NEET PG 2024 परीक्षा 185 शहरों में, NBEMS ने दिया एग्जाम सिटी चुनने का मौका, ‘पहले आओ पहले पाओ’ से होगा आवंटन

Neet Pg 2024 Exam City News

NEET PG 2024 परीक्षा 185 शहरों में, NBEMS ने दिया एग्जाम सिटी चुनने का मौका, ‘पहले आओ पहले पाओ’ से होगा आवंटन
Neet Pg Exam City 2024Nbems Neet Pg 2024Natboard

मेडिकल पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड NBEMS द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पीजी 2024 के लिए 185 शहर NEET PG 2024 Exam City निर्धारित किए गए हैं। इनमें से अपने पसंद के परीक्षा शहर चुनने का मौका उम्मीदवारों को दिया है। उम्मीदवार इन में से अपने पसंद के 4 शहर...

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NEET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किए कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने देश भर के मेडिकल कॉलेजों में संचालित होने वाले पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर के डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पीजी 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बनाए गए परीक्षा शहरों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 18 जुलाई को जारी सूची के मुताबिक परीक्षा का आयोजन देश के 185 शहरों में किया जाएगा। NEET PG 2024 Exam City: NBEMS ने दिया एग्जाम सिटी चुनने का मौका NBEMS ने NEET PG 2024 के लिए परीक्षा शहरों की सूची जारी करने के साथ ही साथ इनमें से अपने पसंद के परीक्षा शहर चुनने का मौका पंजीकृत उम्मीदवारों को दिया है। उम्मीदवार इन 185 शहरों में से अपने पसंद के 4 शहर का चुनाव कर सकते हैं और बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को इन्हीं 4 चुने गए शहरों में से किसी एक का आवंटन उम्मीदवार को किया जा सकता है। यह भी पढ़ें - NEET PG 2024 Date: 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होगी नीट पीजी परीक्षा, NBEMS ने जारी की अधिसूचना NEET PG 2024 में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों को अपने पसंद के परीक्षा चुनने के लिए NBSEMS की आधिकारिक वेबसाइट, natboard .

edu.in पर विजिट करना होगा और फिर NEET PG परीक्षा सेक्शन में जाना होगा, जहां पर होम पेज पर लेटेस्ट सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार सम्बन्धित पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपने पसंद के परीक्षा शहरों का चुनाव कर सकेंगे। NEET PG 2024 एग्जाम सिटी सेलेक्शन लिंक NEET PG 2024 Exam City: ‘पहले आओ पहले पाओ’ से होगा आवंटन उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS की अधिसूचना के मुताबिक उन्हें अपने चुने गए 4 परीक्षा शहरों में से किसी एक का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी शहर में निर्धारित उम्मीदवारों की संख्या पूरी हो जाती है तो किसी अन्य शहर में केंद्र का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 22 जुलाई का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द परीक्षा शहर का चुनाव कर लेना चाहिए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Neet Pg Exam City 2024 Nbems Neet Pg 2024 Natboard Edu In नीट पीजी 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा कल, एग्जाम से पहले पढ़ लें गाइडलाइनNEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा कल, एग्जाम से पहले पढ़ लें गाइडलाइननीट पीजी परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. वे दिशानिर्देश का पालन करें.
Read more »

10 दिनों में कैंसिल होने वाला चौथा एग्जाम है NEET-PG: 2 दिन पहले दी गई थी नकली क्वेश्चन पेपर के झांसे में न...10 दिनों में कैंसिल होने वाला चौथा एग्जाम है NEET-PG: 2 दिन पहले दी गई थी नकली क्वेश्चन पेपर के झांसे में न...केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 जून को NEET PG एग्जाम पोस्टपोन कर दिया। ये एग्जाम 23 जून को होना था।NEET PG एग्जाम NEET PG पिछले 10 दिनों में कैंसिल या पोस्टपोन होने वाला चौथा बड़ा एग्जाम है। 9 दिनों में NTA की तीन बड़ी परीक्षाएं-NEET PG 2024 examination Postponed - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 जून को NEET PG एग्जाम पोस्टपोन कर दिया। ये...
Read more »

NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा की मॉनिटरिंग करेगा गृह मंत्रालय, परीक्षा से महज दो घंटे पहले तैयार होगा प्रश्न पत्रNEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा की मॉनिटरिंग करेगा गृह मंत्रालय, परीक्षा से महज दो घंटे पहले तैयार होगा प्रश्न पत्रNEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा की मॉनिटरिंग करेगा गृह मंत्रालय, परीक्षा से महज दो घंटे पहले तैयार होगा प्रश्न पत्र
Read more »

NEET PG 2024 परीक्षा की नई डेट सामने आई, बीते माह एग्जाम किया गया था स्थगितNEET PG 2024 परीक्षा की नई डेट सामने आई, बीते माह एग्जाम किया गया था स्थगितNEET PG 2024 परीक्षा का आयोजन 23 जून को होना था, मगर इसे एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया
Read more »

NEET PG 2024 Exam: नीट पीजी परीक्षा की नई डेटशीट जारी, दो शिफ्ट में होगा एग्जामNEET PG 2024 Exam: नीट पीजी परीक्षा की नई डेटशीट जारी, दो शिफ्ट में होगा एग्जामNEET PG 2024 New Exam Date: NBEMS ने नीट पीजी 2024 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक natboard.edu.in के माध्यम से नई डेटशीट चेक कर सकते हैं.
Read more »

NBEMS ने जारी की NEET PG 2024 परीक्षा की नई तारीख, 11 अगस्त को दो शिफ्टों में होंगे ExamNBEMS ने जारी की NEET PG 2024 परीक्षा की नई तारीख, 11 अगस्त को दो शिफ्टों में होंगे ExamNEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के अनुसार, NEET PG 2024 की परीक्षा अब 11 अगस्त को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 04:47:11