भारत-साउथ अफ्रीका की आज कोलकाता में टक्कर, थोड़ी देर में टॉस, कैसी हो सकती ह...India vs South Africa 1st Test Day 1 लाइव स्कोर ईडन गार्डन्स में शुभमन गिल और तेंबा बवुमा की कप्तानी में रोमांचक मुकाबला देखें.
Read more »
Children’s Day 2025: बच्चों को खिलाएं ये देसी सुपरफूड्स, बढ़ाते हैं याद्दाश्त की स्पीडChildren’s Day 2025: सही पोषण से बच्चों का दिमाग तेज होता है और वे स्वस्थ रहते हैं. इन देसी सुपरफूड्स को उनकी डाइट में शामिल करके आप न केवल उनकी याददाश्त और ब्रेन पावर बढ़ा सकते हैं.
Read more »
पीरियड्स में दफ्तर से एक दिन की छुट्टी: कर्नाटक में मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी लागू; साल मे 12 पेड लीव मिलेंगी;...One day off from office during periods Karnataka government issues official notice
Read more »
Children’s Day पर सितारों का प्यार…नेहा धूपिया का वीडियो वायरल, क्रिएटिव वीडियो को देख फैंस ने की तारीफChildren’s Day पर सितारों का प्यार…नेहा धूपिया का वीडियो वायरल, क्रिएटिव वीडियो को देख फैंस ने की तारीफ
Read more »
