नेपाल में दो बसें भारी बारिश के बाद बह गई हैं। इनमें सवार 65 से ज्यादा यात्री लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना नारायणघाट -मुगलिंग मार्ग पर हुई। इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना सुबह 3:30 की है।
काठमांडू: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है। समाचार पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट -मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की। यादव ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने त्रिशूली नदी में दो बसों के बहने की घटना पर दुख जताते हुए युद्धस्तर पर तलाश एवं बचाव अभियान के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 3:30 बजे हुई। इस पूरे इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। आलम यह है कि नेपाल से काफी पानी छोड़ा गया जिसका असर भारत में भी देखा जा रहा है। इस बीच काठमांडू से भरतपुर तक की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। मानसूनी बारिश के बीच नेपाल में अब तक कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 90 लोग घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा की वजह से अब तक 7 लोग लापता हैं। भारी बारिश की वजह से नेपाल में प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि 121 घर बारिश में गिर गए हैं। अब तक 1 हजार से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। नेपाल की बारिश का असर भारत के कई इलाकों में देखा जा रहा है।.
काठमांडू: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है। समाचार पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट -मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की। यादव ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने त्रिशूली नदी में दो बसों के बहने की घटना पर दुख जताते हुए युद्धस्तर पर तलाश एवं बचाव अभियान के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 3:30 बजे हुई। इस पूरे इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। आलम यह है कि नेपाल से काफी पानी छोड़ा गया जिसका असर भारत में भी देखा जा रहा है। इस बीच काठमांडू से भरतपुर तक की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। मानसूनी बारिश के बीच नेपाल में अब तक कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 90 लोग घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा की वजह से अब तक 7 लोग लापता हैं। भारी बारिश की वजह से नेपाल में प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि 121 घर बारिश में गिर गए हैं। अब तक 1 हजार से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। नेपाल की बारिश का असर भारत के कई इलाकों में देखा जा रहा है।
Nepal Landslide Bus Accident Nepal Buses Swept Nepal Trishuli River Bus Accident Nepaal Bus Accidentnews नेपाल बस दुर्घटना नेपाल भूस्खलन बस दुर्घटना नेपाल बारिश मौसम नेपाल भूस्खलन बस हादसा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IMD: उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्टभीषण गर्मी के बाद अब मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में 'भारी से बहुत भारी बारिश' की भविष्यवाणी की है।
Read more »
हरियाणा के 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: मानसून कमजोर रहने के आसार; पंजाब में 12 जगह चेतावनी, हिमाचल में 7...हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने कई जगह पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »
Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, 63 यात्रियों के पानी में बहने की खबरप्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी...
Read more »
Nepal Bus Accident: नेपाल में लैंडस्लाइड के चलते दो बसें नदी में बहीं, 60 यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारीNepal Landslide: पुलिस के मुताबिक गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस के नदी में बहने से पहले कूदने में सफल रहे. यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ.
Read more »
नेपाल में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद नदी में बहीं दो बसें, 7 भारतीयों की मौत... 50 से ज्यादा लापतानेपाल में एक बड़ा हादसा हुआ है. पड़ोसी देश में लैंडस्लाइड के बाद दो बसें एक नदी में बह गई हैं. इस हादसे में सात भारतीयों की मौत हो गई है. जबकि, बस में सवार सभी (करीब 60) यात्री लापता हैं. हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.
Read more »
Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन, नदी में बहीं दो बसें, 7 भारतीयों की मौतNepal Landslide: नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं.
Read more »
