Maalik Film Review: राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार दमदार, लेकिन मास्टरपीस बनने से चूक गई ‘मालिक’

Maalik Review News

Maalik Film Review: राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार दमदार, लेकिन मास्टरपीस बनने से चूक गई ‘मालिक’
Rajkummar Rao MaalikMaalik Movie ReactionMaalik Film Review
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 46 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 199%
  • Publisher: 51%

प्रयागराज की गलियों से निकली एक चिंगारी जब आग बनती है, तो वो सिर्फ रास्ते नहीं जलाती, कई जिंदगियां झुलसा देती है। ‘मालिक’ ऐसी ही एक चिंगारी की कहानी है, जो न तो पूरी

अधूरी थी जो कहानी, 'मालिक' ने पूरी की? गौर करने वाली बात यह भी है कि राजकुमार ने पहले ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक मजबूत रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उनका किरदार छोटा कर दिया गया था। शायद ‘मालिक’ उस अधूरे सपने की एक पूरी तस्वीर है। शुरुआत उम्मीद से भरी, पर फिर चूक फिल्म की शुरुआत बहुत वादा करती है - एक डार्क, थ्रिलर की उम्मीद जगती है। इलाहाबाद की असली गलियों में फिल्माया गया हर सीन रॉ और रियल लगता है। कैमरा वर्क, लाइटिंग और प्रोडक्शन डिजाइन उस राजनीतिक-गुंडागर्दी के फिल्म का माहौल बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म खुद अपनी गंभीरता से घबराने लगती है। दूसरे हाफ में फिल्म खुद से डरने लगती है दूसरे हाफ में फिल्म ‘थ्रिल’ की जगह ‘ड्रामा’ और ‘मसाले’ को पकड़ने लगती है। ऐसा लगता है जैसे मेकर्स को डर लग रहा हो कि क्या ऑडियंस एक शांत, गंभीर फिल्म को अपनाएंगे? बड़ी सपोर्टिंग कास्ट, लेकिन सिर्फ एक नाम याद रह जाता है फिल्म में बाकी कलाकारों का काम ठीक-ठाक है, लेकिन कोई बहुत खास असर नहीं छोड़ता। मनुषी छिल्लर बहुत कम समय के लिए पर्दे पर आती हैं और उनके चेहरे के भाव लगभग हर सीन में एक जैसे लगते हैं। राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी भी खास नहीं लगती। प्रोसेनजीत चटर्जी और सौरभ शुक्ला जैसे अच्छे कलाकार फिल्म में हैं, लेकिन उनके किरदारों में कुछ नया नहीं है। सौरभ शुक्ला का रोल तो वैसा ही लगता है जैसा हमने उन्हें पहले भी करते देखा है। लेकिन अंशुमान पुष्कर इस भीड़ में अलग नज़र आते हैं। उन्होंने राजकुमार राव के साथ अच्छे सीन किए हैं, खासकर सेकंड हाफ में उनका अभिनय मजबूत लगता है। उन्होंने अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है और अच्छा प्रभाव छोड़ा है। हुमा कुरैशी का आइटम नंबर हुमा कुरैशी का एक आइटम नंबर फिल्म में है, जो सिर्फ कुछ मिनट की झलक भर है। 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में जो राजकुमार और हुमा के बीच अच्छा तालमेल दिखा था, यहां वो बिल्कुल नहीं दिखता.

