PF For Gig Workers: अभी तक सरकार की तरफ से नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ जमा करने का नियम है. लेकिन आने वाले समय में ऐसा नियम आ रहा है जिससे ड्राइवर और डिलीवरी ब्वॉय या फ्रीलांसिंग करने वाले गिगवर्कर्स को भी पीएफ का फायदा मिलेगा.
PF For Ola Uber Drivers: अगर आप भी कैब ड्राइवर, डिलीवरी ब्वॉय या फ्रीलांसिंग आदि के जरिये अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, सरकार की तरफ से इस तरह से रोजी-रोटी चलाने वाले करोड़ों गिग वर्कर्स के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है.
जल्द सरकार की तरफ से इन लोगों को सरकारी पीएफ, पेंशन और इंश्योरेंस आदि का फायदा मिलने वाला है. लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से मौजूदा पीएफ, पेंशन और इंश्योरेंस स्कीम में बदलाव किया जा रहा है. नियमों को फॉलो करना पहले से आसान होगा नए नियम आने के बाद कंपनियों के लिए नियमों को फॉलो करना पहले से आसान हो जाएगा. इसका फायदा 7 करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ मेंबर्स को भी मिलेगा. एक सरकारी अधिकारी की तरफ से बताया गया कि नियमों को इतना आसान बनाया जा रहा है कि आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. नई स्कीम को जल्द ही नोटिफाई कर दिया जाएगा. हालांकि, इसे पूरी तरह लागू करने के लिए सरकार की तरफ से एक साल का समय दिया जा सकता है, ताकि सभी तैयारी हो सकें. सोशल सिक्योरिटी कोड के हिसाब से बदलेंगे नियम मौजूदा 1952 वाले ईपीएफ एक्ट की तीन स्कीम नए सोशल सिक्योरिटी कोड के हिसाब से बदल जाएंगे. सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत एक खास तरह का फंड बनाया जाएगा. इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सीएसआर फंड और पेनाल्टी आदि से आने वाला पैसा आएगा. इसी फंड से गिग वर्कर्स को हेल्थ इंश्योरेंस, मैटरनिटी बेनिफिट, एक्सीडेंट इंश्योरेंस और पीएफ पेंशन आदि सब मिलेगी. साल 2020 के कोड में पहली बार कानूनी तौर पर एग्रीगेटर , गिग वर्कर और प्लेटफॉर्म वर्कर की डेफिनेशन दी गई है. अब ये लोग सीधे सोशल सिक्योरिटी के दायरे में आएंगे. केंद्र की तरफ से नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड और हर राज्य में अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स बोर्ड बनेगा. इन बोर्ड की तरफ से गिग-प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए नई-नई स्कीम बनाई जाएंगी और निगरानी की जाएगी.
Uber EPF PF For Gig Workers PF For Ola Uber Drivers ईपीएफओ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
EPFO : PF கணக்கில் வரப்போகும் மிகப்பெரிய மாற்றம்! முக்கிய அப்டேட்EPFO : PF கணக்கில் EPFO செய்யப்போகும் மிகப்பெரிய மாற்றம், அந்த விதிமுறை மாற்றம் வந்தால் என்ன நன்மைகள் என்பது குறித்து இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்..
Read more »
लेबर लॉ 2025 से सैलरी पर क्या असर पड़ेगा? कैश इन हैंड ज्यादा आएगा या कम? CTC के हिसाब से समझिएNew Labour Codes 2025 : 21 नवंबर 2025 से लागू हुए नए लेबर कोड के कारण आपकी सैलरी स्लिप बदलने वाली है. सरकार के 50% बेसिक सैलरी वाले नियम के चलते PF और ग्रेच्युटी में आपका योगदान बढ़ेगा. इसका सीधा मतलब है कि हर महीने हाथ में आने वाला कैश थोड़ा कम हो सकता है.
Read more »
EPF Eligibility: कंपनी में 20 से कम स्टाफ, तब भी मिलेगा PF? छोटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी जान लें ये नियमEPF Eligibility: छोटी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब 20 से कम कर्मचारी होने पर भी EPF का लाभ मिल सकता है। कर्मचारी और नियोक्ता की सहमति से स्वैच्छिक कवरेज के तहत EPF से जुड़ा जा सकता है। इसके लिए कर्मचारी EPFO को आवेदन कर सकते हैं। वेतन से छोटी कटौती और कंपनी के योगदान के साथ, यह योजना सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन...
Read more »
New PF Deduction Rule: PF में कितनी होगी कटौती, नए नियम से इन हैंड सैलरी पर कितने रुपये तक का होगा असर?भारत में नई श्रम संहिताओं के लागू होने से वेतनभोगी कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी पर असर पड़ सकता है। वेतन का 50 हिस्सा PF और ग्रेच्युटी की गणना New PF Deduction Rule का आधार होगा। इससे EPF योगदान बढ़ने पर टेक-होम सैलरी कम हो सकती है, लेकिन न्यूनतम मजदूरी में सुधार से कुछ कर्मचारियों की सैलरी बढ़ भी सकती है। अब 1 साल में ग्रेच्युटी का हक...
Read more »
UBER कंपनी पर कैब ड्राइवरों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने बरसाई लाठियांUber office: उबर ड्राइवरों ने कंपनी पर बाहरी और विदेशी चालकों की गाड़ियों को ट्रिप की इजाजत देने का आरोप लगाया है. चालकों ने यह भी कहा कि उबर ऐप पर कन्नड़ ड्राइवरों से जुड़ी गाड़ियों को नजरअंदाज किया जा रहा है.
Read more »
புதிய தொழிலாளர் சட்டம்: மாத சம்பளம் குறையும், ஆனால்.... PF, கிராஜுவிட்டி, ஓய்வூதியம் உயரும்New Labour Codes: புதிய தொழிலாளர் சட்டங்களின் கீழ் ஏற்பட்டுள்ள முக்கிய மாற்றங்கள் என்ன? தொழிலாளர்கள் தெரிந்து கொள்ள வேண்டிய அத்தியாவசிய அம்சங்களை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
