Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Nag Panchami 2025 News

Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Nag Panchami 2025 DateNag Panchami 2025 Date And Timeनाग पंचमी 2025
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

Nag Panchami 2025 Kab Hai : हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। यह त्योहार श्रावण मास में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से दुख दूर होते हैं और आर्थिक स्थिति सुधरती है। इस साल नाग पंचमी पर शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे यह दिन बेहद खास रहने वाला...

Nag Panchami Puja Vidhi : हिंदू धर्म में नाग पंचमी के त्योहार का बहुत खास महत्व होता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। वहीं, कुछ जगहों पर नाग पंचमी सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भी मनाई जाती है। इस दिन लोग नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करते हैं। ऐसा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है और आर्थिक तंगी भी दूर होती है। नाग देवता को भगवान शिव का गण भी माना जाता है। ऐसे में उनकी पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है। वहीं, इस दिन बहुत शुभ संयोग बन रहा है, जिससे नाग पंचमी और खास रहेगी। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि नाग पंचमी इस साल किस दिन पड़ रही है और इस दिन पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में.

..नाग पंचमी के दिन बन रहे हैं ये शुभ योगइस साल नाग पंचमी के दिन 2 बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन और भी ज्यादा खास बना रहे हैं। बता दें कि कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाई जाने वाली नाग पंचमी को सौभाग्य योग बन रहा है। वहीं, शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाने वाली नाग पंचमी के दिन शिव योग बना रहा है। ऐसे में नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। नाग पंचमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्तइस साल कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 15 जुलाई को सूर्योदय के समय से हो रही है। ऐसे में कुछ स्थानों के लोग 15 जुलाई को नाग पंचमी मनाएंगे। इसी दिन से मंगला गौरी व्रत की शुरुआत भी हो जाती है। वहीं, मधुश्रावणी व्रत भी शुरू होता है, जो सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तक चलता है। इसका समापन 27 जुलाई को 10 बजकर 40 मिनट पर होगा। सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन ही यानी 27 तारीख को हरियाली तीज मनाई जाती है। इसके अलावा, शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस सावन में 28 जुलाई को रात में 11 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो जाएगी और इसका समापन 29 तारीख को रात में 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में कुछ स्थानों पर नाग पंचमी 29 तारीख को मनाई जाएगी। नाग पंचमी 2025 पूजा विधिइस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद, पास के शिवालय में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और व्रत का संकल्प लें। अब अपने घर, रसोई और मंदिर के दरवाजे के दोनों ओर खड़िया से पुताई करके कोयले से नाग देवता का चिन्ह बना लें। अगर ऐसा संभव न हो, तो आप नाग देवता की तस्वीर का प्रयोग भी कर सकते हैं। फोटो लगाने के बाद घर में नाग देवता विधि-विधान से पूजा करें और फिर पास के खेत या ऐसे स्थान पर दूध का कटोरा रखकर आ जाएं जहां सांप आ सकते हैं। इस दिन सेवई और चावल बनाने का भी खास महत्व होता है। अब नाग देवताओं को दूध और जल से स्नान कराएं। साथ ही, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें। अब अंत में आरती करें और नाग पंचमी की कथा का पाठ भी अवश्य करें। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। नाग पंचमी का क्या है महत्व?सावन के महीने में सांप भू गर्भ से निकलकर भू तल पर आ जाते हैं। माना जाता है कि नाग किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचाएं, इसलिए नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को बिहार, बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान आदि स्थानों पर नाग देवता की पूजा की जाती है। वहीं, शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देश के अन्य राज्यों में नाग पंचमी मनाई जाती है। शास्त्रों और पुराणों के अनुसार, नाग देवता स्वयं पंचमी तिथि के स्वामी हैं। ऐसे में इस दिन उनकी पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर विधि-विधान से नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद राहु व केतु से जुड़े दोषों से मुक्ति मिल सकती है। नाग देवता को पाताल लोक का भी स्वामी बताया गया है। ऐसे में पंचमी तिथि के दिन भूमि की खुदाई भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Nag Panchami 2025 Date Nag Panchami 2025 Date And Time नाग पंचमी 2025 नाग पंचमी 2025 कब है नाग पंचमी की पूजा कैसे करें नाग पंचमी पूजा विधि नाग पंचमी शुभ मुहूर्त Nag Panchami Kab Hai Nag Panchami Puja Vidhi In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समयNirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समयNirjala Ekadashi 2025: मान्यता है कि इस दिन निर्जल रहकर उपवास करने से वर्ष भर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है. यह व्रत धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है.
Read more »

Krishnapingal Chaturthi 2025: कब है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी, नोट करें शुभ मुहूर्त, सही तिथि और योगKrishnapingal Chaturthi 2025: कब है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी, नोट करें शुभ मुहूर्त, सही तिथि और योगWhen Is Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2025: भगवान गणेश की पूजा करने से साधक अपने सभी शुभ कामों में सफल होता है और घर में सुख शांति आती है. आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने के बारे में बताया जाता है.
Read more »

Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधिJyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधिJyeshtha Purnima 2025: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन व्रत और दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.
Read more »

Guru Purnima 2025 : कब है गुरु पूर्णिमा, यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्वGuru Purnima 2025 : कब है गुरु पूर्णिमा, यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्वधर्म-कर्म | धर्म Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा को बहुत ही खास त्यौहार माना जाता है. यह दिन गुरु और शिष्य के बीच पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को उपहार देने के साथ-साथ नदी स्नान और दान देने का भी विशेष महत्व होता है.
Read more »

Kalashtami 2025: कालाष्टमी है आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और उपासना विधिKalashtami 2025: कालाष्टमी है आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और उपासना विधिKalashtami 2025: कालाष्टमी यानी भैरव अष्टमी हिंदुओं के लिए पवित्र दिन है जिसमें भैरव की पूजा की जाती है. भैरव भगवान शिव का ही एक रूप है. यह हर महीने के अष्टमी को मनाया जाता है. भैरव बाबा को दंडपाणि भी कहा जाता है और वह एक कुत्ते की सवारी करते है जिसे स्वस्वा के नाम से भी जाना जाता है.
Read more »

Nag Panchami 2025: जुलाई में कब है नाग पंचमी, जरूर रखें इन बातों का ध्यानNag Panchami 2025: जुलाई में कब है नाग पंचमी, जरूर रखें इन बातों का ध्याननाग पंचमी के हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। इस दिन पर नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना का भी विधान है। यह भी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं कि जुलाई के महीने में नाग पंचमी का पर्व कब मनाया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:19:49