जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों को मुफ्त में OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान ऑफर कर रहे हैं। एयरटेल के 269 रुपये के प्लान में 1GB डेटा और नेटफ्लिक्स जियो हॉटस्टार और ZEE5 जैसे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जबकि जियो के 1299 रुपये के प्लान में 2GB डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग और नेटफ्लिक्स के साथ जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी जियो या एयरटेल का सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं? और फ्री में OTT का मजा लेना चाहते हैं तो ये दोनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने करोड़ों यूजर्स को ऐसे प्लान्स ऑफर कर रही हैं जिसमें आपको ये सारी सुविधाएं फ्री में मिल जाती हैं। जी हां, आपको OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के लिए कोई एक्स्ट्रा पैसा देने की जरूरत नहीं है बल्कि OTT का मजा आप प्लान के साथ फ्री में ले सकते हैं। आज हम आपको दोनों कंपनियों के कुछ ऐसे ही कमाल के प्लान्स के बारे में बताएंगे जिनमें आपको ये सुविधा मिलने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में.
.. Airtel का फ्री OTT वाला प्लान सबसे पहले शुरुआत करते हैं एयरटेल के एक बेहतरीन प्लान से जिसकी कीमत सिर्फ 269 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 महीने की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, यह कोई रेगुलर प्लान नहीं बल्कि एक ऐड ऑन प्लान है, जिसमें कंपनी यूजर्स को 1GB डेटा भी दे रही है। इस प्लान में आपको कोई कॉलिंग, SMS सुविधा नहीं मिलेगी, लेकिन इस प्लान के साथ आपको नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन, जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, ZEE5 प्रीमियम और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है, जिसके अंदर आप 25 से ज्यादा OTT ऐप्स का मजा ले सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 598 रुपये का प्रीपेड प्लान भी दे रहा है, जिसमें कंपनी 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डाटा और रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा दे रही है। इसके साथ ही इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान, जियो हॉटस्टार, जी5 प्रीमियम और एयरटेल एक्सट्रीम प्लस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। Jio का फ्री OTT वाला प्लान वहीं, दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी दो शानदार प्लान ऑफर कर रही है जिसमें आपको नेटफ्लिक्स के साथ-साथ कई ओटीपी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। जियो के पहले प्लान की कीमत 1299 रुपये है जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान नेटफ्लिक्स बेसिक, जियोटीवी और जियो क्लाउड के साथ-साथ 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। जबकि जियो के दूसरे प्लान की कीमत 1799 रुपये है। इस प्लान में कंपनी पहले की तरह ही बाकी सभी सुविधाएं दे रही है लेकिन इस प्लान में आपको 2GB की जगह 3GB डेली डाटा मिलेगा। यह भी पढ़ें: Airtel के इस प्लान में 22 से ज्यादा फ्री OTT, जियो से सिर्फ 10 रुपये महंगा
Airtel Free OTT Plans OTT Subscription Benefits Netflix Subscription Jio Jiohotstar Subscription Airtel Prepaid Plans With OTT Unlimited Data Plans Airtel 269 Plan Jio 1299 Plan Mobile Data Plans
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टेंशन गॉन, फिर से हो रहा IPL ऑन: Jio के इन प्लान्स के साथ तो JioHotstar होगा फ्री में ऑन!फिर से 17 मई को आईपीएल मैच शुरू होने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने मोबाइल पर आईपीएल मैच का फ्री में मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको जियो के कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताएंगे। इन प्लान्स में आपको फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है। खास बात यह है कि इसमें एक प्लान की कीमत तो सिर्फ 100 रुपये...
Read more »
Jio Home का खास ऑफर, इन प्लान्स के साथ मिल रही एक्स्ट्रा वैलिडिटीJio ने JioHome यूजर्स के लिए नए ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री बेनिफिट्स और एक्सटेंडेड वैलिडिटी मिल रही है.
Read more »
Jio के 5 नए रिचार्ज प्लान्स हुए लॉन्च, एक क्लिक में जानें कीमत से लेकर बेनिफिट्सJio के 5 नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च हुए हैं. जानिए इन प्लान्स के साथ क्या-क्या बेनिफिट्स यूजर्स को मिलेंगे?
Read more »
Airtel का खास प्लान, 100 रुपये में मिलेगा डेटा और OTT सब्सक्रिप्शनAirtel Recharge Plan: एयरटेल के पोर्टफोलियो में आपको कई रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते महंगे कई ऑप्शन ऑफर करती है.
Read more »
Jio का खास ऑफर, 100 रुपये में मिल रहा 299 रुपये वाला प्लानJio Recharge Plans: जियो के पोर्टफोलियो में आपको सस्ते महंगे दोनों तरीके के प्लान्स मिलते हैं. कंपनी कुछ खास प्लान्स ऑफर करती है.
Read more »
Jio-Airtel का सस्ता रिचार्ज, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है फ्री जियो हॉटस्टारJio-Airtel Unlimited calls and Jio Hotstar: जियो और एयरटेल ने अपने तमाम प्लान्स के साथ जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन जोड़ा है। लेकिन कई बार लोग कन्फ्यूज होते हैं। हम दोनों कंपनियों के सस्ते अनलिमिटेड कॉलिंग और जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान की डिटेल दे रहे...
Read more »
