Noida Crime: बीमा की रकम के लिए बेटे ने की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश

Noida-Crime News

Noida Crime: बीमा की रकम के लिए बेटे ने की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश
Noida CrimeNoida MurderSon Killed Father
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 53%

Noida Crime News नोएडा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी ताकि वह 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम हासिल कर सके और बैंक का कर्ज माफ करा सके। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा...

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना पुलिस ने दो दिसंबर 2024 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता के नाम बीमा की रकम हड़पने व बैंक का कर्ज माफ कराने के लिए बेटे ने ही योजना बनाकर पिता की चाकू से गोदकर हत्या की थी। हत्यारोपित की पहचान बिहार किशनगंज के गांव बोहरा के संतोष बोसक के रूप में हुई है। आरोपित वर्तमान में बुलंदशहर के बिसवाना गांव में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस ने हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि बिहार के प्रकाश बोसक 20 साल पहले नोएडा आए थे। प्रकाश व उसके बड़े बेटे संतोष ने साल 2022 में प्राइवेट बैंक से साढ़े 12 लाख रुपये का होम लोन लेकर बुलंदशहर में एक घर खरीदा था, जिसकी महीने की किस्त साढ़े 12 हजार रुपये थी। हर महीने किस्त चुका पाना मुश्किल हो रहा था। संतोष व उसके पिता प्रकाश ने सोचा कि दूसरा लोन ले लेते हैं, जिससे होम लोन भी खत्म हो जाएगा और कुछ पैसे भी मिल जाएगा। दूसरी हाउसिंग फाइनेंस से लगभग 21 लाख रुपये का लोन पास हुआ। पुराना लोन चुकता होने के साथ ही शेष रकम सात लाख 69 हजार रुपये संतोष ने अपनी फर्म पीएसजी मसाला के बैंक खाते में जमा कर दी। इस लोन पर प्रकाश का जीवन बीमा 60 प्रतिशत का था। लोन की किस्त लगभग 27 हजार रुपये प्रति महीने थी, जो बहुत अधिक थी। शुरू के कुछ महीने तो बैंक किस्त देने में कोई दिक्कत नही हुई ,लेकिन धीरे-धीरे बैंक का पैसा खत्म होने लगा और इनका काम भी ठीक नहीं चल रहा था। 25-25 लाख रुपये के दो जीवन बीमा कराए संतोष को पता चला कि उसके पिता ने अपने 25-25 लाख रुपये के दो जीवन बीमा कराए हुए हैं, जिसमें उसकी मां नामिनी है। इन जीवन बीमा के बारे में घर में संतोष व उसके पिता के अलावा किसी को नहीं पता था। संतोष ने पिता को मारने की योजना बनाकर जीवन बीमा की 50 लाख रुपये की रकम हड़पने की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से घर से ही सब्जी काटने वाला चाकू अपने बैग में रख लिया और पिता को साथ लेकर दिल्ली चला गया। लौटते वक्त सिकंद्राबाद के गांव बिशवाना के समीप कच्ची सड़क पर ज्वार के खेत के पास स्कूटी रोकी। पिता लघुशंका करने लगे, तभी पीछे से बैग में रखा चाकू निकालकर हत्या कर दी। पुलिस को शक न हो हत्यारोपित ने अपनी छाती पर भी एक कट का निशान बनाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला करने की झूठी कहानी रच डाली। परिवार के लोगों को नहीं लगने दी बीमा क्लेम मिलने की भनक हत्या के बाद संतोष ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और महज तीन महीने के भीतर 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करवा लिया। मृतक के भाई गिरधारी उर्फ गुड्डू व मां को भी पैसे की भनक नहीं लगने दी। बैंक से पिता के नाम पर लोन माफ करवाने के दस्तावेज बताकर मां का अंगूठा लगवाकर बीमा की मिली पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।.

