Apple ने MacBook Pro मॉडल को अपडेट किया है, जानें इनके बारे में।
Apple ने MacBook Pro मॉडल को अपडेट किया है, अब ऐप्पल मैकबुक प्रो मॉडल टच बार के साथ तेज इंटेल कोर प्रोसेसर और 'बटरफ्लाई' कीबोर्ड के अपडेटेड वर्जन के साथ आएंगे। Apple का दावा है कि 2019 MacBook Pro लैपटॉप मौजूदा क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस मॉडल की तुलना में दो गुना तेज़ परफॉर्मेंस देते हैं और हेक्सा-कोर प्रोसेसर मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक पावरफुल हैं। 15 इंच के मैकबुक प्रो में नए ऑक्टा-कोर इंटेल चिप का विकल्प मिलता है जो नए मैकबुक प्रो मॉडल को अबतक का सबसे तेज मैक नोटबुक बनाएगा। इसके अलावा Apple ने बताया कि 'बटरफ्लाई' मैकेनिज्म जो बड़ी संख्या में मैकबुक यूज़र के लिए एक समस्या रहा है, विशेष रूप से 2019 MacBook Pro मॉडल में इसमें बदलाव किया गया है। नए ऐप्पल मैकबुक प्रो रेंज में सबसे पावरफुल विकल्प 15 इंच का मॉडल है जो 9वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है। 15 इंच के मैकबुक प्रो का टॉप वेरिएंट 2.
3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर इंटेल कोर आई9 प्रोसेसर से लैस है जो 4.8 गीगाहर्ट्ज़ तक के टर्बो बूस्ट स्पीड के साथ आएगा। हालांकि, 15 इंच की रेंज का बेसिक मॉडल भी है जो 2.6 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और 4.5 गीगाहर्ट्ज़ तक के टर्बो बूस्ट स्पीड से लैस है। बेस मॉडल 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज से लैस है तो वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। दोनों ही मॉडल में 16 जीबी रैम दी गई है।याद करा दें कि पिछले साल आए 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल के सबसे पावरफुल विकल्प में 8वीं पीढ़ी, हेक्सा-कोर इंटेल कोर आई7 और कोर आई9 प्रोसेसर थे जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.9 गीगाहर्ट्ज़ थी। यह इस बात का संकेत देता है कि नए 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल में महत्वपूर्ण परफॉर्मेंस अपग्रेड है। नए 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल के अलावा Apple ने 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल के प्रमुख प्रोसेसर में कुछ बदलाव किए हैं जो टच बार के साथ आते हैं। नए लाइनअप के बेस वेरिएंट में 8वीं पीढ़ी, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर हैं, जिनकी टर्बो बूस्ट 4.1 गीगाहर्ट्ज़ तक है। पिछले साल आए 13 इंच के मैकबुक प्रो मॉडल 8वीं पीढ़ी, क्वाड-कोर इंटेल कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर से लैस थे जिनकी क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। टच बार के साथ पिछले साल लॉन्च हुए 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं।कीमत की बात करें तो अपडेटेड मॉडल भारत में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। टच बार के साथ अपडेटेड 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल और 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल Apple के ऑथोराइज्ड रिसेलर पर इस सप्ताह के अंत तक उपलब्ध होंगे और इनकी कीमत क्रमश: 1,59,900 रुपये और 1,99,900 रुपये है। यह कीमत पिछली जेनरेशन के मैकबुक मॉडल की तुलना में क्रमशः 10,000 रुपये और 25,000 रुपये कम है। जैसे ही सभी मॉडल की कीमत की जानकारी उपलब्ध होगी हम अपनी खबर को अपडेट करेंगे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुरदासपुर: जानें, सनी देओल बनाम सुनील जाखड़ की जंग में करतारपुर क्यों है अहम?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पंजाब के गुरदासपुर में चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को मात देने के लिए बीजेपी ने अभिनेता सनी देओल को मैदान में उतारा है। इस सीट पर करतारपुर कॉरिडोर का मुद्दा बेहद अहम बना हुआ है।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टवैश्विक आतंकी घोषित अजहर मसूद पंजाब में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की फिराक में है। MasoodAzhar masoodazharterrorist LokSabha LokSabhaElections2019
Read more »
Redmi Note 6 Pro, Redmi 6A और Redmi Y2 सेल में मामले में सबसे आगे: रिपोर्टIDC ने कहा है कि 2019 की पहली तिमाही में सेल के आधार पर स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi की हिस्सेदारी 30.6 प्रतिशत थी।
Read more »
केदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। वह 5 साल में चौथीं बार बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।
Read more »
Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »
महाराष्ट्र में 47 साल में सबसे भीषण सूखा, 13000 गांव-बस्ती में संकटकपड़े से छानकर पी रहे कीचड़ का पानी पशु भी न पिएं, ऐसा पानी पीने को मजबूर गांव के आदिवासी राज्य के 358 में से 151 तहसील सूखे की चपेट में | worst drought 47 years in Maharashtra
Read more »
इन Professionals ने टेस्ट किया Oppo F11, कैसा लागा इन्हें यह स्मार्टफोन, इस वीडियो में जानें।इन Professionals ने टेस्ट किया OPPOF11, कैसा लागा इन्हें यह स्मार्टफोन, इस वीडियो में जानें।
Read more »
इन Professionals ने टेस्ट किया OPPO F11, कैसा लागा इन्हें यह स्मार्टफोन, इस वीडियो में जानें।इन Professionals ने टेस्ट किया OPPO F11, कैसा लागा इन्हें यह स्मार्टफोन, इस वीडियो में जानें।
Read more »
