नवंबर के माह को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस माह में भाई दूज छठ पूजा और देवउठनी एकादशी समेत कई व्रत और पर्व पड़ते हैं। नवंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस माह में मनाए जाने वाले पर्व और व्रत November 2024 Festival List के बारे...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में छठ पूजा, भाई दूज और देवउठनी एकादशी समेत सभी पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन पर्व को देशभर में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार नवंबर माह में मनाए जाते हैं। इसके अलावा इस माह में गोपाष्टमी, तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा और उत्पन्ना एकादशी समेत आदि पर्व पड़ रहे हैं, जिनका सभी का विशेष महत्व है, तो ऐसे में चलिए नवंबर के त्योहार और व्रत की डेट के बारे में जानते हैं। नवंबर 2024 व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट 02 नवंबर यानी आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। 03 नवंबर को भाई दूज है। 05 नवंबर को नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत होगी। 06 नवंबर को लाभ पंचमी और खरना है। 07 नवंबर को छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 08 नवंबर को छठ पूजा के चौथे दिन सूर्योदय कोअर्घ्य दिया जाएगा। 09 नवंबर को गोपाष्टमी और दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 10 नवंबर को अक्षय नवमी है। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी व्रत किया जाएगा। 13 नवंबर को प्रदोष व्रत और तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाएगा। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और सत्यनारायण व्रत है। 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024 : छठ पूजा की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, जानें क्या है पर्व की सही तारीख 17 नवंबर को रोहिणी व्रत किया जाएगा। 18 नवंबर को संकष्टी गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। 22 नवंबर को कालभैरव जयंती है। 23 नवंबर को कालाष्टमी है। 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी व्रत है। 28 नवंबर को प्रदोष व्रत है। 29 नवंबर को मासिक शिवरात्रि है। ये है भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, पंचांग के आधार पर इस बार का त्योहार 03 नवंबर 2024, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। देवउठनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 नवंबर को संध्याकाल 04 बजकर 04 मिनट पर होगा। इस प्रकार 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह का पर्व भी मनाया जाएगा। एकादशी व्रत पारण करने का मुहूर्त इस प्रकार है- देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 12 नवंबर को सुबह 06 बजकर 42 मिनट से लेकर 08 बजकर 51 मिनट तक है। छठ पूजा शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 07 नवंबर को देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और 08 नवंबर को देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। अत: 07 नवंबर को संध्याकाल का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 08 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2024: इस साल कब है देवउठनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में छठ पूजा, भाई दूज और देवउठनी एकादशी समेत सभी पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन पर्व को देशभर में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार नवंबर माह में मनाए जाते हैं। इसके अलावा इस माह में गोपाष्टमी, तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा और उत्पन्ना एकादशी समेत आदि पर्व पड़ रहे हैं, जिनका सभी का विशेष महत्व है, तो ऐसे में चलिए नवंबर के त्योहार और व्रत की डेट के बारे में जानते हैं। नवंबर 2024 व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट 02 नवंबर यानी आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। 03 नवंबर को भाई दूज है। 05 नवंबर को नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत होगी। 06 नवंबर को लाभ पंचमी और खरना है। 07 नवंबर को छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 08 नवंबर को छठ पूजा के चौथे दिन सूर्योदय कोअर्घ्य दिया जाएगा। 09 नवंबर को गोपाष्टमी और दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 10 नवंबर को अक्षय नवमी है। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी व्रत किया जाएगा। 13 नवंबर को प्रदोष व्रत और तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाएगा। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और सत्यनारायण व्रत है। 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ पूजा की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, जानें क्या है पर्व की सही तारीख 17 नवंबर को रोहिणी व्रत किया जाएगा। 18 नवंबर को संकष्टी गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। 22 नवंबर को कालभैरव जयंती है। 23 नवंबर को कालाष्टमी है। 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी व्रत है। 28 नवंबर को प्रदोष व्रत है। 29 नवंबर को मासिक शिवरात्रि है। ये है भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, पंचांग के आधार पर इस बार का त्योहार 03 नवंबर 2024, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। देवउठनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 नवंबर को संध्याकाल 04 बजकर 04 मिनट पर होगा। इस प्रकार 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह का पर्व भी मनाया जाएगा। एकादशी व्रत पारण करने का मुहूर्त इस प्रकार है- देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 12 नवंबर को सुबह 06 बजकर 42 मिनट से लेकर 08 बजकर 51 मिनट तक है। छठ पूजा शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 07 नवंबर को देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और 08 नवंबर को देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। अत: 07 नवंबर को संध्याकाल का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 08 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2024: इस साल कब है देवउठनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
November Vrat Ki List 2024 November Festival List 2024 November Fast List 2024 Chhath Puja 2024 Kab Hai Chhath Puja Chhath Puja 2024 Date Devuthani Ekadashi 2024 Date Kab Hai Devuthani Ekadashi Tulsi Vivah 2024 Kab Hai Tulsi Vivah 2024 Utpanna Ekadashi 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dhanteras 2024 : धनतेरस को क्या करते हैं, यहां जानें महत्व और शुभ मुहूर्तWhen is Dhanteras 2024 : आइए जानते हैं इस साल कब है धनतेरस, महत्व और पूजा मुहूर्त,ताकि आप धन के देवता कुबेर और धन्वंतरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सकें.
Read more »
Devuthani Ekadashi 2024: कब है देवउठनी एकादशी, जानें नवंबर और दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्तDevuthani Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार चातुर्मास में शादी नहीं होती. देवशयनी एकादशी से शादी के मंगल कार्य रुक जाते हैं जो देवउठनी एकादशी से फिर से फिर से शुरू हो जाते हैं.
Read more »
Chhath Puja 2024: कब है छठ पूजा, जानें छठी मैया की महिमा और पूजा की परंपराएंChhath Puja 2024: आचार्य मदन मोहन के अनुसार छठ पर्व में सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनकी कृपा पाई जाती है. सूर्य देव अपनी ऊर्जा से हमारे शरीर और मन को मजबूत बनाते हैं.
Read more »
Rama Ekadashi 2024 Upay: दीवाली से पहले रमा एकादशी पर घर ले आएं चीजें, धन से भर जाएगी तिजोरीसनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में रमा एकादशी Rama Ekadashi 2024 Upay और देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। रमा एकादशी कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। वहीं देवउठनी एकादशी शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती...
Read more »
Dev Uthani Ekadashi 2024: 4 महीने बाद भगवान विष्णु जागेंगे चिरनिंद्रा से, तुलसी विवाह के साथ शुरू हो जाएंगे...Dev Uthani Ekadashi 2024 हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में देवउठनी एकादशी व्रत रखा जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में देवउठनी एकादशी व्रत रखा जाता है. जानें नवंबर में देवउठनी एकादशी कब है.
Read more »
Chhath Puja: दीवाली के बाद अब छठ का बेसब्री से इंतजार, सजने लगे घाट; नहाय-खाय से होगी शुरुआतChhath Puja 2024 छठ पूजा का पावन पर्व 5 नवंबर से शुरू हो रहा है। फरीदाबाद में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है और एक-दो दिन में घाटों में पानी भर दिया जाएगा। छठ पूजा समितियां भी छठ पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बता दें यह चार दिनों तक चलने वाला त्योहार होता...
Read more »
