NEET Paper Leak: सीबीआई ने पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया, तीनों का लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया गया है
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई से पहले सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीबीआई पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर्स कनेक्शन तक पहुंची गई. CBI ने पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है. सीबीआई तीनों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.
पटना AIIMS के ये तीनों डॉक्टर 2021 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स रहे हैं. सीबीआई ने इन तीनों डॉक्टरों का कमरा भी सील कर दिया है. इनका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. CBI ने NEET पेपर लीक वाले से लेकर उससे सेटिंग वाले अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का पूरा नेटवर्क जोड़ा है. पेपर ले जाने वाले ट्रक से पर्चा उड़ाने वाले पंकज को CBI दबोच चुकी है. उसका ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से कनेक्शन मिल चुका है. हजारीबाग के इस स्कूल से पेपर संजीव मुखिया तक पहुंचा. संजीव मुखिया से पेपर रॉकी तक पहुंचा. रॉकी ने सॉल्वर्स के जरिए पेपर सॉल्व कराया. इसी कनेक्शन में पटना एम्स के तीनों डॉक्टरों को CBI ने हिरासत में लिया है. सीबीआई तीनों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. ये तीनों डॉक्टर 2021 बैच के मेडिकल छात्र हैं. CBI ने इन तीनों डॉक्टरों का कमरा सील कर दिया है. इनका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में विवादों से घिरी नीट-यूजी 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर गुरुवार यानि आज सुनवाई होगी. सीजेआई चंद्रचूड, जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस मनोज की पीठ 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है. इससे पहले पीठ ने 11 जुलाई को परीक्षा रद्द करने के साथ दोबारा परीक्षा कराने व याचिकाओं पर सुनवाई 18 तक के लिए स्थगित कर दी थी. बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एक अतिरिक्त हलफनामा दायर किया गया. इसमें केंद्र ने कहा कि नीट-यूजी के रिजल्ट का डेटा विश्लेषण आईआईटी-मद्रास की ओर से किया गया था. इसमें पाया गया कि न तो सामूहिक कदाचार का कोई संकेत था और न ही उम्मीदवारों का कोई स्थनीय समूह था, जिससे लाभ हुआ और असामान्य रूप से उच्च अंक प्राप्त हुए. सरकार का यह दावा है कि शीर्ष अदालत की ओर से 8 जुलाई को की गई टिप्पणियों के तहत सामने आया है. केंद्र के अनुसार, अगर परीक्षा आयोजित करने में बड़े पैमान पर कदाचार हुआ है तो अदालत दोबारा परीक्षा का आदेश दे सकती है. देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर, News Nation के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.whatsapp.com/channel/0029VaeXoBTLCoWwhEBhYE10
NEET Paper Leak 2024 NEET Paper Leak News Neet Paper Leak Row NEET Paper Leak Details Neet Paper Leak Case Newsnation न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET Paper Leak: आरोपी संजीव मुखिया को राहत क्यों? नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस पर उठे सवालNEET Paper Leak Case: 6 मई को संजीव मुखिया ने खुद को बीमार बताकर अस्पताल में एडमिट होने का नाटक किया और रॉकी पटना से फरार हो गया.
Read more »
NEET Paper Leak: Prayagraj में पेपर सॉल्वर को दिए 4 लाख, CBI और Bihar Police की जांच में कई खुलासे।NEET Paper Leak: Prayagraj में पेपर सॉल्वर को दिए 4 लाख, CBI और Bihar Police की जांच में कई खुलासे।
Read more »
NEET मामले पर CJI की बेंच की दूसरी सुनवाई आज: 8 जुलाई को NTA, CBI, केन्द्र सरकार और स्टूडेंट्स से मांगे थ...NEET Paper Leak Case LIVE Update; CJI DY Chandrachud | Supreme Court - NTA CBI Paper Leak Update in NEET 2024 Case
Read more »
NEET Paper Leak Case में अब 18 July को होगी सुनवाई, CBI ने दाखिल की ReportNEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अब अगली सुनवाई 18 जुलाई को करेगा. अब 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट इसपर बड़ा फैसला सुना सकता है. आपको बता दें कि इस मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम मचा था. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने दूसरी सुनवाई होनी है. इससे पहले CJI की बेंच ने 8 जुलाई को मामले की पहली सुनवाई की थी.
Read more »
NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड से रॉकी गिरफ्तारनीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी रॉकी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसे पटना कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सीबीआई को रॉकी की 10 दिनों की रिमांड दी है.
Read more »
NEET UG 2024: CBI को मिली बड़ी सफलता NTA के ट्रंक से पेपर चुराने वाला गिरफ्तारNEET UG 2024: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पटना से पेपर लीक के मुख्य आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