. बस गाना आता है और खत्म हो जाता है। डायरेक्शन ईमानदार, लेकिन स्क्रिप्ट में नयापन नहीं पुलकित का निर्देशन यह दिखाता है कि उन्होंने फिल्म का माहौल, टोन और किरदारों की गंभीरता को अच्छी तरह समझा है। उन्होंने कैमरा, रंग और लोकेशन के ज़रिए इलाहाबाद की सच्चाई और किरदारों के भीतर के टकराव को अच्छे से पकड़ा है। ये खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Trailer Event: ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे सेलेब्स, मृणाल ठाकुर छाईं लेकिन जहां बात स्क्रिप्ट यानी कहानी की आती है, वहां फिल्म कमजोर लगती है। राजनीति की चालें, पुलिस की मिलीभगत और एक आम इंसान का धीरे-धीरे गुंडों की दुनिया में शामिल होना, ये सब बातें पहले भी कई फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। फिल्म में ऐसा कुछ नया नहीं लगता जो चौंकाए, पकड़कर रखे या कहानी को यादगार बना दे। यही वजह है कि भले ही निर्देशन ठीक हो, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट की वजह से ‘मालिक’ एक बहुत खास या अलग फिल्म बनने से चूक जाती है। आज की ऑडियंस के पास ओटीटी का विकल्प है। थिएटर तक खींच लाने वाली फिल्म को कुछ बड़ा, कुछ नया और कुछ असाधारण पेश करना होता है। ‘मालिक’ उस पैमाने पर थोड़ी पीछे रह जाती है। A सर्टिफिकेट और राजकुमार राव की वापसी ‘मालिक’ को A सर्टिफिकेट मिला है, यानी यह फिल्म सिर्फ एडल्ट ऑडियंस के लिए है। इसमें गालियां, हिंसा और कुछ सीन ऐसे हैं जो बच्चों या परिवार के साथ देखने लायक नहीं हैं। खासकर दूसरे हिस्से में खून-खराबा और गुस्से से भरे सीन्स काफी ज़्यादा हैं। दिलचस्प बात ये है कि राजकुमार राव की ये लगभग 7 साल बाद पहली A सर्टिफिकेट फिल्म है। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने कई ऐसी फिल्में की थीं जिन्हें एडल्ट सर्टिफिकेट मिला था। जैसे- ‘रागिनी MMS’ , ‘शैतान’ , ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘शाहिद’ । ‘अलीगढ़’ और फिर ‘ओमेर्टा’ और ‘लव सोनिया’ भी इसी तरह की गंभीर और A सर्टिफिकेट फिल्में थीं। इन फिल्मों के बाद उन्होंने कुछ समय तक ऐसी कहानियों से दूरी बनाई थी। अब ‘मालिक’ के ज़रिए वो एक बार फिर उसी गंभीर और कड़वी सच्चाई वाली दुनिया में लौटे हैं। ‘मालिक’ देखे या नहीं? ‘मालिक’ एक गंभीर कोशिश है, जो ईमानदार है लेकिन अधूरी लगती है। राजकुमार राव ने शानदार अभिनय किया है और उनके काम को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है। लेकिन फिल्म के बाकी हिस्से उस स्तर तक नहीं पहुंच पाते। इमोशनल कनेक्ट, डायलॉग्स और सपोर्टिंग कैरेक्टर्स कुछ खास असर नहीं छोड़ते। अगर आप राजकुमार राव के फैन हैं और उनकी गंभीर भूमिकाएं पसंद करते हैं, तो ‘मालिक’ देख सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी तेज़-तर्रार, नई कहानी की उम्मीद लेकर थिएटर जा रहे हैं, तो थोड़ी निराशा हो सकती है। जब OTT पर आए, तो जरूर देखिए। थिएटर में जाने से पहले दो बार सोचिए क्योंकि ‘मालिक’ में एक्टिंग तो है, पर X फैक्टर थोड़ा कम है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Rajkummar Rao Maalik Maalik Movie Reaction Maalik Film Review Maalik Rating Maalik Public Review Rajkummar Rao Performance Gritty Crime Drama Maalik First Half Maalik Second Half Maalik Climax Maalik Movie Twitter Reaction Maalik Dialogues Maalik Acting Review 1990S Crime Film Maalik Direction Rajkummar Rao Gangster Role Maalik Hit Or Flop Maalik Storyline Maalik Screenplay Maalik Bgm Maalik Songs Review Maalik Box Office Maalik Audience Response Maalik Mass Scenes Maalik Ott Release Maalik Trailer Reaction Maalik Twitter Buzz Maalik Negative Review Maalik Positive Review Entertainment News In Hindi Movie Reviews News In Hindi Movie Reviews Hindi News मालिक रिव्यू राजकुमार राव मालिक मालिक मूवी रिव्यू मालिक फिल्म रिव्यू मालिक रेटिंग मालिक ट्विटर रिएक्शन मालिक पब्लिक रिव्यू 90 के दशक की गैंगस्टर फिल्म मालिक स्टोरीलाइन मालिक क्लाइमैक्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Maa Movie Review: काजोल का दमदार अवतार, डर के साथ कहानी में ट्विस्ट और इमोशन भीMaa Movie Review: काजोल का दमदार अवतार, डर के साथ कहानी में ट्विस्ट और इमोशन भीMaa Movie Review: जियो स्टूडियोज, देवगन देवगन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित फिल्म 'मां' आज (27 जून 2025) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वैसे तो यह एक हॉरर फिल्म है, लेकिन यह मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित एक इमोशनल ट्विस्ट भी है. फिल्म में काजोल का दमदार अभिनय देखने को मिला.
Read more »

