NDA सरकार वापस आ रही है...NDTV से बोले सियासत के चाणक्य प्रशांत किशोर

Prashant Kishor News

NDA सरकार वापस आ रही है...NDTV से बोले सियासत के चाणक्य प्रशांत किशोर
Loksabha ElectionsPrashant Kishor InterviewPK
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 63%

NDTV पर प्रशांत किशोर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भारतीय राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने NDTV के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि चार जून को चुनाव का नतीजा क्या होगा ये तो भविष्य ही बताएगा.

हालांकि उनको लगता है कि NDA सराकर की वापसी होने जा रही है. प्रशांत किशोर ने कहा,"ऐसा लगता है कि पीएम मोदी 4 जून को 2019 की तरह ही या उससे थोड़ा बेहतर आंकड़ों के साथ सत्ता में लौटेंगे." पूर्व और दक्षिण में बीजेपी का वोट शेयर और सीटें दोनों ही बढ़ती दिख रही हैं. इन क्षेत्रों में सीटें बढ़ने के साथ ही बीजेपी का वोट शेयर भी बढ़ सकता है.दक्षिण-पूर्व में बीजेपी को 15-20 सीटों का फायदा हो सकता है. पश्चिम-उत्तर में भी बीजेपी को नुकसान होता नहीं दिख रहा है. कौन हैं प्रशांत किशोर?यह भी पढ़ेंराजनीतिक जगत में प्रशांत किशोर कोई नया नाम नहीं हैं, वह एक जाना पहचाना चेहरा हैं. पीके के नाम से फेमस प्रशांत किशोर एक जाने माने राजनीतिक रणनीतिकार हैं, जो कि अब तक कई दलों के लिए काम कर चुके हैं. लेकिन वह साल 2014 में बीजेपी के लिए ब्रांडिंग कर चर्चा में आए थे. जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तो प्रशांत किशोर भी लोगों के बीच जाने-पहचाने जाने लगे. बीजेपी के चाय पर चर्चा, रन फॉर यूनिटी, मंथन जैसे कैंपेन का श्रेय प्रशांत किशोर को ही जाता है. वह पीएम मोदी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, जगन मोहन रेड्डी को सत्ता के सिंहासन पर बैठाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. UN में करीब 8 साल तक किया काम प्रशांत किशोर बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं. उनका जन्म 20 मार्च 1977 को रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ था. बाद में उनका परिवार बक्सर में आकर बस गया. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ा-लिखाई बक्सर से ही की. बाद में वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए हैदराबाद चले गए. इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद पीके संयुक्त राष्ट्र के एक हेल्थ प्रोग्राम से जुड़ गए. यूएन में काम करने के दौरान ही उनकी पहली पोस्टंग आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुई थी. इसके बाद उनको पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के लिए राबड़ी देवी सरकार के समय बिहार भेज दिया गया. इसके बाद प्रशांत किशोर ने UN मुख्यालय में भी सेवाएं दीं. इसी दौरान उनको चाड में डिवीजन हेड की पोजिशन मिली. उन्होंने यहां पर चार साल तक बाद किया. 2014 में बीजेपी के लिए बनाई चुनावी रणनीतिसंयुक्त राष्ट्र में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में काम करने के बाद प्रशांत किशोर ने भारतीय राजनीति में कदम रखा. साल 2011 में वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम से जुड़े साल 2023 में पीके ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी यानी कि I-PAC बनाई. साल 2014 में पीके ने सिटीजन फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस बनाई. इसको देश की पहली राजनीतिक एक्शन कमेटी माना जाता है. सक्रिय राजनीति में नहीं चला PK का सिक्काListen to the latest songs, only on JioSaavn.comप्रशांत किशोर ने सक्रिय राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत जेडीयू के साथ की थी. महज दो साल में उनका मोह भंग हो गया और उन्होंने JDU के उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया. इसके बाद भी वह चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम करते रहे. बिहार की राजनीति को नई दिशा देने के हक में उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान की भी शुरुआत की थी. Prashant Kishorloksabha electionsprashant kishor interviewPKSanjay Pugliaटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Loksabha Elections Prashant Kishor Interview PK Sanjay Puglia प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर का इंटरव्यू

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haryana: अल्पमत में सरकार, BJP ने संकट को नकारा, दावा- 47 MLAs का समर्थन, जानें अविश्वास प्रस्ताव लाने के नियमHaryana: अल्पमत में सरकार, BJP ने संकट को नकारा, दावा- 47 MLAs का समर्थन, जानें अविश्वास प्रस्ताव लाने के नियमतीन निर्दलीय विधायकों ने प्रदेश सरकार से समर्थन वापस लिया है। इससे सरकार अल्पमत में आ गई है। पर सरकार का दावा है कि सरकार खतरे में नहीं है।
Read more »

अपने इस फैसले से पछता रही कांग्रेस, अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणितHaryana Government: तीन निर्दलीय विधायकों के हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है।
Read more »

हरियाणा में बीजेपी की नायब सिंह सैनी सरकार कितनी मुश्किल में?हरियाणा में बीजेपी की नायब सिंह सैनी सरकार कितनी मुश्किल में?तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मुश्किलों में घिरती हुई नज़र आ रही है.
Read more »

धनजंय सिंह: पत्नी के चुनाव से पीछे हटने की वजह अब आई सामने! सियासी गलियारों में ईडी को लेकर ये चर्चाधनजंय सिंह: पत्नी के चुनाव से पीछे हटने की वजह अब आई सामने! सियासी गलियारों में ईडी को लेकर ये चर्चाधनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने जौनपुर से अपने पर्चा वापस ले लिया था। अब इसकी वजह सामने आ रही है। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
Read more »

हर एक वोट जरूरी है... दूर दराज इलाकों में भी मतदाताओं में दिखा गजब उत्साह, तस्वीरें देखिएहर एक वोट जरूरी है... दूर दराज इलाकों में भी मतदाताओं में दिखा गजब उत्साह, तस्वीरें देखिएआज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से जारी मतदान के दौरान देश के कई हिस्सों से तस्वीरें सामने आ रही हैं।
Read more »

Jhunjhunu News: बढ़े रसायनों के प्रयोग से झुंझुनूं की मिट्टी खो रही सेहत, सरकार की योजनाओं से किसानों को मिली रही मददJhunjhunu News: बढ़े रसायनों के प्रयोग से झुंझुनूं की मिट्टी खो रही सेहत, सरकार की योजनाओं से किसानों को मिली रही मददJhunjhunu News: लगातार बढ़ रहे रसायनों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वर क्षमता कम होती जा रही है .सरकार की योजनाओं से किसानों को मदद मिल रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:31:35