NEET 2024 परीक्षा में लेना है भाग तो इन कपड़ों को पहनकर मत जाएं
नई दिल्ली: NEET 2024 Dress Code And Instructions: नीट परीक्षा का आयोजन रविवार, 5 मई को किया जाना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET या neet.ntaonline.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए ने नीट परीक्षा के लिए एग्जाम गाइडलाइन्स और ड्रेस कोड भी जारी किया है, जिसे नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए जान लेना बेहद जरूरी है. जो भी छात्र और छात्राएं नीट ड्रेस को फॉलो नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा. एजेंसी ने नीट 2024 ड्रेस कोड लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग जारी किया है. नीट यूजी परीक्षा में एक तरफ लड़कों को आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट और सिलपर पहनकर जाना होगा. वहीं लड़कियों को एक्सेसरीज़ और गहनों को ना कहने के साथ हल्के कपड़ों के साथ कम हील्स वाली सैंडल, जूतियां पहनकर जाना अनिवार्य है. लड़कियों के लिए कुर्ती पहनने की अनुमति नहीं है. नीट परीक्षा देने जा रहे सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को लेकर जाने की पूरी तरह मनाही है. यह भी पढ़ेंCBSE 10th Result 2024: इस तारीख को घोषित होने जा रहा है सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट ! लेटेस्ट अपडेट यहां नीट ड्रेस कोड लड़कों के लिए नीट परीक्षा देने जा रहे सभी लड़कों को फुल बाजू की शर्ट या टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, हैवी बूट, स्मार्ट वॉच और भारी भरकम जूते पहनकर जाने की पूरी तरह मनाही है. लड़के हाफ बाजू की शर्ट या टी-शर्ट, ट्राउजर और साधारण पैंट पहनकर परीक्षा में जा सकते हैं. लड़कों को हल्के और साधारण कपड़ों के साथ जेब वाले साधारण पैंट या पतलून पहन सकते हैं. हालांकि उन्हें ज़िप जेब, बड़े बटन, सेक्विन या कढ़ाई वाले भारी कपड़े पहनकर जाने की अनुमति नहीं है. CBSE Class 12 Result 2024: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम इस तारीख को घोषित करेगा, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर लेटेस्ट नीट ड्रेस कोड लड़कियों के लिए नीट परीक्षा देने जा रही सभी लड़कियों को लाइट ड्रेस पहनकर जानी चाहिए. लड़कियों को परीक्षा हॉल में ब्रोच, फूल, बैज या जींस को पहनकर जाने की अनुमति नहीं है. परीक्षा हॉल में लड़कियों को झुमके, अंगूठी, पेंडेंट, हार आदि गहनों को पहनकर नहीं जाना चाहिए. लड़कियां नीट परीक्षा के लिए हल्के रंग की डेनिम पैंट और आधी आस्तीन वाली टी-शर्ट पहन सकती हैं. ध्यान रहे कि शर्ट के बटन का साइट बहुत बड़ा न हो. नीट परीक्षा के लिए महिला उम्मीदवारों को कुर्ती, लेगिंग और पलाज़ो पहन कर आने की अनुमति नहीं है. CBSE 10th Result 2024: इस तारीख को घोषित होने जा रहा है सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट ! लेटेस्ट अपडेट यहां नीट परीक्षा के लिए दिशानिर्देश Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comनीट देश में मेडिकल की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है, जिसमें इस बार 23 लाख उम्मीदवारों से अधिक भाग ले रहे हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. नीट यूजी 2024 परीक्षा इस बार देश के बीतर 557 परीक्षा केंद्रों और बाहर 14 शहरों में आयोजित की जा रही है. नीट परीक्षा देने जा रहे सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर शेड्यूल टाइम से पहले पहुंचना होगा, ताकि परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिकल वेरिफिकेशन हो सके. NEETNEET 2024NEET 2024 admit cardNEET UG admit cardNEET UG 2024 admit cardटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
NEET 2024 NEET 2024 Admit Card NEET UG Admit Card NEET UG 2024 Admit Card NEET Exam 2024 NEET Exam To Be Held On May 5 NEET Admit Card 2024 Nta Neet Admit Card 2024 Nta Neet Nta Neet 2024 Nta Neet Admit Card Nta Neet Ug Neet Ug Admit Card 2024 Release Date Neet Admit Card 2024 Release Date Neet Admit Card 2024 Download Neet Ug Admit Card Download Neet Admit Card Download Neet Ug 2024 Admit Card Download Neet.Ntaonline.In. Neet Ug 2024 Neet.Ntaonline.In. Neet Ug 2024 Admit Card
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्कूल में फेल हुए ये बच्चे, हौसले और कड़ी मेहनत की बदौलत बन गए IAS-IPS ऑफिसरयूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा को पास करना बहुत मुश्किल है.
Read more »
उत्तराखंड की इंटरनेशनल शटलर ने कैसे पकड़ी UPSC की राह, कुहू के IPS बनने की कहानीकौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो...
Read more »
रोहित अगर यशस्वी के साथ वर्ल्ड कप में करेंगे ओपन तो शुभमन गिल की नहीं बनेगी प्लेइंग XI में जगह, जानिए क्यों?टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अगर रोहित शर्मा और यशस्वी पारी की शुरुआत करते हैं तो गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है।
Read more »
Lok Sabha chunav 2024: मतदान के लिए निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो जाना पड़ सकता है घर!Lok Sabha chunav 2024: अगर आप भी मतदान के लिए घर से निकल रहे हैं तो एक बार इस नियम को जान लीजिए नहीं तो आपको घर जाना पड़ सकता है.
Read more »
MHT CET 2024 परीक्षा आज, PCM ग्रुप के लिए दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, सही जवाब देने पर केमिस्ट्री, फिजिक्स में 1 अंक जबकि मैथ में मिलेंगे 2 अंकMHT CET 2024 परीक्षा आज, PCM ग्रुप के लिए दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
Read more »
