NEET 2024 Supreme Court Plea: नीट परीक्षा को लेकर देश में भर में बवाल मचा है लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों की निगाहें नीट परीक्षा को लेकर हो रहे विवाद पर टिकी हुईं हैं. इसी बीच कुछ अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी गुहार लगाई है. इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है.
NEET UG Exam Result 2024: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गड़बड़ी को लेकर NTA को नोटिस, 8 जुलाई को होगी सुनवाईनीट परीक्षा को लेकर देश में भर में बवाल मचा है लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों की निगाहें नीट परीक्षा को लेकर हो रहे विवाद पर टिकी हुईं हैं.
इसी बीच कुछ अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी गुहार लगाई है. इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है.astro tips for surya yantra Astro Tips: टाटा-बिड़ला से कम नहीं होता ऐसा व्यक्ति जिसके घर में होता है ये यंत्र, खुल जाते हैं किस्मत के तालेकभी ईशांत से भिड़े तो कभी गंभीर से हुई लड़ाई, कामरान अकमल का विवादों से पुराना रिश्ता, ये रही लिस्टNEET गड़बड़ी को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को नोटिस जारी किया है. साथ ही नीट यूजी की काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार भी किया है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को दूसरी याचिका के साथ जोड़ दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए हमें एनटीए को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगना बनता है. कोर्ट ने मामले में कहा कि 8 जुलाई को अगली सुनवाई होगी.नीट यूजी परीक्षा 2024 रिजल्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका में नीट यूजी परीक्षा 2024 को रद्द करने की मांग की गई थी. जिसकी सुनवाई आज मंगलवार को हुई, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 को रद्द नहीं किया जाएगा. साथ ही, इस परीक्षा के नतीजों के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग पर भी कोई रोक नहीं लगेगी.तेलंगाना के रहने वाले अब्दुल्ला मोहम्मद फैज और आंध्र प्रदेश के रहने वाले डॉ. शेख रोशन मोहिद्दीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसमें परीक्षा रद्द करके इसके दोबारा आयोजित कराने की मांग की गई है. देश के कई हिस्सों में छात्र सड़क पर उतर चुके हैं. नीट एग्जाम रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाकार छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.याचिकाकर्ताओं ने नीट यूजी परीक्षा 2024 में ग्रेस मार्क्स देने में मनमानी का आरोप लगाया है. एक परीक्षा केंद्र के 67 परीक्षार्थियों को पूरे 720 अंक मिले हैं, इस पर भी याचिकाकर्ताओं ने संदेह जताया है. सुप्रीम कोर्ट में दायर नई याचिका में पांच मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की व्यापक शिकायतों का भी हवाला दिया गया है. इससे पहले भी पेपर लीक होने के आधार पर परीक्षा रद्द करने की मांग वाली दो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर हो चुकी हैं. 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी ही एक याचिका पर नोटिस जारी किया था. लेकिन तब सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा के रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.दूसरी तरफ, संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में ही एक अन्य याचिका आंध्र प्रदेश के NEET UG आवेदक जरीपते कार्तिक द्वारा दायर की गई है. इस याचिका में NTA द्वारा 1536 छात्र-छात्राओं को ग्रेस मार्क्स दिए जाने के निर्णय को चुनौती दी गई है. अधिवक्ताओं वाई बालाजी और चिराग शर्मा के माध्यम से दायर इस याचिका पर ‘अर्जेंट हीयरिंग’ की गुजारिश शीर्ष अदालत की गई है.इस साल नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 तक हुए थे. कुल 24 लाख 6 हजार 79 उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. 5 मई 2024 को हुई नीट परीक्षा में कुल 23 लाख 33 हजार 297 परीक्षार्थी सम्मलित हुए. नीट परीक्षा के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए. इस परीक्षा में कुल 13 लाख 16 हजार 268 अभ्यर्थी पास हुए है.नीट के परिणाम में सबसे चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब NTA ने 4 जून को नतीजों की घोषणा करते हुए 67 छात्र-छात्राओं को 720 में से पूर 720 अंक दिए गए हैं तथा इनमें 6 स्टूडेंट्स एक ही एग्जाम सेंटर से हैं.divorce caseWeather Update: कब मिलेगी झुलसाने वाली गर्मी से राहत? जान लीजिए IMD की चेतावनीNitin GadkariModi Cabinet 3.0चुनावी बयानबाजी से ऊपर उठकर देश की समस्याओं पर ध्यान देना होगा.. भागवत का बड़ा बयान×
NEET Exam Again NEET UG 2024 Result NEET UG 2024 Result Controversy NEET UG 2024 Exam NEET 2024 NEET 2024 Result NEET Result 2024 Controversy NEET Result 2024 NEET 2024 Irregularities NEET 2024 Exam Irregularities IMA Junior Doctors NEET 2024 Cbi Inquiry NEET 2024 Re Exam NEET 2024 Exam News Supreme Court Plea Hearing NEET 2024 Exam NEET UG 2024 Result NTA NEET UG Result 2024 NEET 2024 Latest News नीट 2024 परीक्षा नीट 2024 परीक्षा न्यूज़ सुप्रीम कोर्ट याचिका सुनवाई नीट 2024 परीक्षा नीट यूजी 2024 रिजल्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET UG 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी: 31 मई तक ऑब्जेक्शन का मौका, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोडनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.
Read more »
NEET UG Result 2024: नीट यूजी रिजल्ट exam.nta.ac.in/NEET पर जारी, ऐसे करें चेकNEET UG Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) यूजी 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है.
Read more »
NEET Result 2024: नीट रिजल्ट को लेकर NSUI अध्यक्ष Kanhaiya Kumar ने रखी ये मांग!NEET Result 2024: नीट रिजल्ट को लेकर NSUI अध्यक्ष Kanhaiya Kumar ने रखी ये मांग!
Read more »
NEET परिणामों पर Zee News की खबर का हुआ बड़ा असरNEET UG 2024 Result Irregularities: NEET के परीक्षा परिणामों को लेकर ज़ी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
NEET पर आज बड़ा फैसला आ सकता हैNEET 2024 Results Latest News: NEET परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
NEET Exam News: सुप्रीम कोर्ट ने NTE को जारी किया नोटिस, कहा- परीक्षा की गरिमा प्रभावित हुई हैNEET Exam News Update: सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
