Nawada News: नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा

Nawada-Good--News News

Nawada News: नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा
Nawada Ring Road ConstructionNawada Municipal CouncilBypass Construction Nawada
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

नवादा नगर परिषद क्षेत्र में जल्द ही रिंग रोड का निर्माण शुरू होगा जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। लगभग 7-8 किमी लंबे बाईपास का निर्माण जमुआवां से मस्तानगंज तक होगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है और उम्मीद है कि एक महीने में कच्चा मार्ग तैयार हो जाएगा। सड़क निर्माण से नवादा शहर में यातायात का दबाव कम...

संवाद सहयोगी, नवादा। नवादा नगर में वाहन सरपट दौड़ सकें। इसको लेकर नगर परिषद तत्परता बरत रहा है। नगर के वैकल्पिक मार्गों की जाल बिछाने की तैयारी है, जिससे नगरवासी और दूरदराज की यात्रा करनेवाले यात्री जाम के झाम से बच सकें। नवादा नगर के अलग-अलग छोरों को जोड़ने के लिए रिंग रोड की परिकल्पना भी धरातल पर स्वरूप लें, इसको लेकर प्रयास तेज हुआ है। इस कड़ी में सोमवार को नगर परिषद कार्यालय द्वारा नवाचार हुआ। जमुआवां पटवासराय के पास डा.

गंगा रानी सिन्हा कॉलेज के पास से राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 20 पर मस्तानगंज तक बाईपास निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने जेसीबी मशीन से प्रारंभिक तौर पर कच्चे मार्ग के निर्माण की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जिला परिषद सदस्य विनीता मेहता, वार्ड पार्षद पति कृष्णा चौधरी उर्फ पड़कन चौधरी, वार्ड पार्षद सुनील देवी, वार्ड पार्षद साबो देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि टमाटर मुखिया, जदयू के जीतेंद्र साव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जेसीबी मशीन के सहयोग से कच्चे मार्ग निर्माण की रूपरेखा हो रही तैयार मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने कहा कि वह नवादा नगर के विकास और सुंदरीकरण कार्य को कटिबद्ध है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने इस बाईपास की परिकल्पना को रखा था। जिसपर मुख्यमंत्री ने सहमति जतायी है। इस पथ के निर्माण से झारखंड की ओऱ से आनेवाले यात्री एनएच-20 पर मस्तानगंज से होते हुए निंगारी, महद्दीपुर, साहबचक के रास्ते डॉ. गंगा रानी सिन्हा कालेज के पास निकलकर कादिरगंज की ओर प्रस्थान कर जायेंगे। वाहनों का जमुई, झाझा, मुंगेर, भागलपुर आदि जाना आसान हो जायेगा। मुख्य पार्षद ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष छह मांग को लेकर पत्र सौंपा था, जिसपर सीएम ने सहमति जताई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय से नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र जारी किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित प्रथम चरण की कार्रवाई की सूचना बिहार सरकार व संबंधित विभाग को उपलब्ध कराया गया। मुख्य पार्षद ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अजीत कुमार शर्मा से इस पथ निर्माण पर विचार-विमर्श करके प्राथमिक तौर पर कार्य का शुभारंभ किया। दो जेसीबी मशीन के सहयोग से कच्चे मार्ग के निर्माण रूपरेखा खींचना तय हुआ है। कच्चे मार्ग के निर्माण की हो गई है शुरुआत सोमवार को कच्चे मार्ग के निर्माण की शुरुआत हो गई। पूर्व मुख्य पार्षद संजय साव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बाईपास निर्माण को गंभीरता से लिया गया और जिसे जल्द ही शुरुआत करने की आश्वासन दिया गया है। फिलहाल, करीब सात से आठ किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण को लेकर कच्चे रास्ता निकाला जा रहा है। करीब एक महीने में कच्चा रास्ता निकल जायेगा। विभागीय स्वीकृति मिलते ही इसपर पक्की सड़क का निर्माण होगा, जिसमें छह से सात महीने तक लग सकते है। फिलहाल, इस मिनी बाईपास के निर्माण होने से नगरवासियों को जाम से निजात मिलेगी। नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। यह भी पढ़ें- 28 सालों जमुई में जिंदगी बिता रही पाकिस्तानी महिला, 4 बच्चों की है मां; पति ने कहा- उसे वापस भेजना पड़ा तो...

