Narendra Modi Oath News: 30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम

United States News News

Narendra Modi Oath News: 30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 170 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम

खास बातेंनई दिल्ली: PM Modi Swearing In Ceremony: प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है. नरेंद्र मोदी 30 मई की शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. बता दें कि नरेंद्र मोदी के साथ कई मंत्री भी शपथ लेंगे. बता दें कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. मोदी देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने थे, जिन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने न सिर्फ अपने बूते बहुमत हासिल किया, बल्कि सहयोगियों के साथ 350 का आंकड़ा भी छू लिया. बीजेपी और सहयोगियों ने इस बार 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की. बीजेपी ने 303 हासिल की वहीं, NDA को 352 सीटें मिली हैं. उधर, कांग्रेस की बात करें तो उसने 52 सीट जीतने में सफलता हासिल की है. राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गजों को चुनाव में हार मिली है. राहुल केरल की वायनाड सीट जीतने में सफल रहे, वहीं, अमेठी में उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मात मिली. यूपी में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट बचाने में सफल रही, वहां यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की. The President will administer the oath of office and secrecy to the Prime Minister and other members of the Union Council of Ministers at 7 pm on May 30, 2019, at Rashrapati Bhavanबता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा और NDA संसदीय दल नेता नरेंद्र मोदी को शनिवार को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए केंद्र में नई सरकार बनाने का न्योता दिया था. कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्रिपरिषद और शपथग्रहण की तिथि पर निर्णय करने के लिए भी कहा था. भारतीय जनता पार्टी और इसकी अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद वह सरकार बनाने का दावा पेश करने शनिवार रात राष्ट्रपति भवन गए थे.मोदी ने बाद में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में संवाददाताओं को बताया था कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए नयी सरकार का गठन करने को कहा है. उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए विश्व में काफी अवसर हैं, सरकार उनका पूरा इस्तेमाल करने के लिए काम करेगी और एक पल के लिए भी आराम नहीं करेगी.'' मोदी ने कहा कि लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि नयी सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. वहीं, राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि राष्ट्रपति ने मोदी को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. इसमें कहा गया है कि कोविंद ने मोदी से अनुरोध किया कि वह उन्हें उन अन्य सदस्यों के नाम सुझायें जिन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के तौर पर नियुक्त किया जाना है.राष्ट्रपति ने मोदी से साथ ही यह भी कहा था कि वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथग्रहण समारोह की तिथि और समय बतायें. बयान में कहा गया था कि मोदी को इस बारे में औपचारिक सूचना तब दी गई जब वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भाजपा संसदीय दल के नेता के तौर पर मुलाकात करने पहुंचे, जिन्हें 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव के बाद सदन में बहुमत मिला है. टिप्पणियांयह भी पढ़ें: NDA Meeting: जो हमारे साथ थे, हम उनके लिए भी हैं और जो भविष्य में हमारे साथ चलने वाले हैं, हम उनके लिए भी हैं : पीएम मोदी इससे पहले शुक्रवार को ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश सिंह बादल, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी, के पलानीसामी, कोनराड संगमा और नेफियू रियो शामिल थे. प्रतिनिधि मंडल ने एक पत्र राष्ट्रपति को सौंपा जिसमें कहा गया था कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. गौरतलब है कि निवर्तमान मंत्रिपरिषद के मंत्रियों ने शुक्रवार रात कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. कोविंद ने मोदी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा था. लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को प्रचंड बहुमत मिला है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की-Navbharat Timesपाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की-Navbharat Timesभारत में मतगणना से पहले पाक में 'हलचल', पाक PM इमरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 VerdictWithTimes ElectionResults2019 ElectionsWithTimes
Read more »

PM Modi LIVE: शाह बोले- मेहनत करती तो कई राज्यों में खुल जाता कांग्रेस का खाताPM Modi LIVE: शाह बोले- मेहनत करती तो कई राज्यों में खुल जाता कांग्रेस का खातादेश में 50 साल बाद ऐसा होने जा रहा है कि कोई दूसरी बार पूर्ण बहुमत से जीतकर प्रधानमंत्री बनने जा रहा है: अमित शाह ResultsOnAajTak ElectionResults2019
Read more »

NEWS FLASH: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस्तीफे की घोषणा की : समाचार एजेंसी AFPNEWS FLASH: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस्तीफे की घोषणा की : समाचार एजेंसी AFPसत्रहवीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नये सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में तब शुरू होगी जब तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलेंगे और नव निर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे. साथ ही सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. वहीं भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व की सराहना की गयी तथा पार्टी के एजेंडे का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया गया.
Read more »

ब्रिटेन: रोते हुए प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने की इस्तीफे की घोषणाब्रिटेन: रोते हुए प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने की इस्तीफे की घोषणाइस्तीफे का ऐलान करते हुए भावुक नज़र आ रहीं थेरेसा मे ने डाउनिंग स्ट्रीट में अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने 2016 में हुए जनमतसंग्रह के परिणाम का सम्मान करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश की.
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी की जीत के साथ नए भारत का उदय | narendra modiप्रधानमंत्री मोदी की जीत के साथ नए भारत का उदय | narendra modiभारत में हुए संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत हुई है। जीत की इस राह पर उन्होंने भारत को पूरी तरह बदल दिया है। यह भारतीय राजनीति में एक नए काल की शुरुआत है।
Read more »

LIVE: जीत के बाद अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, सड़कों पर उमड़ा हुजूमLIVE: जीत के बाद अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, सड़कों पर उमड़ा हुजूमPM Narendra Modi live updates, narendra Modi gujarat visit live updates, modi in gujarat, modi with mother, narendra Modi gujarat rally
Read more »

30 मई को मंत्रिमंडल के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी30 मई को मंत्रिमंडल के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी30 मई को मंत्रिमंडल के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी narendramodi BJP4India PMOIndia LokSabhaEelctions2019
Read more »

30 मई को शाम 7 बजे PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी– News18 हिंदी30 मई को शाम 7 बजे PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी– News18 हिंदीनरेंद्र मोदी 30 मई 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री के साथ उनके कैबिनेट के सहयोगी भी शपथ लेंगे. भारतीय राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगे.
Read more »

मोदी की जीत की खुशी में न्यूयॉर्क और कनाडा की सड़कों पर हुई नोटों की बरसात?मोदी की जीत की खुशी में न्यूयॉर्क और कनाडा की सड़कों पर हुई नोटों की बरसात?क्या फेक : मोदी के जीतने की खुशी में एक व्यक्ति ने न्यूयॉर्क की सड़कों में नोटों की बारिश की क्या सच : वायरल वीडियो म्यूजिक प्रोड्यूसर जो कुश का है, जो कुश के इंस्टाग्राम पर इस तरह के कई वीडियो मौजूद हैं | Fact check- Modi Fan showering money on the streets of canada and newyork after modi\'s victory
Read more »

पाक PM इमरान खान ने फोन पर की प्रधानमंत्री मोदी से बात, जताई यह इच्छापाक PM इमरान खान ने फोन पर की प्रधानमंत्री मोदी से बात, जताई यह इच्छाइमरान खान (Imran Khan) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से बात की और दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:44:19