NEET फर्जीवाड़े को लेकर 24 लाख बच्चों के सवाल कायम: 1000 किमी दूर का मनचाहा सेंटर कैसे दिया, ग्रेस मार्क्स क...

NEET Paper Leak Case News

NEET फर्जीवाड़े को लेकर 24 लाख बच्चों के सवाल कायम: 1000 किमी दूर का मनचाहा सेंटर कैसे दिया, ग्रेस मार्क्स क...
NEET-UG 2024NEET-UG Results 2024NEET Paper Leak News
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

NEET-UG 2024 Results Controversy Update.

1000 किमी दूर का मनचाहा सेंटर कैसे दिया, ग्रेस मार्क्स किस आधार पर दिएNEET UG 2024 में सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक और इसे लेकर हुए बड़े लेनदेन का है। इसे लेकर देशभर में स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट-यूजी परीक्षा से संदेह के बादल छंट नहीं रहे हैं। NTA भले 1563 छात्रों को ग्रेस अंक देने का फैसला पलटकर दाेबारा परीक्षा करवा रही हो, लेकिन कई मुद्दे हैं, जो NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक और इसे लेकर हुए बड़े लेनदेन का है। NTA और खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री इससे इनकार कर चुके हैं, लेकिन बिहार के पटना में पेपर लीक और गुजरात के गोधरा में अभ्यर्थियों को पास कराने के एवज में 10-10 लाख वसूले जाने के सबूत और मनचाहा सेंटर अलॉट होना परीक्षा में गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बीच, NTA अब तक बिहार और गुजरात पुलिस को नीट का मूल प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं करवा पाया है। बिहार की जांच एजेंसी EOU के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि NTA ने जांच के लिए सबसे जरूरी मूल प्रश्न पत्र नहीं भेजे हैं। इस वजह से जले हुए टुकड़ों का मिलान नहीं कर पाए हैं। वहीं गुजरात पुलिस की भी NTA से यही शिकायत है। पंचमहाल पुलिस के मुताबिक मई से अब तक NTA ने सहयोग नहीं किया। पुलिस टीम शुक्रवार को दिल्ली पहुंची है। NTA ने 16 में से बिहार, झारखंड, ओडिशा के 10 छात्रों का भी ब्योरा गुजरात पुलिस से साझा नहीं किया है, जो 1000 किमी दूर मनचाहे सेंटर पर परीक्षा देकर नीट पास करने के हिस्सेदार थे।ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड के 16 छात्रों को गुजरात के गोधरा में जय जलाराम स्कूल का मनचाहा सेंटर कैसे मिला, जबकि उनके राज्यों में सेंटर थे? नियम है कि छात्र 100-150 किमी दूर तक केंद्र चुन सकते हैं, जबकि यहां दूरी 1000 किमी से अधिक है? पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 2.

30 करोड़ के 16 चेक बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी तुषार भट्‌ट ने कबूल किया है कि दूसरे राज्यों के 16 छात्रों से नीट परीक्षा पास कराने के लिए 10-10 लाख रुपए लिए थे।पटना में जेल भेजे गए चार अभ्यर्थियों यह कबूल कर चुके हैं कि उन्हें नीट परीक्षा से चार घंटे पहले प्रश्नपत्र और उत्तर मिल गया था। इसका प्रिंट आउट लिया गया और 5 मई को सुबह 10 बजे रटाना शुरू किया गया। पुलिस ने यहीं से जले प्रश्न पत्र और एक ही बुकलेट नंबर 6136488 की तीन कॉपी बरामद की है। पुलिस पेपर लीक का केस दर्ज कर चुकी है। पर्चा आउट नहीं हुआ तो माफिया तक कैसे पहुंचा? माफिया ने पुलिस की रेड से पहले प्रश्नपत्रों को क्यों जला दिया?हरियाणा के झज्जर में हरदयाल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अंशु यादव ने कहा कि उनके यहां 504 छात्रों ने परीक्षा दी। किसी का एक मिनट बर्बाद नहीं हुआ। सवाल उठता है कि इन छात्रों को किस आधार पर समय बर्बाद होने के ग्रेस अंक दिए? अब ग्रेस अंक वापस लिए तो परीक्षा के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा?एनटीए ने समय खराब होने के चलते 1563 छात्रों को अलग -अलग ग्रेस अंक दिए। क्या इसके लिए एनटीए की गवर्निंग बॉडी से मंजूरी ली गई थी? किस अधिकारी के फैसले पर क्लैट में समय खराब होने के बदले ग्रेस अंक के फॉर्मूले को नीट में अपनाया गया? जबकि क्लैट ऑनलाइन तो नीट ऑफलाइन हुई थी।एनटीए ने नीट की आवेदन तारीख एक हफ्ते के विस्तार के बाद 16 मार्च को बंद कर दी थी। फिर अचानक 9 अप्रैल को एक दिन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो क्यों खोली गई? इस 24 घंटे में जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, उनमें से कितने छात्र क्वालिफाई हुए? क्या इनमें से कुछ टॉप रैंकर भी बने?सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को अपना जवाब देने के लिए अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई दी है और नीट की काउंसिलिंग 6 जुलाई से शुरू हो रही है। अगर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा के खिलाफ फैसला दिया या इस पर रोक लगाने का मुद्दा उठा तो काउंसिलिंग का क्या होगा?पद संभालते ही नीट मामले में एनटीए को क्लीन चिट देने के 24 घंटे के भीतर ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा एजेंसी की जवाबदेही तय करने और दोषी अधिकािरयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का बयान देकर हैरानी में डाल दिया है। शिक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने किस आधार पर एनटीए को क्लीन चिट दी थी और एक दिन में ही किस जांच के आधार पर एजेंसी को कठघरे में खड़ा कर दिया।इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे को लेकर याचिकाओं का अंबार लग गया है। अब तक देश के न्यायालयों में नीट परीक्षा को लेकर कम से कम 41 याचिकाएं लगाई गई हैं। नीट 2024 में पेपर लीक के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच की मांग वाली तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी किया है। जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने एनटीए को 2 सप्ताह में जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने इन याचिकाओं को पूर्व में दायर याचिकाओं के साथ टैग करने का निर्देश भी दिया। अब सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

