Nagpur Violence: नागपुर के महल और हंसापुरी इलाके में हुई हिंसा के बाद अब बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है. उपद्रवियों ने गाड़ियों को आग के हवाले किया, घरों पर पथराव किया और लोगों पर हमला किया. बाइक, कार से लेकर क्रेन तक को चकनाचूर कर दिया गया. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट.
नागपुर शहर सोमवार शाम अचानक हिंसा की चपेट में आ गया. इस हिंसा में 31 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. ये हिंसा तब शुरू हुई जब पहले तो हिंदू संगठनों ने मुगल शासक औरंगजेब के कब्र को संभाजी नगर से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
इसके बाद एक अफवाह फैली और उपद्रवी नागपुर में एक जगह पर जमा हो गए और हिंसा पर उतारू हो गए. Advertisementबीजेपी ने दावा किया है कि हिंसा पहले से ही योजनाबद्ध थी. शहर के महल इलाके में दो समूहों के बीच हुई भीषण झड़प के बाद करीब 50 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है. उपद्रवियों ने करीब 25 बाइक और तीन कारों में आग लगा दी है. औरंगजेब ने 1658 से लेकर 1707 ईस्वी तक शासन किया था. लेकिन औरंगजेब की विरासत, उसके शासन के तरीके और साम्राज्य विस्तार की नीतियों को लेकर हिन्दुस्तान में विवाद होता रहता है. आइए जानते हैं कि भारत में औरंगजेब को लेकर कब-कब क्या-क्या विवाद हुए हैं. मार्च 17 2025: नागपुर में 17 मार्च 2025 को हुई हिंसा औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग से जुड़े एक प्रदर्शन के बाद भड़की. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों ने इस मांग को लेकर सुबह प्रदर्शन किया, जिसमें औरंगजेब के एक पुतले को जलाया गया. इसके बाद एक अफवाह फैली और फिर भीड़ जमा हो गई. शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई, खासकर नागपुर के महाल और हंसापुरी इलाकों में. भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, कई वाहनों और संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया गया, और पुलिस पर भी हमला हुआ. Advertisementमार्च 3 2025: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आज़मी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में दिखाया गया इतिहास गलत है और वह एक 'क्रूर शासक' नहीं था. उन्होंने कहा, "मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता. उस दौर में सत्ता संघर्ष राजनीति को लेकर था, हिंदू बनाम मुस्लिम को लेकर नहीं. औरंगजेब की सेना में कई हिंदू थे और इसी तरह छत्रपति शिवाजी की सेना में कई मुसलमान थे." अबू आजमी ने कहा कि "गलत इतिहास दिखाया जा रहा है . औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए. औरंगजेब के समय में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा तक फैली हुई थीं, उस समय हमारा जीडीपी 24 प्रतिशत था. भारत को 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था. क्या मुझे इन सभी चीजों को गलत कहना चाहिए?"जून 4 2023: महाराष्ट्र के अहमदनगर में पुलिस ने एक जुलूस के दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर लहराए जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं, जिसमें अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके में एक व्यक्ति को औरंगजेब का पोस्टर पकड़े देखा जा सकता है.Advertisementएक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि, "जुलूस में संगीत और नृत्य के बीच चार युवकों ने औरंगजेब के पोस्टर लिए हुए थे. इन चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है."मई 12 2022:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने खुल्दाबाद में औरंगजेब की मजार पर जाकर जियारत की थी. शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों ने ही उनके मजार पर जाने पर आपत्ति जताई थी. तब महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन करने की कोशिश करके देश के "राष्ट्रवादी मुसलमानों" का अपमान किया है. औरंगजेब इस देश के मुसलमानों के लिए कभी आदर्श नहीं हो सकता. उसने संभाजी राजे को मारने से पहले उन्हें प्रताड़ित किया था.भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 19 मई, 2022 को औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया था. ऐसा तब हुआ जब इलाके की एक मस्जिद समिति ने 18 मई को इस जगह को बंद करने की कोशिश की थी. 