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Nawada Ring Road Construction Nawada Municipal Council Bypass Construction Nawada Nawada Road Project Ring Road Benefits Nawada Nawada Traffic Management Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar News: बिहार के लोगों की बल्ले-बल्ले, इस साल पूरे होंगे 5 मेगा पुल प्रोजेक्ट; लोगों को मिलेगी जाम से राहतBihar News: बिहार के लोगों की बल्ले-बल्ले, इस साल पूरे होंगे 5 मेगा पुल प्रोजेक्ट; लोगों को मिलेगी जाम से राहतबिहार में इस साल एक साथ पांच मेगा पुल प्रोजेक्ट परिचालन के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इसमें छपरा में बनने वाला डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण पटना स्थित मीठापुर फ्लाईओवर को वाया करबिगहिया होते हुए चिरैयाटांड़ पुल से जोड़ने की परियोजना भी शामिल है। भागलपुर के सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रो अगुवानी घाट पुल का निर्माण कार्य इस वर्ष पूरा कर लिया...
Read more »

अंडे और चिकन से ज्यादा प्रोटीन लिए बैठी है ये दाल, वेजिटेरियन की बल्ले बल्लेअंडे और चिकन से ज्यादा प्रोटीन लिए बैठी है ये दाल, वेजिटेरिन लोगों की तो है बल्ले बल्ले
Read more »

Godda News: गोड्डा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! हेमंत सरकार ने पर्यटन और रोजगार को लेकर दे दी बड़ी खुशखबरीGodda News: गोड्डा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! हेमंत सरकार ने पर्यटन और रोजगार को लेकर दे दी बड़ी खुशखबरीJharkhand News झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि बसंतराय तालाब जल्द ही पर्यटन स्थल बनेगा और बिसुआ मेला को राजकीय दर्जा मिलेगा। तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा जिससे रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हर साल 14 अप्रैल को लाखों श्रद्धालु यहां स्नान करते हैं। आदर्श सेवक समाज ने तालाब पर अतिक्रमण की जांच की मांग की...
Read more »

क्रश को करें प्रपोज, नई नौकरी के योग, वृषभ राशि के जातकों की आज बल्ले-बल्लेक्रश को करें प्रपोज, नई नौकरी के योग, वृषभ राशि के जातकों की आज बल्ले-बल्लेVrishabh Rashifal 20 April 2025 : क्रश को करें प्रपोज, नई नौकरी के योग, वृषभ राशि के जातकों की आज बल्ले-बल्ले
Read more »

इधर टैरिफ पर अमेरिकी-चीन में चल रही डॉगफाइट, उधर भारत की हो गई बल्ले-बल्ले!इधर टैरिफ पर अमेरिकी-चीन में चल रही डॉगफाइट, उधर भारत की हो गई बल्ले-बल्ले!China-USA Trade War: एयर इंडिया लिमिटेड चीनी विमानन कंपनियों द्वारा अस्वीकृत बोइंग कंपनी के विमानों को लेने पर विचार कर रही है. इस तरह वह वाशिंगटन और बीजिंग के बीच ट्रेड वॉर से लाभ उठाने की होड़ में लगी एशियाई एयरलाइनों की कतार में शामिल हो गई है.
Read more »

अक्षर पटेल की घटिया कप्तानी और 13वां ओवर... इन 4 चूक से दिल्ली ने बेंगलुरु को गिफ्ट कर दिया मैचअक्षर पटेल की घटिया कप्तानी और 13वां ओवर... इन 4 चूक से दिल्ली ने बेंगलुरु को गिफ्ट कर दिया मैचआईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया है। गेंद और बल्ले से अच्छी शुरुआत के बाद भी दिल्ली मैच हार गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:25:31