NEET-UG 2024 NEET-UG Results 2024 NEET Paper Leak News NEET 2024 Paper NEET Controversy In 2024? NEET-UG 2024 Results Controversy NEET Scandal NEET Paper Leak Scandal Supreme Court

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NEET Result 2024: कैसे मिले ग्रेस मार्क्स, इतने टॉपर्स का क्या है मामला, NTA ने दिया हर सवाल का जवाबNEET Result 2024: कैसे मिले ग्रेस मार्क्स, इतने टॉपर्स का क्या है मामला, NTA ने दिया हर सवाल का जवाबNEET Result 2024: कैसे मिले ग्रेस मार्क्स, इतने टॉपर्स का क्या है मामला, NTA ने दिया हर सवाल का जवाब
Read more »

NEET पर बड़ा फैसलाः NTA ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- ग्रेस मार्क्स रद्द, 1563 छात्रों को दोबारा एग्जाम का मिलेगा ऑप्शनNEET पर बड़ा फैसलाः NTA ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- ग्रेस मार्क्स रद्द, 1563 छात्रों को दोबारा एग्जाम का मिलेगा ऑप्शनNEET में ग्रेस मार्किंग को लेकर NTA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जिन 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं, उनको दोबारा परीक्षा का विकल्प दिया जा रहा है. जो छात्र दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते उन्हें बिना ग्रेस मार्क्स के उनके ओरिजनल मार्क्स दिए जाएंगे.
Read more »

NEET Exam 2024: NTA ने SC में कहा- ग्रेस मार्क रद्द, 1563 छात्र दोबारा देंगे एग्जामNEET Exam 2024: NTA ने SC में कहा- ग्रेस मार्क रद्द, 1563 छात्र दोबारा देंगे एग्जामग्रेस मार्किंग को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जिन 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिया गया है उनको दोबारा परीक्षा का विकल्प दिया जा रहा है, जो छात्र दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते उन्हें बिना ग्रेस मार्क्स के उनका ओरिजनल मार्क्स दिया जाएगा.
Read more »

DNA: NEET पर इन सवालों का जवाब कौन देगा?DNA: NEET पर इन सवालों का जवाब कौन देगा?NEET Exam में 1563 छात्रों को मिले ग्रेस मार्क्स को रद्द कर दिया है. ग्रेस मार्क्स मिले छात्रों का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

नीट परीक्षा: ग्रेस मार्क्स रद्द, 1563 बच्चों के लिए 23 जून को फिर टेस्ट लेगा एनटीएनीट परीक्षा: ग्रेस मार्क्स रद्द, 1563 बच्चों के लिए 23 जून को फिर टेस्ट लेगा एनटीएदेश के मेडिकल कोर्सेज़ में दाखिले के लिए नीट परीक्षा का आयोजन करने वाली सरकारी एजेंसी एनटीए ने कहा है कि विद्यार्थियों को दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए गए हैं.
Read more »

NEET Exam Scam: Supreme Court में NEET का केस, Students को इंसाफ़ का इंतज़ारNEET Exam Scam: Supreme Court में NEET का केस, Students को इंसाफ़ का इंतज़ारDharmendra Pradhan On NEET Exam: एक परीक्षा जिसे लेकर दावा था कि एक एजेंसी अगर आयोजन करे तो पारदर्शिता रहेगी..लेकिन इस परीक्षा के नतीजों ने पारदर्शिता पर ही बड़ा सवाल उठा दिया..ग्रेस मार्क्स और कई सारे टॉपरों ने इस परीक्षा का आयोजन करवाने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सवालों के घेरे में ला दिया है..बेशक ग्रेस मार्क्स को हटाने का फ़ैसला हुआ है..
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:03:59