17 मई को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता गजानन काले ने एक ट्वीट में राज्य में औरंगजेब के मजार के अस्तित्व की आवश्यकता पर सवाल उठाया था और कहा था कि इसे नष्ट कर दिया जाना चाहिए. काले की यह टिप्पणी एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा मकबरे का दौरा करने के बाद आई है, जिसकी सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ-साथ भाजपा ने भी आलोचना की थी. Advertisementमई 2022: दिल्ली भाजपा ने मांग की थी कि औरंगजेब रोड की तरह औरंगजेब लेन का नाम भी भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाए. 2015: 2015 में पूर्वी दिल्ली के तत्कालीन सांसद महेश गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को औरंगजेब रोड का नाम बदलकर कलाम के नाम पर रखने के लिए पत्र लिखा था. कुछ ही महीनों के भीतर एनडीएमसी ने सड़क का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.सितंबर 2015: दिल्ली में कालिंदी कुंज से जामिया नगर तक लगभग 3 किलोमीटर लंबे मार्ग, जिसे स्थानीय तौर पर 'पुश्ता रोड' कहा जाता है, का नाम पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने 'औरंगजेब रोड' रख दिया था. उनका कहना था कि उन्होंने "एनडीएमसी द्वारा ऐतिहासिक सड़क का नाम बदलने के विरोध में" ऐसा किया था. 2015: 2015 में, एक शिवसेना सांसद ने ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी को कैमरे के सामने "औरंगजेब की औलाद" कहकर गाली दी थी, जब उसने उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर औरंगाबाद में जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृत एक विध्वंस अभियान के दौरान कुछ मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था. ये भी देखें
Aurangzeb Controversy Aurangzeb News Aurangzeb Story Chhaava Movie Chhaava Movie Story Hindi News News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nagpur Violence: हाथों में पत्थर लिए भीड़ आई और... नागपुर के लोकल लोगों ने बताई कैसे फैली हिंसा, कहां से...Nagpur Violence: छत्रपति संभाजीनगर स्थित औरंगजेब की समाधि को हटाने की मांग को लेकर राज्य भर में हिंदूवादी संगठन आक्रामक हो गए हैं. सोमवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के महल इलाके के शिवाजी प्रतिमा क्षेत्र में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उसी शाम उसी क्षेत्र में दो समूहों के बीच झड़प हो गई.
Read more »
हाथों में पत्थर लिए भीड़ आईृ... नागपुर के लोकल लोगों ने बताई कैसे हुई हिंसाNagpur Violence: हाथों में पत्थर लिए भीड़ आई और... नागपुर के लोकल लोगों ने बताई कैसे फैली हिंसा, कहां से आए थे लोग?
Read more »
Nagpur Violence: औरंगजेब को लेकर नागपुर में बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव, वाहनों में लगाई आगNagpur violence update: Clashes in Hanspuri after earlier unrest in Mahal area over Aurangzeb issue । औरंगजेब को लेकर नागपुर में बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव, वाहनों में लगाई आग । राज्य।महाराष्ट्र
Read more »
Nagpur Violence CCTV Video: कोई चला रहा था पत्थर तो कोई तोड़ रहा था गाड़ी...हिंसा का CCTV |AurangzebNagpur Violence Update: नागपुर हिंसा को लेकर एक सीसीटीव फुटेज (Nagpur Violence CCTV Video) सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा कि किस तरह से लोग पुलिस टीम पर पथराव कर रहे हैं. पुलिस उपद्रवियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश करती दिख रही है लेकिन भीड़ तेजी से पुलिस टीम पर हमला करते हुए आगे बढ़ रही है.
Read more »
Nagpur Violence: नागपुर में दंगे-फसाद को लेकर Sanjay Raut का Fadnavis सरकार पर हमलाNagpur Violence Update: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में सोमवार को मुगल बादशाह औरंगजेब (Aurangzeb) की कब्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद दो गुटों के बीच टकराव हो गया. नागपुर में पहले महल और फिर हंसापुरी में हिंसा हुई, जिसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा.
Read more »
Nagpur Violence: CM फडणवीस ने DCP निकेतन कदम से की बात, कुल्हाड़ी से हुआ था हमलाNagpur violence Maharashtra CM Devendra Fadnavis spoke to DCP Niketan Kadam, Nagpur Violence: CM फडणवीस ने DCP निकेतन कदम से की बात, कुल्हाड़ी से हुआ था हमला राज्य | महाराष्ट्र
Read more »