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना पुलिस ने दो दिसंबर 2024 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता के नाम बीमा की रकम हड़पने व बैंक का कर्ज माफ कराने के लिए बेटे ने ही योजना बनाकर पिता की चाकू से गोदकर हत्या की थी। हत्यारोपित की पहचान बिहार किशनगंज के गांव बोहरा के संतोष बोसक के रूप में हुई है। आरोपित वर्तमान में बुलंदशहर के बिसवाना गांव में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस ने हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि बिहार के प्रकाश बोसक 20 साल पहले नोएडा आए थे। प्रकाश व उसके बड़े बेटे संतोष ने साल 2022 में प्राइवेट बैंक से साढ़े 12 लाख रुपये का होम लोन लेकर बुलंदशहर में एक घर खरीदा था, जिसकी महीने की किस्त साढ़े 12 हजार रुपये थी। हर महीने किस्त चुका पाना मुश्किल हो रहा था। संतोष व उसके पिता प्रकाश ने सोचा कि दूसरा लोन ले लेते हैं, जिससे होम लोन भी खत्म हो जाएगा और कुछ पैसे भी मिल जाएगा। दूसरी हाउसिंग फाइनेंस से लगभग 21 लाख रुपये का लोन पास हुआ। पुराना लोन चुकता होने के साथ ही शेष रकम सात लाख 69 हजार रुपये संतोष ने अपनी फर्म पीएसजी मसाला के बैंक खाते में जमा कर दी। इस लोन पर प्रकाश का जीवन बीमा 60 प्रतिशत का था। लोन की किस्त लगभग 27 हजार रुपये प्रति महीने थी, जो बहुत अधिक थी। शुरू के कुछ महीने तो बैंक किस्त देने में कोई दिक्कत नही हुई ,लेकिन धीरे-धीरे बैंक का पैसा खत्म होने लगा और इनका काम भी ठीक नहीं चल रहा था। 25-25 लाख रुपये के दो जीवन बीमा कराए संतोष को पता चला कि उसके पिता ने अपने 25-25 लाख रुपये के दो जीवन बीमा कराए हुए हैं, जिसमें उसकी मां नामिनी है। इन जीवन बीमा के बारे में घर में संतोष व उसके पिता के अलावा किसी को नहीं पता था। संतोष ने पिता को मारने की योजना बनाकर जीवन बीमा की 50 लाख रुपये की रकम हड़पने की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से घर से ही सब्जी काटने वाला चाकू अपने बैग में रख लिया और पिता को साथ लेकर दिल्ली चला गया। लौटते वक्त सिकंद्राबाद के गांव बिशवाना के समीप कच्ची सड़क पर ज्वार के खेत के पास स्कूटी रोकी। पिता लघुशंका करने लगे, तभी पीछे से बैग में रखा चाकू निकालकर हत्या कर दी। पुलिस को शक न हो हत्यारोपित ने अपनी छाती पर भी एक कट का निशान बनाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला करने की झूठी कहानी रच डाली। परिवार के लोगों को नहीं लगने दी बीमा क्लेम मिलने की भनक हत्या के बाद संतोष ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और महज तीन महीने के भीतर 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करवा लिया। मृतक के भाई गिरधारी उर्फ गुड्डू व मां को भी पैसे की भनक नहीं लगने दी। बैंक से पिता के नाम पर लोन माफ करवाने के दस्तावेज बताकर मां का अंगूठा लगवाकर बीमा की मिली पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Noida Crime Noida Murder Son Killed Father Noida Police Insurance Noida News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pune Rape Case: 68 घंटे बाद पकड़ा गया पुणे का 'दरिंदा', बस के अंदर महिला से किया था रेपPune Rape Case: 68 घंटे बाद पकड़ा गया पुणे का 'दरिंदा', बस के अंदर महिला से किया था रेपPune Rape Case: पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ड्रोन और कुत्तों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने फरार आरोपी की जानकारी देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
Read more »

Dungarpur News: पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, झगड़े के बाद सिर पर किया था हमलाDungarpur News: पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, झगड़े के बाद सिर पर किया था हमलाDungarpur News: डूंगरपुर जिले की कुंआ थाना पुलिस ने पारडा विष्णु जी गांव में पिता की हत्या के मामले में आरोपी बड़े बेटे को गिरफ्तार किया हैं.
Read more »

Rajasthan News: तीन महिला बैंक कर्मचारी बनकर साफ कर देती थी खाता, लाखों कैश उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश... ​Rajasthan News: तीन महिला बैंक कर्मचारी बनकर साफ कर देती थी खाता, लाखों कैश उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश... ​अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक युवक को भोपाल से गिरफ्तार किया है.
Read more »

बेटे की थी चाहत, 4 बेटियों के पिता ने उठाया ऐसा कदम, दंग रह गई पुलिसबेटे की थी चाहत, 4 बेटियों के पिता ने उठाया ऐसा कदम, दंग रह गई पुलिसबेटे की थी चाहत, 4 बेटियों के पिता ने उठाया ऐसा कदम, देखकर दंग रह गई पुलिस
Read more »

अजब एमपी की गजब पुलिस! जुआरियों को अरेस्ट करने के बाद उजागर कर दिया मुखबिर का नाम, इस नेता ने दी थी जानकारीअजब एमपी की गजब पुलिस! जुआरियों को अरेस्ट करने के बाद उजागर कर दिया मुखबिर का नाम, इस नेता ने दी थी जानकारीGambling Den Expose In Guna: मध्यप्रदेश के गुना जिले की चांचौड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पेंची गांव में 27 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेड के दौरान 3.
Read more »

कार्तिक आर्यन की मां ने श्रीलीला के साथ बेटे की डेटिंग अफवाहों को क‍िया तेजकार्तिक आर्यन की मां ने श्रीलीला के साथ बेटे की डेटिंग अफवाहों को क‍िया तेजकार्तिक आर्यन की मां ने श्रीलीला के साथ बेटे की डेटिंग अफवाहों को क‍िया तेज
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:33