OnePlus ने भारत में OnePlus 13 और OnePlus 13R लॉन्च किया है, ये स्मार्टफोन फ्लैगशिप मार्केट में एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं। नए लाइनअप पिछले साल के OnePlus 12 और OnePlus 12R का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में कई सुधार देखने को मिल रहे हैं। OnePlus ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस में Google Gemini के कई AI फीचर्स को शामिल किया है।
नई दिल्ली. OnePlus हैंडसेट को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर आ गई है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 13 और OnePlus 13R को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन OnePlus की अब तक की पेशकशों में सबसे बेहतरीन हैं, जो फ्लैगशिप मार्केट में सैमसंग, गूगल और ऐप्पल जैसे प्रतिस्पर्धियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं.
यह नया लाइनअप पिछले साल OnePlus 12 और OnePlus 12R का अपग्रेडेड वर्जन है.हैंडसेट के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन दोनों में कई सुधार देखने को मिल रहा है. खासतौर से, OnePlus ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस में Google Gemini के कई AI फीचर्स को शामिल किया है, जो उन्हें तकनीक के शौकीनों के लिए और भी आकर्षक बनाता है. OnePlus 13 5G स्पेसिफिकेशन OnePlus 13 5G में 6.82 इंच वाला 2K+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है. पहली बार कंपनी ने इस मॉडल में BOE X2 डिस्प्ले को इंट्रोड्यूजस किया है. इसे तीन कलर्स ओब्सीडियन, ब्लू और वाइट में पेश किया गया है. बैक साइड पर आपको इस स्मार्टफोन मखमली लेदर और रेशमी ग्लास फिनिश जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है जो 24GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. OnePlus 13 में 6,000mAh बैटरी है जो 100W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलता है. इसमें Google Gemini का AI फीचर मिलेगा. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए OnePlus 13 में बैक साइड पर एक 50MP+50MP+50MP कैमरा सेटअप मिल रहा है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस डिवाइस को पानी और धूल के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है, इसलिए मौसम कोई भी हो, आप इसे बेफिक्र इस्तेमाल कर सकते हैं. OnePlus 13R स्पेसिफिकेशन OnePlus 13R में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है.इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB RAM के साथ पेयर किया गया है. फोन में 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है. फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन चलेगी. ये हैंडसेट 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी की बात करें तो OnePlus 13R में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. बैक साइड पर OIS के साथ 50MP कैमरा दिया गया है. इसके साथ एक 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलने वाला यह स्मार्टफोन Google Gemini के कई AI फीचर से लैस है. OnePlus 13R दो कलर्स में आता है: नेबुला नोयर और एस्ट्रल ट्रेल. OnePlus 13, OnePlus 13R की कीमत OnePlus 13 तीन वेरिएंट में आया है. इसमें 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है. हाई-एंड ऑप्शन में 16GB RAM + 512GB वैरिएंट 76,999 रुपये और 24GB RAM + 1TB वर्जन की कीमत 89,999 रुपये है. ICICI बैंक कार्ड वाले 5,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही 5,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं. इस फोन की सेल 10 जनवरी 2025 से Amazon और OnePlus के आधिकारिक रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो जाएगी. दूसरी ओर, OnePlus 13R के 12GB RAM + 256GB वैरिएंट की कीमत 42,999 रुपये से शुरू है. टॉप-टियर 16GB RAM + 512GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है. इस मॉडल पर कंपनी 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. OnePlus 13R की पहली बिक्री 13 जनवरी 2025 को अमेजन पर होगी.
Oneplus 13 13R स्मार्टफोन लॉन्च भारत Google Gemini AI फ्लैगशिप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OnePlus 13 और 13R भारत में 7 जनवरी 2025 को लॉन्चOnePlus नई सीरीज के साथ भारत में दस्तक देने वाला है। OnePlue 13 और 13R 7 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च हो सकती है। फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत और लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि अभी तक इससे संबंधित कीमत का पता नहीं चल पाया है। टिप्सटर योगेश बरार ने कीमत और अन्य फीचर्स सामने आए हैं।
Read more »
OnePlus 13 और OnePlus 13R कल भारत में होंगे लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर्सOnePlus 13 सीरीज कल लॉन्च हो रही है. चीन में इसे पहले ही लॉन्च कर दिया गया है. भारत सहित ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13 सीरीज को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा.
Read more »
OnePlus 13 सीरीज लॉन्च: 7 जनवरी को होगा आयोजनOnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन के साथ OnePlus Buds Pro 3 और OnePlus Watch 3 को लॉन्च किया जाएगा.
Read more »
OnePlus 13 और OnePlus 13R आज भारत में लॉन्चOnePlus 13 और OnePlus 13R के साथ, कंपनी आज देश में OnePlus Buds Pro 3 भी लॉन्च करेगी. फ्लैगशिप मॉडल, OnePlus 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC होगा, जबकि OnePlus 13R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप होगी.
Read more »
OnePlus 13 और 13R आज लॉन्च: कीमत और स्पेसिफिकेशन्सOnePlus 7 जनवरी को भारत में OnePlus 13 और 13R स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य खास बातें।
Read more »
OnePlus 13 और OnePlus 13R आज लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्सOnePlus 7 जनवरी 2025 को भारत में OnePlus 13 और OnePlus 13R लॉन्च करेगा।
Read more »
