Odisha News: ओडिशा में बढ़ेगी उमस, IMD ने चक्रवाती तूफान को लेकर भी जारी की चेतावनी; पढ़ लें ताजा अपडेट

Bhubanehwarweatherforecast News

Odisha News: ओडिशा में बढ़ेगी उमस, IMD ने चक्रवाती तूफान को लेकर भी जारी की चेतावनी; पढ़ लें ताजा अपडेट
Bhubanehwar-Common-Man-IssuesOdisha WeatherRain Forecast
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

ओडिशा में जल्द ही तेज धूप का प्रकोप कम होगा लेकिन उमस बढ़ जाएगी। दक्षिण-पूर्वी भाग से जलीय वाष्प का प्रवाह बढ़ेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ.

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में आगामी दिनों में तेज धूप का प्रकोप कम होगा, परंतु उमस बढ़ जाएगी। देश के दक्षिण-पूर्वी भाग से जलीय वाष्प का प्रवाह होगा। ऐसे में उमस बढ़ जाएगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ.

सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने बताया कि अगले सप्ताह तक दो कम दबाव के क्षेत्र बन सकते हैं। प्रोफेसर पशुपालक के आकलन में कहा गया है कि 23 मई को मध्य-पूर्व अरब सागर में महाराष्ट्र तट से कुछ दूरी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। बाद में यह डिप्रेशन का रूप ले लेगा। धीरे-धीरे यह तेज हो जाएगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। यह 25 मई को चक्रवात में बदल सकता है। 27 मई को इसे भीषण चक्रवात का रूप धारण करने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस भीषण चक्रवात के 29 मई को गुजरात तट से टकराने की संभावना है। वहीं, 27 मई को बंगाल की मध्य खाड़ी में थाइलैंड के तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह 28 मई को कम दबाव तथा 29 मई को गहरे दबाव में बदल जाएगा। इसके 29 और 30 मई तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रारंभिक आकलन है और इसमें बाद में बदलाव हो सकता है। सोया जलवायु एवं पर्यावरण केंद्र के निदेशक डॉ. शरत साहू ने कहा कि जलवाष्प से भरी हवाएं देश के दक्षिण-पूर्व से आ रही हैं। इसी वजह से उमस ज्यादा हो रही है। मानसून आगे आएगा। मानसून आने से पहले भारी उमस का दौर जारी रहेगा। यह सच है कि मानसून आने पर गर्मी कम हो जाती है, लेकिन उमस कम नहीं होती हैं। इसलिए उनका अनुमान है कि भविष्य में और अधिक उमस महसूस की जा सकती है। गौरतलब है कि ओडिशा के तटीय इलाकों में रविवार को भारी उमस महसूस की गई। सोमवार की सुबह 8.30 बजे भुवनेश्वर में तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आर्द्रता 69 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसके लिए यह सुबह में 40 से 41 डिग्री जितना गर्म था। भीषण उमस से सामान्य जनजीवन यहां बुरी तरह से प्रभावित भीषण उमस से सामान्य जनजीवन यहां बुरी तरह से प्रभावित है। इसी तरह से कटक में रविवार को सुबह से तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन आर्द्रता 75 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे उमस इतनी ज्यादा थी कि यह 43 डिग्री जितना गर्म महसूस करा रही थी। सुबह 8.30 बजे पुरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 79 फीसदी रहने के कारण 45 डिग्री तक गर्मी महसूस हुई। गर्मी और उमश में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। यह असमान्य स्थिति पूरे तटीय ओडिशा में देखी गई जा रही है। बालेश्वर में सुबह से 88 प्रतिशत, अनुगुल में 74 प्रतिशत और तालचेर में 80 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- ओडिशा में 22 मई तक कालाबैसाखी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bhubanehwar-Common-Man-Issues Odisha Weather Rain Forecast Thunderstorm Temperature Rise Heatwave Odisha Weather News Odisha News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

11-12 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश, मगर भीषण गर्मी का भी अलर्ट, IMD की चेतावनी11-12 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश, मगर भीषण गर्मी का भी अलर्ट, IMD की चेतावनीसावधान! 11-12 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश, मगर भीषण गर्मी भी पीछे-पीछे, IMD का दोनों का चेतावनी
Read more »

पूरे झारखंड में आज आंधी-तूफान, बारिश, ओले भी गिरेंगे, जानें IMD की ये चेतावनीपूरे झारखंड में आज आंधी-तूफान, बारिश, ओले भी गिरेंगे, जानें IMD की ये चेतावनीJharkhand Rain Alert: पूरे झारखंड में आज आंधी-तूफान, बारिश, ओले भी गिरेंगे, जानें मौसम विभाग की चेतावनी
Read more »

UP Weather Today: लखनऊ में तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, IMD ने जारी की लू की चेतावनी; पढ़िए मौसम का ताजा अपडेटUP Weather Today: लखनऊ में तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, IMD ने जारी की लू की चेतावनी; पढ़िए मौसम का ताजा अपडेटउत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है खासकर लखनऊ झांसी प्रयागराज कानपुर और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक सतर्क रहने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई...
Read more »

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट जारीUP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट जारीमौसम तेजी से बदल रहा है जिससे गर्मी बढ़ गई है। लखनऊ वाराणसी प्रयागराज समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है जिससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 20 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है और लोगों को हाइड्रेटेड रहने तरल पदार्थ का सेवन करने और दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी...
Read more »

राजसथान के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालराजसथान के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालRajasthan Weather: बीकानेर-उदयपुर सहित 20 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Read more »

राजसथान के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालराजसथान के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालRajasthan Weather: बीकानेर-उदयपुर सहित 20 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:07