Nag Panchami 2024 Date : नाग पंचमी कब है, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नाग पंचमी 2024 कब है News

Nag Panchami 2024 Date : नाग पंचमी कब है, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
नाग पंचमी मुहूर्त और विधिNag Panchami 2024 DateNag Panchami Kab Hai 2024
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

Nag Panchami 2024 Date : राजस्थान, उड़ीसा समेत देश के कुछ राज्यों में सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन पूजा अर्चना करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। इस बार नाग पंचमी पर दो बेहद शुभ योग भी बन रहे हैं, आइए जानते हैं नाग पंचमी का महत्व, शुभ मुहूर्त और...

हिंदू धर्म में नाग पंचमी के पर्व का विशेष महत्व है। नाग देवताओं को समर्पित यह पर्व देश के कुछ राज्यों में सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी 25 जुलाई दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। वहीं कुछ राज्यों में सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 9 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। सावन मास भगवान शिव का प्रिय मास है और इस मास में शिव के गण नाग देवता की पूजा करने का भी विधान हैं। नाग पंचमी पर मुख्य रूप से आठ नाग देवताओं की पूजा की जाती है और वे हैं वासुकि, ऐरावत, मणिभद्र, कालिया, धनंजय, तक्षक, कर्कोटकस्य और धृतराष्ट्र। इनकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

..नाग पंचमी पर बेहद शुभ योगसावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 25 जुलाई 2024 को है। इस नाग पंचमी की पूजा बिहार, बंगाल उड़ीसा, राजस्थान आदि इन क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस दिन शुक्रादित्य योग, शोभन योग का शुभ संयोग भी रहेगा। वहीं शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 9 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मनाया जाएगा।पंचमी तिथि की शुरुआत - 25 जुलाई, सुबह 4 बजकर 40पंचमी तिथि का समापन - 25 जुलाई, मध्य रात्रि 1 बजकर 59 तकनाग पंचमी का महत्वसावन का महीना वर्षा ऋतु का होता है और इस माह में सांप भू गर्भ से निकलकर भू तल पर आ जाते हैं। नाग निकलकर किसी को भी आहत ना कर दें, इसलिए नाग पचंमी का पूजा अर्चना की जाती है। बिहार, बंगाल आदि क्षेत्रों में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। शास्त्रों व पुराणों में बताया गया है कि पंचमी तिथि के स्वामी स्वयं नागदेव हैं और इन दिनों सांपों की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी और घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन नाग देवताओं की पूजा करने से कुंडली में मौजूद राहु व केतु से संबंधित दोषों से मुक्ति मिलती है और कालसर्प दोष की पूजा भी करवाई जाती है। पंचमी के दिन इनकी पूजा करने से सभी तरह की रुकावट दूर रहती हैं और मनुष्य को सांपों के भय से मुक्ति भी मिलती है। पुराणों में बताया गया है कि नाग देवता पाताल के स्वामी हैं इसलिए नाग पंचमी या किसी भी अन्य पंचमी के दिन व्यक्ति को भूमि की खुदाई करने से बचना चाहिए।नाग पंचमी पूजा विधिनाग पंचमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर शिवालय में पूजा अर्चना करें और फिर व्रत का संकल्प लें।इसके बाद घर के मेन गेट, घर के मंदिर और रसोई के बाहर के दरवाजे के दोनों तरफ खड़िया से पुताई करें और कोयले से नाग देवताओं के चिन्ह बनाएं।आजकल नाग देवताओं की फोटो बाजारों में भी मिल जाती है, आप उनका भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद पूजा अर्चना करें और दूध अर्पित करें।घर के नाग देवताओं की पूजा करने के बाद खेतों या फिर ऐसे स्थान पर दूध का कटोरा रख दें, जहां सांपों के आने की संभावना हो।नाग देवता की पूजा पूजा में सेवई और चावल बनाएंगे। फिर ना देवताओं की दूध और जल से स्नान करवाएं और धूप, दीप नैवेद्य अर्पित करें।इसके बाद सच्चे मन से नाग देवताओं का ध्यान करें और फिर आरती करें। आरती करने के बाद नाग पंचमी की कथा का पाठ भी करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

नाग पंचमी मुहूर्त और विधि Nag Panchami 2024 Date Nag Panchami Kab Hai 2024 Nag Panchami 25 July Nag Panchami Shubh Puja Muhurat Importance Of Nag Panchami Nag Panchami Puja Vidhi Shubh Yog On Nag Panchami

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bada Mangal 2024: कब है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें पूजा विधि और भोगBada Mangal 2024: कब है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें पूजा विधि और भोगज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि बड़ा मंगल Bada Mangal 2024 पर विधिपूर्वक हनुमान जी उपासना और व्रत करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं अंतिम बड़ा मंगल की डेट और पूजा विधि के बारे...
Read more »

Yogini Ekadashi 2024: जानिए कब है योगिनी एकादशी और पूजा का शुभ मुहूर्तYogini Ekadashi 2024: जानिए कब है योगिनी एकादशी और पूजा का शुभ मुहूर्तयोगिनी एकादशी पर व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोज कराने का फल प्राप्त होता है. इस एकादशी के बाद भगवान विष्णु शयन करने चले जाते हैं.
Read more »

Nag Panchmi 2024: सावन में कब है नाग पंचमी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधिNag Panchmi 2024: सावन में कब है नाग पंचमी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधिभगवान शिव गले में नाग देवता को धारण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता Nag Panchmi 2024 की उपासना और सांपों को दूध पिलाने से इंसान की मृत्यु कभी सांप के काटने से नहीं होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी की डेट शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे...
Read more »

Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या है आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधिAshadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या है आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधिAshadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद पितरों का तर्पण किया जाता है और दान-धर्म के कार्य किए जाने की परंपरा है. इस दिन किसान हल और खेती से जुड़ी उपकरणों की भी पूजा करते हैं.
Read more »

Nag Panchami 2024: इस बार कब मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधिNag Panchami 2024: इस बार कब मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधिनाग पंचमी के दिन मान्यतानुसार नागों के देवता की पूजा की जाती है. यहां जानिए इस साल कब मनाई जाएगी नाग पंचमी और कैसे की जा सकती है पूजा.
Read more »

Kark Sankranti 2024: कर्क संक्रांति 2024 कब है जानें डेट, शुभ मुहूर्त और दान का महत्‍वKark Sankranti 2024: कर्क संक्रांति 2024 कब है जानें डेट, शुभ मुहूर्त और दान का महत्‍वकर्क संक्रांति पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल कर्क संक्रांति 16 जुलाई को है। कर्क संक्रांति के दिन पूजापाठ करने और दान पुण्‍य करने का विशेष महत्‍व होता है। इस दिन घर में सूर्य भगवान की पूजा करने और अर्घ्‍य देने का खास महत्‍व होता है। कर्क संक्रांति से सूर्य दक्षिणायण हो जाते हैं। आइए जानते हैं कर्क संक्रांति की डेट और शुभ...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:58