Maalik Trailer OUT: मालिक बनकर राजकुमार राव ने फैलाई दहशत, एक्शन फिल्म का धांसू ट्रेलर हुआ जारीMaalik Trailer OUT: मालिक बनकर राजकुमार राव ने फैलाई दहशत, एक्शन फिल्म का धांसू ट्रेलर हुआ जारीMaalik Trailer OUT राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक धमाकेदार ट्रेलर जारी किया है जिसमें एक्टर धाकड़ रोल में नजर...
Read more »

Maalik Trailer: गोल‍ियां बरसाकर मचाया कोहराम, 'मालिक' बनने निकले राजकुमार, ट्रेलर रिलीजMaalik Trailer: गोल‍ियां बरसाकर मचाया कोहराम, 'मालिक' बनने निकले राजकुमार, ट्रेलर रिलीजफिल्म 'मालिक' का ट्रेलर राजकुमार के इसी तगड़े डायलॉग के साथ शुरू होता है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को बांध लेता है. करीब 2 मिनट 45 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में राजकुमार अपने किरदार में पूरी तरह से ढले हुए नजर आते हैं.
Read more »

Maalik Prediction: बॉक्स ऑफिस का 'मालिक' बनने को तैयार Rajkummar Rao, पहले दिन छापेगी इतने करोड़?Maalik Prediction: बॉक्स ऑफिस का 'मालिक' बनने को तैयार Rajkummar Rao, पहले दिन छापेगी इतने करोड़?Maalik Collection Prediction अभिनेता राजकुमार राव Rajkummar Rao बॉक्स ऑफिस के नए किंग बन गए हैं। बीता समय उनके लिए काफी शानदार गुजरा है। अब उनकी अगली फिल्म मालिक कल रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं कि इसे कमाई के मामले में किस तरह का ओपनिंग मिल सकती...
Read more »

राजकुमार राव की मालिक से इंप्रेस हुईं करीना कपूर, कर दिया ये पोस्टराजकुमार राव की मालिक से इंप्रेस हुईं करीना कपूर, कर दिया ये पोस्टKareena Kapoor ने राजकुमार राव के लिए इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट किया है.इस पोस्ट में एक्ट्रेस एक्टर की जमकर तारीफ कर रही हैं.
Read more »

Maalik Review: 2 घंटे 29 मिनट की फंटेस्टिक फिल्म, एक्शन-रोमांस का जबरदस्त तड़का है राजकुमार राव की ‘मालिक’Maalik Review: 2 घंटे 29 मिनट की फंटेस्टिक फिल्म, एक्शन-रोमांस का जबरदस्त तड़का है राजकुमार राव की ‘मालिक’Maalik Review: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म के रिव्यू भी आने शुरू हो चुके हैं. अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले रिव्यू पढ़ लीजिए, फिल्म में क्या खास है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:14:57