धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा के साथ-साथ यूजीसी नेट परीक्षा के रद्द होने और विपक्ष की ओर से मामले में आरोपों पर भी जवाब दिया।
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रधान ने नीट परीक्षा के साथ-साथ यूजीसी नेट परीक्षा के रद्द होने और विपक्ष की ओर से मामले में आरोपों पर भी जवाब दिए। 'पारदर्शिता से समझौता नहीं होने देंगे' उन्होंने कहा, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शिता के साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे। विद्यार्थियों का हित हमारी प्राथमिकता है। किसी भी कीमत पर उसके साथ समझौता नहीं होगा। नीट परीक्षा के संबंध में हम बिहार सरकार से लगातार संपर्क में हैं। पटना से हमारे पास कुछ जानकारी भी आ रही है। आज भी कुछ चर्चा हुई है। पटना पुलिस उस विस्तृत रिपोर्ट की तह तक जा रही है। उनके पास भी कुछ जानकारी आई है। विस्तृत रिपोर्ट वे जल्द ही भारत सरकार को भेजेंगे। 'दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे' शिक्षा मंत्री ने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पुख्ता जानकारी आने पर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनटीए हो या एनटीए में कोई भी व्यक्ति हो, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 'उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी सरकार' प्रधान ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यार्थियों के भविष्य को दी जाएगी। मैं आपको यह भी सूचित करना चाहूंगा कि सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करने जा रही है। एनटीए के ढांचे, एनटीए की कार्यप्रणाली, परीक्षा की प्रक्रिया, पारदर्शिता और डाटा सिक्योरिटी में सुधार करने के लिए इस समिति की सिफारिशें अपेक्षित रहेगी। हम त्रुटिरहित परीक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार 2024 में पहली बार सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम को लेकर आई है। 'संवेदनशील मुद्दे पर अफवाह न फैलाएं' उन्होंने कहा, विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी तरह की अफवाह न फैलाई जाए। सारी चीजों को राजनीति के नजरिए से न देखा जाए। मैं सभी से सहयोग की कामना करता हूं। 'डार्कनेट से लीक हुआ यूजीसी-नेट का प्रश्न-पत्र' जूनियर रिसर्च फेलो, सहायक प्रोफेसर और पीएचडी छात्रों के चयन के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर प्रधान ने कहा कि परीक्षा का पेपर डार्कनेट पर लीक हो गया था। उन्होंने कहा, “हमें अपनी व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए और सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।” 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी नीट-यूजी परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक 2024 पांच मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसके नतीजे 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा किए जाने के कारण नतीजे चार जून को घोषित किए गए। इस परीक्षा में 67 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत प्राप्त किए जो एनटीए के इतिहास में अप्रत्याशित है। इनमें हरियाणा के फरीदाबाद के एक केंद्र के छह छात्रों का नाम भी शामिल है, जिससे अनियमितताओं का संदेह पैदा होता है। आरोप लगाया गया है कि कृपांक की वजह से 67 छात्रों को शीर्ष रैंक मिली है। नीट-यूजी परीक्षा देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है।.
