ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Ola Roadster X (ओला रोडस्टर एक्स) लॉन्च की है। वाहन निर्माता ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75,000 रुपये से कम तय की है। जो
Ola Roadster X : वेरिएंट्स और बैटरी ओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। ओला रोडस्टर एक्स के बेस वेरिएंट में 2.5 kWh की बैटरी है। जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 117 किलोमीटर तक की रेंज देती है। मिड-स्पेक मॉडल में 3.
5 kWh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 159 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं, टॉप-स्पेक 4.5 kWh वेरिएंट फुल चार्जिंग पर 200 किलोमीटर की रेंज का वादा करता है। ओला रोडस्टर एक्स: स्पेसिफिकेशन ओला रोडस्टर एक्स में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो पूरी रेंज में 9.38 बीएचपी का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। अपने तीन अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ, यह तीन अलग-अलग टॉप स्पीड लिमिट के साथ आता है। 2.5 kWh बैटरी पैक के साथ, रोडस्टर एक्स 105 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। जबकि 3.5 kWh बैटरी पैक के साथ इसकी टॉप स्पीड 117 किमी प्रति घंटा है। वहीं, टॉप वेरिएंट 4.5 kWh बैटरी पैक के साथ यह 124 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड का वादा करती है। Ola Roadster X: हार्डवेयर रोडस्टर एक्स में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक सेटअप के साथ एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही, ओला ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम प्रदान करता है। बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ डुअल शॉक्स सस्पेंशन दिया गया है। Ola Roadster X: फीचर्स नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ओला मूवओएस 5 द्वारा संचालित 4.3 इंच की एलसीडी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ, रोडस्टर एक्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एडवांस्ड रीजन, क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस और ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड - स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको शामिल हैं। Roadster X+ भी हुई लॉन्च इसके अलावा, वाहन निर्माता ने नई रोडस्टर X+ भी पेश की है जो 4.5 kWh बैटरी और 9.1 kWh बैटरी के साथ उपलब्ध है। इनकी कीमत करीब एक लाख से डेढ़ लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम और इंट्रोडक्टरी हैं।
Ola Roadster X Delivery Date Ola Roadster X Bike Ola Roadster X Features Ola Roadster X Specifications Ola Roadster X Speed Ola Roadster X Ola Electric Electric Vehicles Electric Motorcycle Automobiles News In Hindi Automobiles News In Hindi Automobiles Hindi News ओला रोडस्टर एक्स ओला रोडस्टर बाइक ओला रोडस्टर प्राइस ओला रोडस्टर बाइक प्राइस ओला रोडस्टर ओला इलेक्ट्रिक से जुड़ी खबरें ओला इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक बाइक इलेक्ट्रिक वाहन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OnePlus 13 और 13R आज लॉन्च: कीमत और स्पेसिफिकेशन्सOnePlus 7 जनवरी को भारत में OnePlus 13 और 13R स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य खास बातें।
Read more »
Ampere Magnus Neo: एम्पीयर मैग्नस नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें रेंज, स्पीड और फीचर्सAmpere Magnus Neo (एम्पीयर मैग्नस नियो) को भारतीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया है। यह ब्रांड के EV लाइनअप में EX वेरिएंट को रिप्लेस करता है। मैग्नस
Read more »
मारुति के ई-विटारा SUV की कीमतें: जानें कीमत और फीचर्समारुति सुजुकी इंडिया मार्च में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को लॉन्च करने जा रही है। इस कार की कीमतें, बैटरी रेंज और फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है।
Read more »
ओला इलेक्ट्रिक बाजार में लाएगी नई इलेक्ट्रिक बाइक: ओला रोडस्टर एक्सओला इलेक्ट्रिक, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में कदम बढ़ाते हुए, पांच फरवरी 2025 को ओला रोडस्टर एक्स लॉन्च करने की घोषणा करेगी। नई बाइक में कई उन्नत फीचर्स और 200 किलोमीटर तक की रेंज के साथ एंट्री लेवल पेश किया जाएगा।
Read more »
ओला इलेक्ट्रिक लॉन्च करेगी Roadster X, जानिए कीमत और खासियतेंओला इलेक्ट्रिक अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Roadster X को 5 फरवरी को लॉन्च करेगी. यह बाइक तीन बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 11kW की पावर, 14.75 bhp रेंज और 124km/h की टॉप स्पीड देगी।
Read more »
Ola Roadster X Launched: ओला ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्र्रिक मोटरसाइकिल, 501KM रेंज और कीमत है इतनीOla Roadster X Electric Bike: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने घरेलू बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का टॉप वेरिएंट सिंगल चार्ज में 501 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है.
Read more »
