आतंकी मसूद अजहर को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा... (JurmAajTak)
आतंकवादी संगठन जैश का सबसे बड़ा आतंकवादी मसूद अजहर अभी मरा नहीं बल्कि ज़िंदा है. ज़िंदा है पर बीमार है. बीमार भी इतना कि चलना-फिरना मुश्किल है. लिहाज़ा फिलहाल बहावलपुर के करीब घोटघन्नी इलाके में एक खुफिया ठिकाने पर बिस्तर पर पड़ा है, और उसकी हिफाजत के लिए उसके अपने कमांडर के साथ-साथ पाकिस्तानी स्पेशल सर्विस ग्रुप के दस कमांडो भी चौबीसों घंटे मसूद अजहर की हिफाजत में लगे हैं.
उसे इजाजत नहीं है कि वो अपने ही लोगों से मिले या फिर किसी तरह का कोई बयान जारी करे, क्योंकि पाकिस्तान नहीं चाहता कि वो पुलवामा हमले की ज़िम्मेदारी ले. पाकिस्तान का बहावलपुर. इसी के घोटघन्नी इलाके में है मसूद अजहर. इस इलाके के एक बेहद महफूज ठिकाने में. उस खुफिया ठिकाने पर जहां आम लोग, पाक मीडिया और यहा तक कि जैश के बाकी के टॉप कमांडर को भी फिलहाल जाने की इजाजत नहीं है. पाकिस्तानी मीडिया के दावों पर यकीन करें तो तो आतंकी सरगना मसूद अजहर बाकायदा जिंदा भी है. पाक मीडिया और सूत्रों के मुताबिक मसूद अजहर को पुलवामा हमले के कुछ घंटे बाद 14 फरवरी की रात को ही रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल से आईएसआई की निगरानी में बहावलपुर के पास कोटघनी में एक खुफिया ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है. मसूद को शिफ्ट करने के साथ-सीथ उसकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. मसूद के अपने जैश के भरोसेमंद कमांडर के साथ-साथ पाकिस्तानी स्पेशल सर्विस ग्रुप के दस कमांडो भी चौबीसों घंटे मसूद अजहर की हिफाजत में लगे हैं. हालांकि पाक मीडिया का भी कहना है कि मसूद अजहर बहुत ज्यादा बीमार है. पर ये बीमारी चार मीहेन पुरानी है. पिछले चार महीने से वो ज्यादातर वक्त अस्पताल में ही रहा है. मगर अस्पताल से ही वो जैश को तमाम हिदायतें भी दे रहा है. मसूद की बीमारी की खबर की खुद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी तस्दीक की है. शाह महमूद कुरैशी ने अपने बयान में कहा कि मसूद अजहर बेहद बीमार है. वह बीमारी से तड़प रहा है. उसकी ये हालत है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता है. खबरों के मुताबिक मसूद अज़हर लगातार बिस्तर पर है. वो अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है. लिहाज़ा घर से बाहर निकलना भी उसके लिए मुश्किल हो गया है. वो बीमार नहीं बल्कि बहुत बीमार है. खबर है कि मसूद अजहर के लीवर में दिक्कत है. खबरों के मुताबिक मसूद अज़हर का पिछले करीब चार महीने से इलाज चल रहा है. पुलवामा हमले के दिन यानी 14 फरवरी को वो रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती था. रावलपिंडी के आर्मी बेस अस्पताल में ही उसे पुलवामा हमले की खबर मिली थी. पुलवामा हमले के फौरन बाद उसी रात मसूद अज़हर को मिलिट्री हॉस्पिटल से महफ़ूज़ ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया. पुलवामा आतंकी हमले से 9 दिन पहले 5 फरवरी को मसूद अजहर ने एक ऑडियो संदेश भी जारी किया था. जिसमें हमारी सेना के हाथों ढेर किए गए अपने भतीजे उस्मान की मौत का बदला लेने की बात कही थी. ये ऑड़ियो मैसेज भी उसने अस्पताल से जारी किया था. खबरों के मुताबिक हमेशा जुमा की नमाज़ में सामने आने वाला मसूद अजहर इधऱ पिछले कई जुमा से लोगों को नज़र नहीं आया है. इसकी वजह भी उसकी बीमारी बताई जा रही है. उधर, मसूद अजहर की मौत को लेकर तमाम अटकलों के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने सोमवार को खबर छाप कर बाकायदा इसका खंडन किया. पेशावर से छपने वाले इस रोजाना अखबर आज में छापा है. ''भारतीय मीडिया का सरबराह जैश मौसाना मसूद अजहर के इंतक़ाल का दावा ग़लत निकला'' वैसे इस बीच पाकिस्तानी सरकार के सूत्रों से खबर आ रही है कि पाकिस्तान में मौजूद सभी आतंकवादी संगठनों को गैर मुसल्लह किया जाएगा. यानी उनसे हथियार रखवाए जाएंगे. साथ ही पाकिस्तान में चल रहे इन संगठनों के मदरसों को सरकार अपने कब्जे में लेकर मदरसों का राष्ट्रीयकरण करेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »
मसूद अजहर के भाई ने कहा- भारतीय लड़ाकू विमानों ने जैश के ठिकानों को निशाना बनायाMaulana Ammar brother of Jaish leader Masood Azhar Says- Indian fighter jets hit the JeM camp | मसूद अजहर के भाई अम्मार का ऑडियो वायरल, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई अम्मार ने कहा- भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तानी एजेंसियों को निशाना नहीं बनाया
Read more »
क्या मर गया आतंक का सरगना मसूद अजहर?आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तानी सेना और इमरान खान सरकार ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है. इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद की ओर से भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था.
Read more »
क्या मारा गया मसूद अजहर? जानें, उसकी करतूतों की कहानी
Read more »
भारत के दबाव के बाद PAK ने मसूद अजहर पर कार्रवाई के दिए संकेतआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य ठिकानों को कब्जे में लेने का दावा करने के बाद पाकिस्तान ने मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया है. पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव है.
Read more »
आतंकी मसूद अजहर की ताजा लोकेशन का पता चला, पाकिस्तानी आर्मी ने इस कैंप में भेजा– News18 हिंदीएक ओर जहां आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के मरने के कयास लगाए जा रहे थे, वहीं अब पाकिस्तान से खबर मिल रही है कि मसूद अजहर जिंदा है और उसे रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की आर्मी ने उसे रावलपिंडी के अस्पताल से बहावलपुर के जैश कैंप में शिफ्ट कर दिया है. खबरों के मुताबिक मसूद अजहर को रविवार शाम 7.30 बजे रावलपिंडी से गोथ घानी में स्थित जैश कैंप में शिफ्ट किया गया. खबरों के मुताबिक मसूद अजहर काफी समय से बीमार है और पाकिस्तानी आर्मी अस्पताल में ही उसका इलाज हो रहा है.-Pakistan moves Masood Azhar out of Rawalpindi army hospital to a Jaish camp in Bahawalpur onm
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
