NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नीट पीजी परीक्षा 03 अगस्त 2025 को सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
नई दिल्ली . नीट पीजी 2025 परीक्षा 03 अगस्त 2025 को होगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, मेडिकल प्रवेश परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. NBEMS ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए 03 अगस्त 2025 की तारीख फाइनल कर दी है.
पहले यह परीक्षा 15 जून 2025 को होनी थी. नीट पीजी परीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. उसी की सुनवाई में तय हुआ था कि नीट पीजी परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. आज की सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि सिंगल शिफ्ट में परीक्षा कराने की वजह से नीट पीजी 2025 एग्जाम डेट को आगे बढ़ाना पड़ रहा है . यही मांग आवेदन में भी की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई का आवेदन मंजूर कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘हम इस बात से संतुष्ट हैं कि 3 अगस्त को परीक्षा आयोजित करने की याचिका और बताए गए कारण सही हैं.’ नीट पीजी के लिए कुल 2.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. नीट पीजी पोस्टपोन क्यों हुई? नीट पीजी परीक्षा पहले 15 जून 2025 को होनी थी. लेकिन 30 मई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा को सिंगल शिफ्ट में कराने का आदेश दिया. नीट पीजी के 2.5 लाख उम्मीदवारों की परीक्षा लगभग 450 केंद्रों पर होनी थी. लेकिन एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करवाने के लिए कम से कम 500 केंद्रों की जरूरत है. केंद्रों की पहचान करने, सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करने और छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की अनुमति देने में समय लगेगा. इसीलिए नीट पीजी को पोस्टपोन किया गया था. यह भी पढे़ं- NEET PG रद्द क्यों हुई? परेशान हैं लाखों MBBS स्टूडेंट्स, क्या पड़ेगा असर? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ? वकील- नीट पीजी 2025 को सिंगल शिफ्ट में कराने की वजह से डेट को आगे बढ़ाना पड़ रहा है. यही मांग हमने आवेदन में की है. सुप्रीम कोर्ट- आपको इतना समय क्यों लग रहा है? एनबीई के वकील- मैं स्पष्ट करता हूं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बहुत ज्यादा समय है. पूरा प्रोसेस डिले हो गया. कुल उम्मीदवार 2.5 लाख हैं. लगभग 450 केंद्र थे. चूंकि हमें एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करनी है, इसलिए हमें कम से कम 500 केंद्रों की आवश्यकता है. केंद्रों की पहचान करने, सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करने और छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की अनुमति देने में समय लगेगा. जस्टिस पीके मिश्रा- लेकिन आपको 3 अगस्त तक का समय चाहिए? इतना समय क्यों? जस्टिस मसीह- आपने प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है. आदेश 30 मई को पारित हुआ था. उसके बाद आपने क्या किया? इससे देरी हो रही है. आपको दो महीने क्यों चाहिए? वकील- हमें केंद्रों की संख्या दोगुनी करनी होगी. फिर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र सुरक्षित हों, इसमें समय लगेगा. उसके बाद उम्मीदवारों को केंद्रों के बारे में सूचित भी करना होगा. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा को 03 अगस्त 2025 को आयोजित करने की मंजूरी दे दी. यह भी पढ़ें- विदेश से MBBS के बाद डॉक्टर कैसे बनें? जान लें सभी नियम, नहीं होगी परेशानी
NEET PG 2025 NEET PG 2025 Date NEET PG 2025 Exam Date नीट पीजी 2025 नीट पीजी परीक्षा नीट पीजी परीक्षा डेट नीट पीजी परीक्षा तिथि
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: NEET-PG 2025 अब एक ही शिफ्ट में, दो शिफ्ट को बताया मनमाना!NEET-PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025 की परीक्षा एक ही शिफ्ट में करवाने का निर्देश दिया, NBE के दो शिफ्ट के फैसले को खारिज किया.
Read more »
NEET PG 2025 : टल गई नीट पीजी परीक्षा, 15 जून को नहीं होगी आयोजितNEET PG 2025 : नीट पीजी 2025 परीक्षा अब 15 जून को नहीं होगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS)ने परीक्षा टाल दी है. बोर्ड ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराने के आदेश के बाद लिया है.
Read more »
NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा रद्द क्यों हुई? परेशान हैं लाखों MBBS स्टूडेंट्स, क्या पड़ेगा असर?NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 परीक्षा रद्द हो गई है. 15 जून 2025 को शेड्यूल्ड नीट पीजी परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है. NBEMS ने नीट पीजी की नई तारीख नहीं बताई है. नीट पीजी 2025 रद्द होने से स्टूडेंट्स स्ट्रेस में हैं. हालांकि, जिन उम्मीदवारों की तैयारी पूरी नहीं हो पाई थी, उनके लिए यह गोल्डन टाइम है.
Read more »
NEET PG 2025: परीक्षा की नई तारीख 3 अगस्त प्रस्तावित, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजारNEET PG 2025: New exam date proposed for August 3, awaiting Supreme Court decision, परीक्षा की नई तारीख 3 अगस्त प्रस्तावित, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, 3 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षासुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, 3 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा
Read more »
NEET परीक्षा 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में होगी, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरीसुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) को शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुरूप तीन अगस्त को एक पाली में नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी।
Read more »
