उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गंगाजल परियोजना के तहत बना 2.5 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक धराशाई हो गया।
मथुरा पुनर्गठन पेयजल योजना थ्रू गोकुल बैराज के तहत कृष्ण विहार पार्क में 2.5 लाख लीटर की पानी की टंकी के निर्माण का ठेका जल निगम की अतिरिक्त निर्माण ईकाई ने आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म को दिया था। 2018 में इसका निर्माण शुरू हुआ। करीब छह करोड़ की लागत से 2021 में यह बनी थी। शाम छह बजे करीब मथुरा शहर में हल्की बूंदाबंदी हो रही थी। कृष्ण विहार कॉलोनी में कुछ लोग अपने घरों के अंदर व कुछ बाहर थे। तभी पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। इसके मलबे की चपेट में आने से यहां रहने वाली 65 वर्षीय सुंदरी पत्नी गोविंद और 27 वर्षीय सरिता पत्नी दिनेश गंभीर घायल हो गईं। जिला अस्पताल में उन्होंने एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। वहीं, 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डा.
अरविंद कुमार व पुलिस, प्रशासन का अमला रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचा। देर शाम को एनडीआरएफ की एक टीम, आर्मी के 12 जवान भी रेस्क्यू कार्य में लगाए गए। सात जेसीबी, 10 ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों के जरिये देर रात तक मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। सुप्रीम कोर्ट में हुई थी रिट दाखिल कृष्ण विहार में रहने वाले कमल शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस टंकी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल की थी। उसमें शिकायत थी कि घनी आबादी के बीच इस टैंक को बनाया गया है। इसके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने रिट को सुना। अधिकारियों को कार्रवाई को कहा था। इसके बाद भी अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू और हेमंत अग्रवाल ने बताया कि जल निगम ने करीब एक साल पहले इस ओवरहेड टैंक को अपने हैंडओवर लिया था। इस टैंक से पानी की सप्लाई भी ठीक से शुरू नहीं हुई है कि यह लीकेज करने लग गया। लीकेज के चलते टैंक के पिलर कमजोर हो रहे थे। आसपास घनी आबादी है। यह कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की और यह हादसा हो गया। ये लोग हुए घायल 50 वर्षीय महावीर पुत्र मावशीराम निवासी मुरैना 35 वर्षीय नवाब सिंह निवासी जगनेर, आगरा 34 वर्षीय वीपेंद्र पुत्र मोहर सिंह निवासी बाजना, मथुरा 45 वर्षीय सरस्वती पत्नी स्वः गोपाल निवासी कृष्ण विहार 6 वर्षीय प्रिंस पुत्र संजय गोस्वामी निवासी कृष्ण विहार 84 वर्षीय गौरी शंकर निवासी कृष्ण विहार 52 वर्षीय बेबी गोस्वामी पत्नी रामू पंडित निवासी कृष्ण विहार 66 वर्षीय रमेश चंद्र निवासी कृष्ण विहार 22 वर्षीय निकुंजा पुत्री मुकेश कुमार निवासी कृष्ण विहार 65 वर्षीय कमलेश पत्नी रमेश चंद निवासी कृष्ण विहार शासन को घटना की रिपोर्ट भेज दी है। अभी दो की मौत की पुष्टि हुई है। मलबा हटने के बाद अन्य स्थिति स्पष्ट होगी। जिम्मेदारों पर मुकदमा व कड़ी कार्रवाई होगी। घटना की जांच उच्चस्तरीय कमेटी करेगी। - शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम मथुरा घनी आबादी में इतनी विशालकाय टंकी बनाने का विरोध किया था। क्षेत्र के लोगों ने धरना भी दिया था। अधिकारियों ने अपनी मनमानी की। इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सीएम योगी को पत्राचार किया गया है। कार्रवाई कराकर ही दम लेंगे। - राजेश चौधरी, मांट विधायक
Mathura Latest News Mathura Today News Mathura Viral News Mathura News Update Mathura Police Mathura Mathura News In Hindi Latest Mathura News In Hindi Mathura Hindi Samachar मथुरा मथुरा समाचार मथुरा न्यूज अपडेट वृंदावन ब्रज मथुरा पुलिस मथुरा क्राइम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Assam Floods: असम में बाढ़ से दस जिलों के 6.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, पांच की मौत; 577 गांव जलमग्नअसम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को और बिगड़ गई जहां पांच और लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
Read more »
Mumbai Building Collapses: मुंबई में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौतमुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत होने की खबर है।
Read more »
पानी के बाद अब बिजली की किल्लत: दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, मंत्री आतिशी ने बताई कटौती की वजहपहले से पानी की किल्लत से जुझ रही दिल्ली में अब बिजली की कमी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दी है।
Read more »
दर्दनाक हादसे में पांच की मौत: सोनभद्र में सवारियों से भरी ऑटो ट्रक से टकराई, मची चीख-पुकार; छह लोग घायलसवारियों से भरी टेम्पो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भीड़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read more »
राजस्थान लोक परिवहन की बस पलटने से 2 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायलRajasthan Public Transport Bus Overturns: राजस्थान में बस दुर्घटना की खबर सामने आई है. सलूम्बर (Salumber) जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र के माईदा घाटे में लोक परिवहन की बस पलट गई है. इस दौरान दो युवकों की मौके ही मौत हो गई और लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है. जानकारी के अनुसार बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी.
Read more »
Mathura News: मथुरा में गंगाजल की पानी की टंकी भरभरा कर ढही, दो की मौत, सैलाब में कई बहेMathura Water Tank: मथुरा में रविवार रात को बड़ा हादसा हुआ और गंगाजल की पानी की टंकी भरभरा कर ढह गई. इस हादसे में दो की मौत होने के साथ कई लोग बुरी तरह घायल हैं.
Read more »
