NEET UG 2025 Guidelines: आज, 04 मई 2025 को नीट यूजी परीक्षा है. इस साल 22 लाख से ज्यादा युवाओं ने नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. नीट यूजी 2025 गाइडलाइंस और ड्रेस कोड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. नीट यूजी 2025 परीक्षा से पहले जानिए ओएमआर शीट भरने के टिप्स.
नई दिल्ली . देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. देश-विदेश के विभिन्न सेंटर्स पर आज, 04 मई 2025 को नीट यूजी परीक्षा होगी. नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet .
nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. आज 20 लाख से ज्यादा युवा नीट यूजी परीक्षा देंगे. एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा यूजी 2025 के लिए कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नीट यूजी परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. नीट यूजी परीक्षा 2025 दोपहर में 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी. नीट यूजी 2025 के लिए 5453 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पिछले साल नीट यूजी स्कैम के कारण एनटीए की काफी किरकिरी हुई थी और इसीलिए इस साल इसे एनटीए के लिए भी एक परीक्षा माना जा रहा है . एनटीए नीट यूजी को लेकर काफी सतर्क है और कैंडिडेट्स को भी सचेत रहने की सलाह दी है. NEET 2025 OMR Sheet: नीट की ओएमआर शीट कैसे भरें? नीट यूजी की ओएमआर शीट भरना आसान नहीं है. ज्यादातर स्टूडेंट्स इसके लिए पहले ही प्रैक्टिस कर चुके होंगे. जानिए नीट यूजी ओएमआर शीट भरने के टिप्स: 1- नीट यूजी परीक्षा 2025 में अपने सभी उत्तरों को बॉलपॉइंट पेन से मार्क करें. यह बॉलपॉइंट पेन भी आपको एग्जाम सेंटर पर उपलब्ध करवाया जाएगा. 2- ओएमआर शीट पर उत्तर बदलने की अनुमति नहीं है. इसलिए आप एक बार में जो भी भरें, सोच-समझकर ही भरें. 3- उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि NEET प्रश्न पत्र कोड ओएमआर शीट के कोड से मेल खाता हो. इसमें गड़बड़ होने पर आप बाद में फंस सकते हैं. 4- ओएमआर शीट पर छपी किसी भी जानकारी को मिटाना/मिटाना दंडनीय अपराध है. इसलिए ऐसी कोई भी गलती न करें. 5- उम्मीदवार को ओएमआर शीट पर टेस्ट बुकलेट कोड को चिह्नित करना नहीं भूलना चाहिए. रफ वर्क केवल टेस्ट बुकलेट पर ही करना चाहिए. यह भी पढ़ें- मेडिकल के 5 यूनीक कोर्स, नहीं सुने होंगे नाम, डॉक्टर जितनी मिलेगी वैल्यू NEET 2025 Exam Day Guidelines: नीट परीक्षा केंद्र के अंदर ना करें ये गलतियां नीट परीक्षा साल में सिर्फ एक बार होती है. अगर आपने इसमें एक छोटी सी भी गलती कर दी तो आपकी पूरे साल की मेहनत बर्बाद हो जाएगी. जानिए नीट परीक्षा केंद्र के अंदर के लिए गाइडलाइंस: 1- नीट परीक्षा निरीक्षकों की एब्सेंस में एडमिट कार्ड पर साइन न करें. 2- ऐसी किसी सीट पर न बैठें, जिस पर आपका रोल नंबर न लिखा हो. 3- अगर आपको कोई जवाब नहीं पता है तो उस पर अपना समय बर्बाद न करें. अगले प्रश्न पर जाएं और अन्य सभी प्रश्न हल करने के बाद कठिन प्रश्नों पर वापस आएं. 4- नीट एडमिट कार्ड या NEET 2025 सूचना बुलेटिन की गाइडलाइंस चेक कर लें. कोई भी प्रतिबंधित वस्तु साथ न ले जाएं. 5- नीट परीक्षा हॉल में बैठे अन्य कैंडिडेट्स से किसी भी तरह की बातचीत न करें. यह भी पढ़ें- प्रोफेसर की बेटी, 12वीं में किया टॉप, RG Kar मेडिकल कॉलेज से निकला कनेक्शन
NEET UG 2025 NEET 2025 NEET UG 2025 Guidelines NEET UG 2025 Dress Code NEET UG 2025 Date And Time नीट नीट यूजी 2025 नीट यूजी परीक्षा नीट परीक्षा 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET UG Exam Date: नीट यूजी परीक्षा शेड्यूल में होगा बदलाव, कई पेपर की बदलेगी तारीखनीट यूजी परीक्षा के कारण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डीएवीवी इंदौर की पारंपरिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में बदलाव होगा। स्नातक प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं प्रभावित होंगी। 1 से 5 मई के बीच होने वाले पेपरों को आगे बढ़ाया जाएगा। संशोधित टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा। आईएमएस आईआईपीएस और आईईटी संस्थानों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया...
Read more »
NEET 2025 परीक्षा 4 मई को, एग्जाम पैटर्न, रिपोर्टिंग टाइम के साथ रिजल्ट की तारीख जानेंNEET 2025: नीट परीक्षा भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (Mediacl Exam) है. एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टर के लिए इस परीक्षा को पास करना जरूरी है. अगर आप पहली बार यह परीक्षा देने जा रहे हैं तो आपके लिए नीट यूजी एग्जाम पैटर्न और एग्जाम ड्यूरेशन को जानना बेहद जरूरी हो जाता है.
Read more »
NEET 2025: इस बार सबसे ज्यादा सेंटर, नया पोर्टल, नए बंदोबस्त... परीक्षा से पहले जान लें लेटेस्ट नीट न्यूजNEET Exam Centre List 2025 NTA News: एनटीए नीट 2025 परीक्षा केंद्र निर्धारित हो चुके हैं। इस साल नीट सेंटर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। यही नहीं, नए पैटर्न पर भी इनका चयन किया गया है। 2024 की नीट परीक्षा में गड़बड़ियों से सबक लेते हुए नीट यूजी 2025 में काफी कुछ नया हो रहा...
Read more »
NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा कल, 1 दिन पहले न करें ये 10 गलतियां, हो जाएंगे फेल, टूट जाएगा सपनाNEET UG 2025 Guidelines: मेडिकल कॉलेज के यूजी कोर्स में एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स कल नीट यूजी 2025 परीक्षा देंगे. नीट यूजी परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वालों को सरकारी कॉलेज के एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिल सकता है. जानिए 10 ऐसी गलतियां, जिन्हें नीट यूजी परीक्षा 2025 में करने से बचना चाहिए.
Read more »
NEET UG 2025 Updates: రేపే నీట్ యూజీ 2025 పరీక్ష, ముఖ్యమైన సూచనలు, డ్రెస్ కోడ్, ఏం చేయాలి, ఏం చేయకూడదుNEET UG 2025 Exam Tomorrow May 4 All set Ready check here important guidelines NEET UG 2025 Updates: నేషనల్ టెస్టింగ్ ఏజెన్సీ నీట్ యూజీ 2025 పరీక్షకు అంతా సిద్ధం చేసింది.
Read more »
NEET-UG Exam: नीट-यूजी आज, 23 लाख छात्रों के साथ NTA की भी परीक्षामेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी को लेकर छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। यह परीक्षा अब रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक देश के साढ़े पांच सौ शहरों के साढ़े पांच हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित होगी। इनमें विदेश के भी 14 परीक्षा केंद्र शामिल है। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय...
Read more »
