NZ vs ENG Highlights, 1st T20I: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर 6 विकेट पर 153 रन बनाए.इसके बाद लगातार बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका और मुकाबला में आखिरकार रद्द घोषित कर दिया गया.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. बारिश के खलल डालने से पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 6 विकेट पर 153 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश की वजह से दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका.
अंपायर्स ने बारिश रुकने का इंतजार किया लेकिन लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से इसे रद्द कर दिया गया. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. इंग्लैंड ने सैम कर्रन के नाबाद 49 और जोस बटलर के 29 रन के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए. इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नही रही थी और उसने 81 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. उसकी ओर से सैम कर्रन ने 35 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए. बटलर ने 25 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का जड़ा. कप्तान हैरी ब्रुक 20 रन बनाकर आउट हुए जबकि जॉर्डन कॉक्स ने 16 वहीं जैकब बेथेल ने 15 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी, डफी, जेमिसन, सैंटनर, नीशम और ब्रेसवल ने एक एक विकेट झटका. पाकिस्तान से ड्रॉ खेलने के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया, 2 जीत के साथ 7 अंक लेकर दूसरे नंबर पर यंगिस्तान सैम कर्रन ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली रन सैम कर्रन का टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 रन बनाए थे. 153 रन इंग्लैंड का न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का सबसे कम स्कोर है. हैरी ब्रुक ने दिया ये बयान पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा, ‘ हमारी बल्लेबाज़ी में जो गहराई है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि हम पूरे मैच में कड़ी टक्कर दे सकते हैं. हमारी टीम में कुछ बेहद मजबूत और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, इसलिए अगर हमें मनचाही शुरुआत नहीं मिलती, तो हम हमेशा तेजी से रन बना सकते हैं. शायद पिच के हिसाब से जल्दी ढलना, जिसमें सभी शामिल हैं. हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं.’
New Zealand Vs England Nz Vs Eng T20 Highlights Nz Vs Eng T20 Washout Nz Vs Eng T20 Match Officially Called Off Sam Curran Josh Buttler New Zealand Vs England 1St T20 Wash Out Rain न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड न्यूजीलैंड बनाम इंगलैंड मैच रद्द
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AUS 1st ODI Playing-11: रोहित शर्मा के खेलने पर संकट, गिल की कप्तानी में बदलेगी प्लेइंग-11भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से हो रही है। इस सीरीज में शुभमन गिल को कप्तानी दी गई है और रोहित शर्मा सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। जानिए पहले वनडे में क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
Read more »
NZ vs ENG 1st T20 Live Streaming: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 कब और कहां खेला जाएगा... भारत म...NZ vs ENG 1st T20 Live Streaming: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मैच शनिवार 18 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.यह मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा.
Read more »
IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?IND vs AUS Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसके साथ ही टीवी पर भी मैच आएगा।
Read more »
ऑस्ट्रेलिया क्यों है क्रिकेट का डॉन: ढाई करोड़ की आबादी, फिर भी जीते 27 ICC खिताब; 21वीं सदी में ज्यादा मैच...Australia Vs India Head To Head Records History Facts; Follow IND Vs AUS Weather Conditions, Squad Information, Possible Playing XI Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज NZ vs PAK: टूर्नामेंट इतिहास में अब तक नहीं हरा सका है पाकिस्तान, पॉइंट्स टेबल...New Zealand Women v Pakistan Women ICC Cricket World Cup 2025 LIVE Score Update. Follow PAK-W Vs NZ-W Playing 11, Colombo R. Premadasa Stadium News, Photos, Videos, Reports and Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
Afghanistan Cricket Board Mourns 3 Players Killed, Pulls Out Of Tournament With PakistanThe Afghanistan Cricket Board (ACB) mourns the tragic loss of three cricketers killed in Pakistan airstrikes in Paktika province, leading to their withdrawal from the upcoming T20I Tri-Nation Series.
Read more »