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रधान ने नीट परीक्षा के साथ-साथ यूजीसी नेट परीक्षा के रद्द होने और विपक्ष की ओर से मामले में आरोपों पर भी जवाब दिए। 'पारदर्शिता से समझौता नहीं होने देंगे' उन्होंने कहा, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शिता के साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे। विद्यार्थियों का हित हमारी प्राथमिकता है। किसी भी कीमत पर उसके साथ समझौता नहीं होगा। नीट परीक्षा के संबंध में हम बिहार सरकार से लगातार संपर्क में हैं। पटना से हमारे पास कुछ जानकारी भी आ रही है। आज भी कुछ चर्चा हुई है। पटना पुलिस उस विस्तृत रिपोर्ट की तह तक जा रही है। उनके पास भी कुछ जानकारी आई है। विस्तृत रिपोर्ट वे जल्द ही भारत सरकार को भेजेंगे। 'दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे' शिक्षा मंत्री ने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पुख्ता जानकारी आने पर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनटीए हो या एनटीए में कोई भी व्यक्ति हो, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 'उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी सरकार' प्रधान ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यार्थियों के भविष्य को दी जाएगी। मैं आपको यह भी सूचित करना चाहूंगा कि सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करने जा रही है। एनटीए के ढांचे, एनटीए की कार्यप्रणाली, परीक्षा की प्रक्रिया, पारदर्शिता और डाटा सिक्योरिटी में सुधार करने के लिए इस समिति की सिफारिशें अपेक्षित रहेगी। हम त्रुटिरहित परीक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार 2024 में पहली बार सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम को लेकर आई है। 'संवेदनशील मुद्दे पर अफवाह न फैलाएं' उन्होंने कहा, विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी तरह की अफवाह न फैलाई जाए। सारी चीजों को राजनीति के नजरिए से न देखा जाए। मैं सभी से सहयोग की कामना करता हूं। 'डार्कनेट से लीक हुआ यूजीसी-नेट का प्रश्न-पत्र' जूनियर रिसर्च फेलो, सहायक प्रोफेसर और पीएचडी छात्रों के चयन के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर प्रधान ने कहा कि परीक्षा का पेपर डार्कनेट पर लीक हो गया था। उन्होंने कहा, “हमें अपनी व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए और सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।” 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी नीट-यूजी परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक 2024 पांच मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसके नतीजे 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा किए जाने के कारण नतीजे चार जून को घोषित किए गए। इस परीक्षा में 67 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत प्राप्त किए जो एनटीए के इतिहास में अप्रत्याशित है। इनमें हरियाणा के फरीदाबाद के एक केंद्र के छह छात्रों का नाम भी शामिल है, जिससे अनियमितताओं का संदेह पैदा होता है। आरोप लगाया गया है कि कृपांक की वजह से 67 छात्रों को शीर्ष रैंक मिली है। नीट-यूजी परीक्षा देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है।
Dharmendra Pradhan Flaws Neet Exams Ugc Net News And Updates News In Hindi India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, जानें क्या कहाNEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रिएक्शन आया सामने, जिम्मेदारों को लेकर कही बड़ी बात.
Read more »
NEET 2024: अब हुआ पब्लिक एग्जाम एक्ट का जिक्र, जानिए नीट पर क्या बोले शिक्षा मंत्रीNEET News Today in Hindi: नीट यूजी 2024 पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और NTA का रुख सामने आ चुका है। लेकिन, अब नीट पर सरकार का क्या कहना है? सेंट्रल एजुकेशन मिनिस्टर Dharmendra Pradhan ने नीट को लेकर काफी लंबा चौड़ा बयान दिया है। इस खबर में आप खुद पढ़कर समझ सकते हैं की NEET 2024 मामले पर सरकार का पक्ष क्या...
Read more »
शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: UGC-NET परीक्षा रद्द करने का एलान, CBI जांच कराने की घोषणाशिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: UGC-NET परीक्षा रद्द करने का एलान, CBI जांच कराने की घोषणा
Read more »
'मोदी सरकार म्हणजे पेपर लीक सरकार' UGC-NET परीक्षा रद्द होताच काँग्रेसचा घणाघातUGC-NET June 2024 examination cancelled: NEET परीक्षेनंतर आता नेट परीक्षेच्या विश्वासार्हतेवरही प्रश्न उपस्थित केले असून गैरप्रकाराच्या तक्रारीनंतर ही परीक्षा रद्द करण्याचे निर्देश देण्यात आले आहेत.
Read more »
NEET और UGC-NET पेपर लीक मामले पर Rahul Gandhi आक्रामक, कहा- संसद में उठाएंगे मुद्दाRahul Gandhi PC: NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी आज आक्रामक दिखे और उन्होंने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
NEET Case: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या बोलेधर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा के साथ-साथ यूजीसी नेट परीक्षा के रद्द होने और विपक्ष की ओर से मामले में आरोपों पर भी जवाब दिया।
Read more »
