Nepal PM Sushila Karki News: नेपाल में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद सुशीला कार्की ने देश को एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़ा करना शुरू कर दिया है. सुशीला कार्की पद संभालने के बाद सबसे पहले अस्पताल पहुंची और घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की.
Nepal PM Sushila Karki News: नेपाल की राजनीति में नया अध्याय लिखते हुए सुशीला कार्की ने शुक्रवार रात अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. 73 वर्षीय कार्की देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं. लेकिन सबसे खास बात यह रही कि पद संभालने के अगले ही दिन वह सबसे पहले अपनी अस्पताल पहुंचीं जहां उन्होंने घायल Gen-Z प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की.
शनिवार सुबह जैसे ही कर्फ्यू आंशिक रूप से हटाया गया, कार्की सीधे उन अस्पतालों में पहुंचीं जहां भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान घायल हुए लोग भर्ती थे. प्रदर्शन से तबाह हुई जगह देखने पहुंचीं सुशीला कार्की. पुलिस की गोलीबारी में घायल इन प्रदर्शनकारियों और उनके परिवारों से मिलकर कार्की ने संवेदनाएं जताईं और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है. एक वीडिया सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि जब वह अस्पताल पहुंचीं तो लोग बेहद उत्साहित नजर आए. एक युवा लड़की ने उनसे कुछ पूछना चाहा तो वो उससे रुक कर बात भी करने लगीं. नेपाल पुलिस ने उनके इन दौरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. कार्की ने उन इलाकों का भी दौरा किया जो हालिया हिंसा में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और कई लग्ज़री होटलों की हालत अब भी खराब है. वहां मौजूद सेना और पुलिस हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं. प्रदर्शन से तबाह हुई जगह देखने पहुंचीं सुशीला कार्की. नेपाल में हुआ हिंस प्रदर्शन यह सब उस भीषण आंदोलन के बाद हुआ है, जो बीते सोमवार को 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदी से शुरू हुआ था और धीरे-धीरे भ्रष्टाचार और असमानता के मुद्दों पर बड़ा जनआंदोलन बन गया. इस दौरान कम से कम 51 लोगों की जान गई और हजारों कैदी जेलों से फरार हो गए. कई कैदियों ने हथियारबंद होकर पुलिस स्टेशनों पर हमला किया, जिससे हालात और बिगड़ गए. कई इस प्रदर्शन में घायल हुए जो अस्पतालों में भर्ती हैं. यह प्रदर्शन पूरी तरह Gen-Z नेतृत्व वाला रहा है. #WATCH | Kathmandu | Nepal Interim PM Sushila Karki arrives at the civil hospital, expected to meet those injured during the protests recently pic.twitter.com/nCfAxXUWwv — ANI September 13, 2025 काठमांडू में लोग कर रहे साफसफाई शनिवार सुबह जब कर्फ्यू में ढील दी गई, तो काठमांडू की सड़कों पर स्थानीय लोग झाड़ू और बाल्टी लेकर मलबा साफ करते दिखे. इस नजारे की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की और कार्की को बधाई देते हुए कहा कि नेपाल ने कठिन हालात में भी साहस और एकजुटता दिखाई है. फिलहाल सुशीला कार्की की सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा व्यवस्था बहाल करना और छह महीने के भीतर चुनाव कराना है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आगामी चुनावों के लिए सहयोग करें.
Nepal News In Hindi Sushila Karki Visit Hospitals Sushila Karki Latest Update Nepal Gen Z Protest Nepal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nepal Protest Updates: সুশীলা কার্কিই অন্তর্বর্তী প্রধানমন্ত্রী! সংবিধান লঙ্ঘন করেই কাজ করতে হচ্ছে রাষ্ট্রপতিকে? জেন জি-র সঙ্গেও বিরোধ...Nepal Protest Updates Ex-Chief Justice Sushila Karki Likely To Be Sworn In As Interim PM Today
Read more »
नेपाल की 'तकदीर' पर फैसला! संसद भंग, सुशीला कार्की बनीं अंतरिम PMSushila Karki Interim PM: नेपाल की 'तकदीर' पर फैसला! संसद भंग, सुशीला कार्की बनीं अंतरिम PM, काम आया युवाओं का दबाव?
Read more »
Sushila Karki: নেপালে ইতিহাস! রাষ্ট্রপতি ভবনে শপথ নিয়ে প্রথম মহিলা প্রধানমন্ত্রী হলেন প্রাক্তন বিচারপতি সুশীলা কার্কি...Ex Chief Justice Sushila Karki has Taken Oath As Interim Nepal PM
Read more »
Gen-Z की पसंदीदा सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम: प्रचंड सरकार चीफ जस्टिस पद से इन्हें हटाने महाभियोग ला...Former Chief Justice Sushila Karki sworn in as Nepal’s interim PM after Gen-Z protests; first woman PM, faces impeachment move by government; husband’s plane hijack past resurfaces
Read more »
सुशीला कार्की के नेपाल PM बनने पर भारत ने क्या सब कहा?Sushila Karki News: सुशीला कार्की के नेपाल PM बनने पर 'जेन जेड' ग्रुप ने मनाया जश्न, लेकिन भारत ने क्या कहा?
Read more »
Nepal PM Sushila Karki News: नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के हसबैंड ने किया प्लेन हाईजैक, क्या था 30 लाख वाल...Nepal PM News: नेपाल की पीएम सुशीला कार्की अब अगले 6 महीने तक अंतरिम सरकार संभालेंगी. उनका जन्म बिराटनगर में हुआ. उनके परिवार का नेपाली कांग्रेस के संस्थापक बीपी कोइराला से गहरा नाता था. उनके पति का नाम एक प्लेन हाईजैक में आया था.
Read more »
